स्पाइरोगायरा में जनन -Vegetative,Asexual & Sexual Reproduction|Hindi


स्पाइरोगायरा में जनन (Reproduction in Spirogyra)

स्पाइरोगायरा (Spirogyra) में जनन तीन विधियों द्वारा होता है 

1. कायिक जनन (Vegetative Reproduction)
2. अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction)
3. लैंगिक जनन (Sexual Reproduction)

 कायिक जनन (Vegetative Reproduction) 
तन्तु कई खण्डों में टूटते हैं तो इसे Fragmentation कहते हैं। प्रत्येक खण्ड वृद्धि करके नए तन्तु का निर्माण करते है। 
स्पाइरोगायरा में जनन -Vegetative,Asexual & Sexual Reproduction|Hindi
Spirogyra के तन्तु का विखण्डन 




अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction) 
स्पाइरोगायरा (Spirogyra) में Asexual Reproduction सामान्यतः अनुपस्थित होता है किन्तु स्पाइरोगायरा (Spirogyra) की कुछ जातियों में अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction) प्रतिकूल परिस्थितियों में होता है। 
स्पाइरोगायरा में जनन -Vegetative,Asexual & Sexual Reproduction|Hindi
Spirogyra में अलिंगी जनन 
A. अनिषेक , B. अचलबीजाणु , C. एकाइनीट , D. अनिषेक बीजाणु (अन्य स्पीशीज़ में )



लैंगिक जनन (Sexual Reproduction)
स्पाइरोगायरा (Spirogyra) में लैंगिक जनन (Sexual Reproduction) को संयुग्मन (Conjugation) कहते हैं। संयुग्मन (Conjugation) दो युग्मक (Gamete) के मध्य होता है। ये युग्मक (Gamete) (+) या (-) वाले होते हैं। युग्मकों (Gamete) का निर्माण युग्मकधानी (Gametangia) में होता है। सक्रिय युग्मक Male Gamete होता हैं तथा Female Gamete निष्क्रिय होते हैं। ये युग्मक (Gamete) एक नली के द्वारा पहुँचते है। इस नली को Conjugation Tube कहते हैं।
स्पाइरोगायरा (Spirogyra) में Sexual Reproduction मुख्य 2 विधियों से होता है-

  • सोपानवत संयुग्मन (Scalariform Or Ladder Like Conjugation)
  • पार्श्व संयुग्मन (Lateral Conjugation)

सोपानवत संयुग्मन (Scalariform Or Ladder Like Conjugation)
इस प्रकार का अलैंगिक जनन अनुकूल वातावरण में होता है। जब दो तन्तु समीप आते हैं तथा दोनों तन्तु समान्तर होते हैं। दोनों तंतुओं के बीच थोड़ी सी उभार होती है। ये उभार वृद्धि करके नली जैसी संरचना बना लेती हैं जिसे संयुग्मन-नलिका (Conjugation Tube) कहते हैं। इस Tube के बीच की भित्ति गल जाती है। एक तंतु को Male Gametangia तथा एक तन्तु की कोशिका को Female Gametangia कहते हैं। Male Gametangium में Male Gamete तथा Female Gametangium में Female Gamete होते हैं। कोशिकाद्रव्य केन्द्रक के ऊपर जमा हो  जाता है जिससे अचल युग्मक का निर्माण होता है। Male Gametangium से Gamete संयुग्मक नलिका द्वारा Female Gametangium से संयोजन (Fuse) करता है तथा युग्माणु (Zygospore 2n ) का निर्माण करते हैं। Conjugation Tube सभी कोशिका में बनते हैं इसलिए यह सीढ़ीनुमा दिखते है इसलिए Scalariform Conjugation को Ladder Like Conjugation भी कहते हैं। Spirogyra की जिस जाति में Scalariform Conjugation होता है उसे Heterothalic कहते हैं। 
स्पाइरोगायरा में जनन -Vegetative,Asexual & Sexual Reproduction|Hindi
नर युग्मक का स्थानांतरण तथा मादा युग्मक में युग्माणु का निर्माण 



पार्श्व संयुग्मन (Lateral Conjugation)
इस प्रकार का लैंगिक जनन केवल एक ही तन्तु के पार्श्व कोशिकाओं के बीच होता है। इसमें एक तन्तु  में Male तथा Female दोनों प्रकार के युग्मक पाए जाते हैं। यह जनन दो प्रकार से होता है -

  • अप्रत्यक्ष पार्श्व संयुग्मन (Indirect Lateral Conjugation)
  • प्रत्यक्ष पार्श्व संयुग्मन (Direct Lateral Conjugation)

अप्रत्यक्ष पार्श्व संयुग्मन (Indirect Lateral Conjugation)
एक ही तन्तु  के Side वाली कोशिका के मध्य Conjugation Tube का निर्माण होता है। दोनों कोशिका के बीच अनुप्रस्थ दीवार (Transverse Wall) के पार्श्व(Side) में उभार हो जाता है जिससे एक नली जैसी संरचना बन जाती है इसे Conjugation Tube कहते हैं। एक कोशिका में Male Gamete का निर्माण होता है तथा दूसरी कोशिका में Female Gamete का निर्माण होता है। 
स्पाइरोगायरा में जनन -Vegetative,Asexual & Sexual Reproduction|Hindi
Spirogyra affinis में अप्रत्यक्ष पार्श्व संयुग्मन A. समीपवर्ती कोशिका के बीच outgrowth, B. संयुग्मन नलिका का निर्माण , C. मादा कोशिका में युग्माणु तथा नर कोशिका खाली  



Male Gamete Conjugation Tube के द्वारा  Female  Gametangium में पहुंचकर Female Gamete को Fuse कर देता है जिससे Zygote का निर्माण होता है। इस प्रकार प्रत्येक एक  कोशिका को छोड़कर दूसरी कोशिका में Conjugation Tube का निर्माण होता है। इसे अप्रत्यक्ष पार्श्व संयुग्मन (Indirect Lateral Conjugation) कहते है। 

प्रत्यक्ष पार्श्व संयुग्मन (Direct Lateral Conjugation)
प्रत्यक्ष पार्श्व संयुग्मन (Direct Lateral Conjugation) एक ही तन्तु के दोनों  मध्य अनुप्रस्थ से टूट जाने से Conjugation Tube का निर्माण होता है। एक कोशिका  Male Gamete का निर्माण होता है तथा दूसरी कोशिका में Female Gamete का निर्माण होता है। Male Gamete छोटा तथा Female Gamete बड़ा होता है। Male Gamete के चारों ओर के चारों ओर Protoplasm के जमाव के कारण Male Gamete अनुप्रस्थ दीवार पर दबाव डालती है जिससे यह Wall डालती है। Male Gamete Female Gametangium में पहुंचकर Female Gamete को Fuse कर देते हैं जिससे Zygote का निर्माण  होता है। 


hope you guys like this post, please share, comment and follow my page for more updates...

No comments:

Post a Comment