फाइसेलिया (Physalia) क्या है?: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|hindi


फाइसेलिया (Physalia) क्या है?

फाइसेलिया (Physalia) क्या है?: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|hindi

फाइसेलिया (Physalia)


फैसलिया समुद्र की सतह पर निश्चल रूप से उतराती हुई पाए जाने वाला जीव हैं। इसकी संरचना देखने में नन्हें व उल्टे जंगी जहाजों (warships) जैसे दिखते हैं। इससे सम्बंधित अन्य तथ्यों के बारे में हम नीचे जानेंगे -


वर्गीकरण (Classification)

जगत (Kingdom)      -       जन्तु(Animalia)
शाखा (Branch)         -       यूमेटाजोआ (Eumetazoa)
प्रभाग (Division)      -        रेडिएटा (Radiata)
संघ (Phylum)           -        नाइडेरिया (Cnidaria)
वर्ग (Class)               -        हाइड्रोजोआ (Hydrozoa)
गण (Order)              -        साइफनोफोरा (Siphonophora)
श्रेणी (Genus)            -        फाइसेलिया (Physalia)

फाइसेलिया (Physalia) क्या है?: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|hindi

लक्षण (Characters)
फाइसेलिया के कई लक्षण है जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं -

1. फाइसेलिया समुद्र की सतह पर निश्चल उतराती या तैरती हुई दिखाई देती हैं। यह लगभग 5-20 सेमी लम्बी होती हैं तथा बहुरूपी (polymorphic) कॉलोनियों के रूप में रहती हैं। देखने में यह नन्हें व उल्टे जंगी जहाजों (warships) जैसी दिखती हैं। इन्हें "पुर्तगाली युद्धपोत (Portuguese Man-of-War)” भी कहते हैं।

2. प्रत्येक कॉलोनी में जल-सतह पर गैस से भरा हुआ अर्धपारदर्शक, नीले रंग का, एक मेड्यूसा के रूपान्तरण से बना, बड़ा वायुकोष (float or pneumatophore) रहता है। वायुकोष के सिरे शंक्वाकार-से होते हैं। जिसमें एक सिरे पर छोटा-सा छिद्र रहता है। इसके ऊपरी तल पर, मध्य रेखा में, पालनुमा (sail-like) कड़ा उभार या क्रेस्ट (crest) होता है। इस दीवार के भीतरी स्तर पर स्थित गैस-ग्रन्थियाँ गैस का स्रावण करती हैं। लेकिन कुछ अन्य श्रेणियों की जातियों में यह गैस को छिद्र से बाहर निकालकर पूरी कॉलोनी जल में डूबा सकती है या इसे फिर से स्रावित करके वापस सतह पर आ सकती है।

3. वायुकोष की निचली सतह पर कॉलोनी के कोमल ऊतक जिसे सीनोसार्क (coenosarc) कहते हैं, का चपटा स्तर रहता है। कॉलोनी के जीवकों (zooids) के कई छोटे-छोटे समूह या गुच्छे सीनोसार्क की सहायता से जल में लटके रहते हैं।

4. जीवकों के प्रत्येक समूह को कॉरमीडियम (cormidium) कहते हैं। इसके अंतर्गत चार प्रकार के जीवक आते हैं -

गैस्ट्रोज्वॉएड्स (Gastrozooids) - इनमें मुख होता है, परन्तु स्पर्शक (tentacles) नहीं होते। ये भोजन को पचाते हैं।
 
• छोटे व बड़े डैक्टाइलोज्वॉएड्स (dactylozooids) - इनमें मुख नहीं होता, किन्तु एक लम्बा स्पर्शक होता है जो अपनी दंश कोशिकाओं द्वारा शिकार को पकड़ने तथा सुरक्षा का काम करता है। 

• ब्लैस्टोस्टाइल्स या गोनोज्वॉएड्स(blastostyles or gonozooids) - ये मुख एवं स्पर्शक रहित शाखान्वित डण्ठलों की भाँति के पॉलिप होते हैं। 

• गोनोफोर्स (gonophores) - ये मेड्यूसा जैसे छोटे-छोटे लैंगिक प्रजनन सदस्य होते हैं जो अंगूर के गुच्छों की भाँति ब्लैस्टोस्टाइल्स से लटके रहते हैं।


फाइसेलिया सीलेन्ट्रेटा संघ का एक ऐसा जीव हैं जो नन्हें व उल्टे जंगी जहाजों (warships) जैसी दिखती हैं।जिस कारण इसे "पुर्तगाली युद्धपोत (Portuguese Man-of-War)” भी कहते हैं। 



FAQs

1. क्या आप किसी Portuguese man-of-war की चोटी को छू सकते हैं?

नहीं, आप किसी Portuguese man-of-war की चोटी को छू नहीं सकते। Portuguese man-of-war एक प्रकार का समुद्री जीव है जो एक लंबी, उड़ने वाली संरचना के साथ होता है जिसे पेटेला कहा जाता है। पेटेला में कई स्पाइक्स होते हैं जो विषैले होते हैं। यदि आप किसी Portuguese man-of-war की चोटी को छूते हैं, तो आपको गंभीर चोट लग सकती है या आपकी मृत्यु भी हो सकती हैं।


2. जेलिफ़िश और मैन ऑफ़ वॉर में क्या अंतर है?

जेलिफ़िश और मैन ऑफ़ वॉर दोनों ही समुद्री जीव हैं जो नेमैटोसेंटेटा संघ के हैं। हालांकि, उनके बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं।

  • जेलिफ़िश एक जटिल जीव है जिसमें एक सिर, एक पेट और एक मुंह होता है। जबकि मैन ऑफ़ वॉर एक सरल जीव है जिसमें एक शरीर और एक पेटेला होता है।
  • जेलिफ़िश में एक तंत्रिका तंत्र होता है जो उनके शरीर के माध्यम से फैला होता है। जबकि मैन ऑफ़ वॉर में एक केंद्रीय तंत्रिका तंत्र होता है जो उनके पेटेला में स्थित होता है।
  • जेलिफ़िश में एक मांसपेशी प्रणाली होती है जो उन्हें तैरने और शिकार करने में सहायता करती है। जबकि मैन ऑफ़ वॉर में एक मांसपेशी प्रणाली होती है जो उन्हें तैरने और अपने पेटेला को नियंत्रित करने की अनुमति देती है।
  • जेलिफ़िश तथा मैन ऑफ़ वॉर दोनों में एक पाचन तंत्र होता है जो उन्हें भोजन को पचाने में मदद करता है।
  • जेलिफ़िश तथा मैन ऑफ़ वॉर दोनों में एक तंत्रिका तंत्र होता है जो उन्हें दर्द महसूस कराता है। 


3. Physalia का सामान्य नाम क्या है?

Physalia का सामान्य नाम Portuguese man-of-war है। यह नाम उनके लंबे, उड़ने वाले पेटेला के कारण है, जो एक पुर्तगाली युद्धपोत की याद दिलाता है।


4. Physalia के बारे में क्या अनोखा है?

Physalia एक ऐसा समुद्री जीव है जो एक कॉलोनी बनाता है। कॉलोनी में एक पेटेला होता है, जो एक हवा से भरा बुलबुला जैसा दिखता है जो जीव को तैरने में मदद करता है। कॉलोनी में कई जंतु भी होते हैं, जो भोजन को पचाने और शिकार करने में मदद करते हैं।


5. Physalia कहाँ रहते हैं?

Physalia गर्म समुद्रों में रहते हैं। वे आमतौर पर भूमध्यसागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर में पाए जाते हैं।




No comments:

Post a Comment