रिक्तिकाएँ(Vacuoles):General Introduction,Structure,Matter in aqueous solution|Hindi


 रिक्तिकाएँ=रसधानियाँ (Vacuoles)

• तरूण कोशिका (Young cell) में कोशिका कला के अंदर सब स्थान कोशिका द्रव्य से भरा रहता है लेकिन जैसे-जैसे कोशिका का आकार बढ़ता है कोशिका द्रव्य की मात्रा उसी अनुपात में नहीं बढ़ती है जिस कारण कोशिका द्रव्य के अंदर विभिन्न आकारों के रिक्त स्थान उत्पन्न हो जाते हैं जिन्हें रिक्तिकाएँ या रसधानियाँ कहते हैं।

• कोशिका वृद्धि के साथ यह छोटी-छोटी रिक्तिकाएँ आपस में मिल जाती हैं जिसके कारण उनकी संख्या कम हो जाती है परंतु आकार बढ़ जाता है। इन बड़े आकार वाली रिक्तिकाओं के और अधिक मिलने से कोशिका के मध्य में एक बड़ी रितिका बन जाती है।

• एक बड़ी रिक्तिका के बनने से कोशिका द्रव्य एक पतली परत के रूप में कोशिका भित्ति के अंदर की ओर लगा रहता है। उसे कोशिका वृत्ति दृत्ति(Primordial Utricle) कहते हैं।

• केंद्रक तथा अनेक कोशिकांग इसी  परत में धँसे रहते हैं।

• कभी-कभी कोशिका द्रव्य पतले धागों(Cytoplasmic Strands) के रूप में कोशिका भित्ति से केंद्र तक फैला रहता है जैसे स्पायरोगायरा में।

• कोशिका द्रव्य की वह कला जो रिक्तिका को चारों ओर से घेरे रहती है टोनोप्लास्ट या रिक्तिका कला(Vacuolar Membrane) कहलाती है
रिक्तिकाएँ(Vacuoles):General Introduction,Structure,Matter in aqueous solution|Hindi

पादप कोशिकाएँ  A .तरुण कोशिका   B. बड़ी कोशिका  C. पूर्ण विकसित कोशिका 

रिक्तिका में एक तरल पदार्थ भरा रहता है जिसे कोशिका रस(Cell Sap) कहते हैं। इसमें कई पदार्थ जलीय घोल में रहते हैं जो इस प्रकार हैं-

1. खनिज लवण जैसे क्लोराइड सल्फेट नाइट्रेट और फास्फेट आदि फोटो।

2. कार्बोहाइड्रेट जैसे ग्लूकोस सुक्रोज इनुलिन।

3.  एमाइड ,अमीनो अम्ल और कार्बनिक अम्ल, जैसे ऑक्सेलिक अम्ल ,टार्टरिक अम्ल, सिट्रिक अम्ल।

4.  विभिन्न रंग द्रव्य और अपशिष्ट उत्पाद(Waste Products),जैसे- टैनिन,ऐल्केलॉइड्स, ग्लूकोसाइड्स।

कोशिका रस(Cell Sap) कोशिका की स्फीति(Turgor)  बनाए  रखने का विशेष कार्य करता है और साथ ही भंडारण की तरह भी कार्य करता है क्योंकि इसमें जल, भोजन एवं उपापचय की अप्रसार रचनाएँ होती हैं। यह उदासीन या कुछ क्षारीय होते हैं। बाद में यह अम्लीय हो जाते हैं।

एंथोसाइएनिन जैसे घुलनशील पदार्थ भी इसमें  होते हैं जिस कारण फूलों तथा फलों का रंग लाल पीला लाल इत्यादि हो जाता है।


hope you guys like this post, please share, comment and follow my page for more updates...

No comments:

Post a Comment