सौरमण्डल (The Solar System) : Definition , Planets ,Diagram & Facts | Hindi


सौरमण्डल (The Solar System)
सौरमण्डल (The Solar System) : Definition , Planets ,Diagram & Facts | Hindi


सूर्य और उसके चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड सौरमण्डल (Solar System) कहलाते हैं । सौरमण्डल, सूर्य ,उसके चारों ओर परिक्रमा करते ग्रहों, इन ग्रहों की परिक्रमा करते प्राकृतिक उपग्रह ग्रहों तथा हजारों लघु विंडो जैसे क्षुद्रग्रह, पुच्छल तारे और उल्काओं से निर्मित होता है । सौरमण्डल का वह ग्रह जिसमें हम रहते हैं वह पृथ्वी है।

सौरमण्डल में केवल पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ पर जीवन सम्भव है।यहाँ पर जीवन के अनुकूल वातावरण मिलता है जिससे यहाँ पर जीवन सम्भव है जबकि बुध ग्रह पर दिन के समय अत्यंत गर्मी होती है और रात्रि के समय बहुत बहुत अधिक सर्दी होती है। शुक्र ग्रह का वायुमंडल प्रमुखता कार्बन डाई आक्साइड का बना है और इसकी सतह अत्यंत गर्म भी है। मंगल ग्रह एक लाल ग्रह है जिसका ध्रुवीय भाग हिमाच्छादित है,जो शीतकाल में और अधिक बढ़ जाता है।


ग्रह (Planets)
ठोस खगोलीय पिण्ड जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा लगाते हैं ,ग्रह कहलाते हैं।ये आठ ग्रह होते हैं- बुध (Mercury), शुक्र (Venus), पृथ्वी (Earth), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter), शनि (Saturn), अरुण (Uranus), वरुण (Neptune)।

पहले चार आन्तरिक ग्रह - बुध, शुक्र ,पृथ्वी और मंगल स्थलीय ग्रह (Terrestrial Planets) कहलाते हैं। इन ग्रहों की सतह चट्टानों और मिट्टी से निर्मित होती है। अन्य पाँच ग्रह - बृहस्पति ,शनि ,अरुण और वरुण जेवियन ग्रह (Jovian Planets) कहलाते हैं।
सौरमण्डल (The Solar System) : Definition , Planets ,Diagram & Facts | Hindi
सौरमण्डल के ग्रह 

ग्रहों के संबंध में कुछ अन्य तथ्य इस प्रकार हैं -

• बुध सूर्य के सबसे निकट और नेपच्यून सबसे दूर ग्रह है।
•  विभिन्न ग्रहों के आकार भिन्न होते हैं। यम सबसे छोटा या लघु ग्रह है जबकि बृहस्पति हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। बृहस्पति ग्रह इतना विशाल है कि उसमें लगभग 1300 पृथ्वी समा सकती है।
• जिन ग्रहों को आंखों से बिना दूरबीन के देखा जा सकता है वह है शुक्र बुध मंगल बृहस्पति और शनि।
• प्रत्येक ग्रह अपनी कक्षा में सूर्य के चारों ओर परिक्रमा लगाता रहता है ।
• ग्रह अपना प्रकाश विकीर्ण नहीं करते बल्कि वे अपने ऊपर पड़ने वाली सूर्य की किरणों के कारण चमकते हैं। पृथ्वी पर दिखाएं दिए जाने वाले ग्रहों में से शुक्र सबसे अधिक चमकदार होता है।
• सूर्य की परिक्रमा करने में प्रत्येक ग्रह का समय अलग - अलग होता है।
• सूर्य की परिक्रमा करने में, बुध 88 दिनों का ,पृथ्वी 365¼ दिनों का और यम 248 सालों का समय लेता है।
• ग्रह अपने अक्ष(Axis) पर भी घूमते हैं। विभिन्न ग्रह अपने अक्ष पर घूमने में अलग-अलग समय लेते हैं। बृहस्पति अपने अक्ष पर घूमने में केवल 9 घंटे और 55 मिनट लेता है जब की शुक्र अधिकतम यानी 243 दिन लेता है। ग्रह द्वारा अपने अक्ष पर परिक्रमा करने की अवधि घूर्णन अवधि कहलाती है।
• कुछ ग्रहों के एक अथवा अधिक उपग्रह होते हैं जैसे पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा है।
• सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी लगभग 14,96,00,000 किलोमीटर या 9,29,60,000 मील है तथा सूर्य से पृथ्वी पर प्रकाश को आने में 8.3 मिनट का समय लगता है।


ग्रहों में सबसे गर्म गृह शुक्र गृह होता है। जबकि बुध गृह सूर्य के सबसे नजदीक होता है लेकिन सूर्य के इतने पास होने के कारण बुध गृह का पूरा वायुमंडल नष्ट हो चुका है। शुक्र का वायुमंडल मुख्यरूप से कॉर्बनडाइऑक्साइड से भरा हुआ है जो एक तरफ़ा रास्ते का काम करता है,मतलब इसमें सूर्य की गर्मी प्रवेश तो करती हैं लेकिन बाहर नहीं निकल पाती है जिससे यह गृह एक भट्टी की तरह कार्य करता हैं। इसलिए ऐसा कह सकते हैं कि सबसे गर्म गृह शुक्र गृह होता हैं। शुक्र की सतह का तापमान लगभग 462 डिग्री सैल्सियस रहता है। 

रात्रि के समय में ग्रहों को कैसे पहचाने?(How to identify planets at night)
रात्रि के समय में आकाश में ग्रहों को खुली आँखों से देखा नहीं जा सकता है लेकिन कुछ ग्रह ऐसे है जिन्हें हम खुली आँखों से देख सकते हैं क्योंकि यह हमें चमकते हुए दिखाई देते हैं लेकिन ग्रह अपने प्रकाश से नहीं चमकते (ग्रह प्रकाश उत्सर्जित नहीं करते ), यह सूर्य के प्रकाश के द्वारा चमकते हुए दिखाई देते हैं।जब सूर्य की किरणें इन ग्रहों पर पड़ती है तो यह चमकते हुए दिखाई देते हैं। अतः रात्रि में कुछ ग्रह पृथ्वी से दिखलाई पड़ते हैं।

केवल चंद्रमा ही ऐसा खगोलीय पिंड है जो रात में शुक्र ग्रह से अधिक चमकीला दिखाई देता है।

सौरमण्डल (The Solar System) : Definition , Planets ,Diagram & Facts | Hindi
आकाश में शुक्र, मंगल और बृहस्पति ग्रह चन्द्रमा के साथ 

• रात्रि के समय शुक्र, मंगल और बृहस्पति को आकाश में देखा जा सकता है।
• आकाश में सभी ग्रहों में शुक्र सबसे अधिक चमकीला ग्रह है।
• शुक्र ग्रह और भी आकाश में सूर्योदय से पहले दिखाई पड़ता है। मंगल ग्रह लाल रंग का दिखाई पड़ता है।
• बृहस्पति भी शुक्र ग्रह के समान चमकीला होता है। यह पूर्व दिशा में उगता तथा पश्चिम में सूर्योदय के समय अस्त हो जाता है। यह पूरी रात दिखाई पड़ता है।

चंद्रमा (The Moon)

hope you guys like this post, please share, comment and follow my page for more updates...

No comments:

Post a Comment