असूत्री विभाजन(Amitosis)
असूत्री विभाजन में एक कोशिका विभाजित होकर दो कोशिका का निर्माण करती है। जितनी Chromosome संख्या Mother cell की होती है उतनी ही Daughter cell में भी होती है। लेकिन इनमें Mitosis जैसे चरण नहीं पाया जाता है। cell के परिधीय दबाव के कारण केन्द्रक सहित कोशिकाद्रव्य दो भागों में विभाजित हो जाता है। अ सूत्रीविभाजन विभाजन में केन्द्रक झिल्ली तथा केन्द्रिका लुप्त नहीं होती है।
Amitosis मुख्यतः Prokaryotic कोशिकाओं में पाया जाता हैं।
असूत्री विभाजन की प्रक्रिया (Process of Amitosis):
असूत्री विभाजन की प्रक्रिया सूत्री विभाजन और अर्धसूत्री विभाजन से आसान होती है और निम्न चरणों में पूरी होती है:
1. केंद्रक का लंबा होना: सबसे पहले कोशिका का केंद्रक धीरे-धीरे लंबा और पतला होता जाता है।
2. केंद्रक का संकुचन (Constriction): केंद्रक के मध्य भाग में संकुचन होने लगता है।
3. केंद्रक का विभाजन: यह संकुचन धीरे-धीरे गहरा होता है और केंद्रक दो भागों में विभाजित हो जाता है।
4. कोशिका द्रव्य का विभाजन: अंत में कोशिका द्रव्य (cytoplasm) भी विभाजित होकर दो नई पुत्री कोशिकाएँ (daughter cells) बना देता है।
Related article-
hope you guys like this post, please share, comment and follow my page for more updates...
No comments:
Post a Comment