अंतर्द्रव्यी जालिका या एन्डोप्लास्मिक जालिका:General Information,Structure,Function,Type|Hindi


अंतर्द्रव्यी जालिका या एन्डोप्लास्मिक जालिका (Endoplasmic Reticulum=ER)


सामान्य जानकारी (General Information)
  • अंतर्द्रव्यी जालिका का आविष्कार  K R Porter ने  1945 में  किया था। 
  • यह कोशिका द्रव्य में विस्तृत रूप से फैली ,असंख्य शाखाओं वाली आपस में सम्बंधित बंद झिल्लियों का एक जाल होता है। यह झिल्लियां जीवद्रव्य कलाओं =एकाक कलाओं (Plasma Membranes=Unit Membranes) के प्रकार की होती है। 
  • अंतर्द्रव्यी जालिका यूकैरियोटिक कोशिकाओं में पाए जाने वाली सबसे बड़ी झिल्ली  होती है। जाल में यह झिल्लियाँ दो परतों की बनी होती है जो असंख्य चपटी थैलियाँ (Flattened cisternae) बनती है। 
  • विभज्योतक कोशिकाओं (Meristematic Cells) में यह केन्द्रक कला (Nuclear Membrane) से जीवद्रव्य कला (Plasmalemma) तक फैली रहती है। 
  • जिन कोशिकाओं में प्रोटीन तथा हार्मोन बनते है उनमे यह पूर्ण रूप से विकसित रहती है। 
  • इसकी बाहरी सतह पर असंख्य राइबोसोम (Ribosomes) लगे रहते है। जिसका 60s भाग एन्डोप्लास्मिक जालिका से राइबोफोरिन (Riboforin) Ⅰ तथा Ⅱ  के साथ जुड़ा रहता है। 
  • यह जीवाणुओं तथा नीले-हरे शैवालों में नहीं पाया जाता है। 

अंतर्द्रव्यी जालिका या एन्डोप्लास्मिक जालिका:General Information,Structure,Function,Type|Hindi
अंतर्द्रव्यी जालिका की विस्तृत संरचना (कणिकामय तथा सपाट दोनों)एवं केन्द्रक 

ह तीन प्रकार की रचनाओं से बनी होती है -

a-सिस्टर्नी (Cisternae)- यवह लम्बी,चपटी तथा शाखाविहीन थैलियाँ है जो एक दुसरे के समान्तर होती है।
b-थैलियाँ (Vesicles)- यह अंडाकार रचनाएँ होती है। 
c-नलिकाएं (Tubules)- यह केन्द्रक के पास से निकलती है। 


अंतर्द्रव्यी जालिका की सतह(Surface) पर राइबोसोम की उपस्थिति के आधार पर इसके दो प्रकार होते है -

  1. सपाट एन्डोप्लास्मिक जालिका(Smooth Endoplasmic Reticulum=SER)
  2. कणिकामय एन्डोप्लास्मिक जालिका(Rough Endoplasmic Reticulum=RER)

सपाट एन्डोप्लास्मिक जालिका (Smooth Endoplasmic Reticulum=SER)-  
इनकी कला Smooth होती है इस पर राइबोसोम नहीं  पाए जाते है। और यह प्रोटीन उपापचय में भाग नहीं लेते है। 
यह एन्डोप्लास्मिक जालिका(SER) लिपिड और स्टीरोल स्त्रावी कोशिकाओं जैसे-यकृत,एड्रिनल,कोर्टिकल तथा वसा कोशिकाओं में अधिक मात्रा में पाए जाते है। 


अंतर्द्रव्यी जालिका या एन्डोप्लास्मिक जालिका:General Information,Structure,Function,Type|Hindi
Smooth Endoplasmic Reticulum=SER


इनमें लिपिड तथा स्टीरोल का संश्लेषण होता है। 
लिपिड,स्टीरोल तथा RER में संश्लेषित Digestive Enzymes को SER में थैलियों में बंद करके गॉल्जी तंत्र (Golgi Apparatus) भेज दिया जाता है। 

कणिकामय एन्डोप्लास्मिक जालिका(Rough Endoplasmic Reticulum=RER)

इनकी कला Rough होती है इसपर राइबोसोम पाया जाता है जो प्रोटीन उपापचय में भाग लेता है। 
इनमे विभिन्न Digestive Enzymes का संश्लेषण होता है।
जिन कोशिकाओं में प्रोटीन का संश्लेषण होता है जैसे - फिब्रोब्लास्ट, अग्नाश्य (Pancreas) में कणिकामय एन्डोप्लास्मिक जालिका(RER) अधिक मात्रा में पाए जाते है।


अंतर्द्रव्यी जालिका या एन्डोप्लास्मिक जालिका:General Information,Structure,Function,Type|Hindi
Rough Endoplasmic Reticulum=RER


विशेष परिस्थितियों में सपाट एन्डोप्लास्मिक जालिका (SER), कणिकामय एन्डोप्लास्मिक जालिका(RER) में बदल सकती है। 

अंतर्द्रव्यी जालिका के कार्य  (Function of Endoplasmic Reticulum)

1-सहारा (Support)-  यह कोशिका के कोलॉइडी मैट्रिक्स को आन्तरिक शक्ति प्रदान करती है। 
2-लिपिड्स का संश्लेषण(Synthesis of Lipid)- सपाट एन्डोप्लास्मिक जालिक विभिन्न प्रकार के लिपिड,कोलेस्ट्रॉल आदि का संश्लेषण करती है।
 3-ग्लाइकोजन का संशलेषण(Storage of Glycogen)- सपाट एन्डोप्लास्मिक जालिका ग्लाइकोजन संग्रह का भी कार्य करती है। 
4-निराविषीकरण (Detoxification)-  सपाट एन्डोप्लास्मिक जालिका(SER) विभिन्न प्रकार के अन्तर्जात (Endogenous) एवं बहिर्जात (Exogenous) विषैले पदार्थों का निराविषीकरण करती है। 
5-अंतरकोशिकीय स्थानांतरण(Intracellular Transport)-   कोशिकाओं के केन्द्रकद्रव्य(Nucleoplasm) तथा कोशिका द्रव्य(Cytoplasm) में स्थित विभिन्न पदार्थों के स्थानांतरण (Intracellular transport) एवं विभिन्न विकरों(Enzymes) के संश्लेषण में भी यह सहायता करती है। 
इसके अतिरिक्त यह Cell Wall तथा Cell Plate का निर्माण करती है तथा कोशिका के लिए कंकाल बनती है।




hope you guys like this post, please subscribe, share, comment and follow my page for more updates...

No comments:

Post a Comment