स्त्रावी पदार्थ किसे कहते हैं? (Secretory Products) : परिचय, प्रकार
स्त्रावी पदार्थ का परिचय
ये पदार्थ पौधों के भोजन के रूप में कार्य नहीं करते हैं। ये प्रायः विशेष प्रकार की थैलियों में रहते हैं। मुख्य रूप से निम्नलिखित स्त्रावी पदार्थ (Secretory Products) पौधों में पाये जाते हैं-
- रंग देने वाले पदार्थ (Colouring Matters)
- विकर (Enzymes)
- मकरन्द (Nectar)
रंग देने वाले पदार्थ (Colouring Matters)
पौधों में हरा रंग Chlorophyll की उपस्थिति के कारण होता है। Chlorophyll 'a' तथा Chlorophyll 'b' , दो हरे रंग की वर्णक(Pigment) हैं।
Carotene व Xanthophyll नारंगी व पीले रंग के Pigment होते हैं। Carotene व Xanthophyll के कारण ही पुष्पों व फलों के लाल-पीले विभिन्न रंग होते हैं। नीले, बैंगनी, गुलाबी रंग एन्थोसायनिन के कारण होते हैं जो कोशिकाओं के कोशिका रस(Cell Sap) में पाया जाता हैं।
Carotene व Xanthophyll नारंगी व पीले रंग के Pigment होते हैं। Carotene व Xanthophyll के कारण ही पुष्पों व फलों के लाल-पीले विभिन्न रंग होते हैं। नीले, बैंगनी, गुलाबी रंग एन्थोसायनिन के कारण होते हैं जो कोशिकाओं के कोशिका रस(Cell Sap) में पाया जाता हैं।
विकर (Enzymes)
ये पौधों में विभिन्न क्रियाओं में काम करते हैं। ये कोलाॅइडी अवस्था में पाए जाते हैं और जैव उत्प्रेरक(Bio Catalyst) कहलाते हैं। ये बहुत जटिल रासायनिक यौगिकों को, जो पौधों में खाद्य पदार्थों के रूप में रहते हैं, छोटे घुलनशील व वितरण योग्य भागों में बांटते हैं।
पौधों में विभिन्न प्रकार की रासायनिक क्रियाओं में विभिन्न प्रकार के विकर कार्य करते हैं। उदाहरण के रूप में मण्ड को Glucose में बदलने के लिए Diastase Enzyme कार्य करता है।
मकरन्द (Nectar)
यह स्वाद में मीठा होता हैं तथा पुष्पों के विभिन्न भागों से निकालता है। इसमें Sucrose,Glucose और Fructose होते है। ये विभिन्न प्रकार के कीटों को पुष्पों की ओर आकर्षित करते हैं और इस प्रकार से परागण में सहायक होते हैं .
hope you guys like this post, please share, comment and follow my page for more updates...
No comments:
Post a Comment