चंद्रमा (The Moon) : An Overview | Hindi


चंद्रमा (The Moon)
चंद्रमा (The Moon) : An Overview | Hindi

चंद्रमा पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है।चंद्रमा की विशिष्टताएँ इस प्रकार हैं-

आकार : चंद्रमा का आकार पृथ्वी के आकार का एक-चौथाई  होता है।

घनत्व : चंद्रमा का घनत्व पृथ्वी के घनत्व का आठवाँ हिस्सा होता है।

वायुमण्डल : चन्द्रमा का वायुमण्डल वायुयान होता है ,अतः इस पर कोई वायुमण्डल नहीं होता है।

सतह : चन्द्रमा की सतह कठोर और असंगठित मिट्टी से युक्त तथा विशाल व लघु गड्ढे व पहाड़ युक्त होती है।

चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी : चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी लगभग 3,84,400 किलोमीटर की है।

पृथ्वी की परिक्रमा की अवधि : चन्द्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए एक चक्कर पूरा करने में 27.3 दिन का समय लगाता है।

चंद्रमा का डायामीटर (व्यास) : चंद्रमा का डायामीटर (व्यास) 3,474.8 होता है। 

चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। यह सौर मंडल में पाए जाने सभी ग्रहों के उपग्रहों में पाँचवां सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है। इसका आकार गोल होता है। और इसकी खुद की चमक नहीं होती है। यह सूर्य के प्रकाश से रात्रि में चमकता हुआ दिखाई देता है। पृथ्वी से चन्द्रमा तक दूरी पृथ्वी के व्यास का 30 गुना है। यह पृथ्वी कि परिक्रमा 27.3 दिन में पूरा करता है और अपने अक्ष के चारो ओर एक पूरा चक्कर भी 27.3 दिन में लगाता है। यही कारण है कि चन्द्रमा का एक ही हिस्सा हमेशा पृथ्वी की तरफ होता है। यदि चन्द्रमा पर खड़े होकर पृथ्वी को देखा जाए तो वह साफ़-साफ़ अपने अक्ष पर घूर्णन करती हुई नजर आएगी लेकिन यदि आप आसमान में उसकी स्थिति देखना चाहेंगे तो वह सदा स्थिर ही दिखाई देगी अर्थात पृथ्वी को कई वर्षो तक देखते रहने से भी वह अपनी जगह से नहीं हिलेगी।चंद्रमा का डायामीटर (व्यास) 3,474.8 होता है। 

दो क्रमिक चंद्रमाओं के मध्य की समयावधि–29.5 दिन (709 घण्टे)।

इस समयावधि तथा चंद्रमा की कक्षीय अवधि के बीच अन्तर ,पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने के कारण आता है ।पृथ्वी सूर्य के चारों ओर अपने कक्ष में सार्थक दूरी तक घूमती है ,जितने समय में चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर लेता है ।



hope you guys like this post, please share, comment and follow my page for more updates...

No comments:

Post a Comment