जीवाणु विषय पर बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple choice questions on bacteria)|hindi


जीवाणु विषय पर बहुविकल्पीय प्रश्न


जीवाणु विषय पर बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple choice questions on bacteria)|hindi


जीवाणु एक कोशिकीय सूक्ष्मजीव होते हैं। इनकी कोशिका प्रोकैरियोटिक होती होती हैं। इनमें कोशिका भित्ति स्पष्ट होती है जो एक श्लेष्मिक आवरण से ढकी होती हैं। जीवाणु की खोज Antony Van Leeuwenhoek ने 1632 - 1723 में की थी। नीचे जीवाणु के बारे में कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं -




जीवाणु में सतह पर उपस्थित रोम (pili) का उपयोग किया जाता हैः


a. चलन में
b. अलैंगिक जनन में
c. लैंगिक सम्पर्क में
d. पोषण में

Ans. c. लैंगिक सम्पर्क में



वलित (ringed) DNA पाया जाता है:

a. जीवाणुओं में
b. कवक में
c. विषाणुओं में
d. शैवाल में

Ans. a. जीवाणुओं में



क्लॉस्ट्रिडियम ऐसोटोब्यूटाइलिकम का उपयोग किस विटामिन के निर्माण में होता है?

a. विटामिन-A
b. विटामिन-C
c. विटामिन-B2
d. इन सभी के

Ans. c. विटामिन-B2



गोलाकार जीवाणु जब एक जंजीर (chain) में व्यवस्थित होते हैं, इन्हें कहते हैं:

a. कोकस (Coccus)
b. स्ट्रेप्टोकोकस (Streptococcus)
c. स्टैफाइलोकोकस (Staphylococcus)
d. बैसिलस (Bacillus)

Ans. b. स्ट्रेप्टोकोकस (Streptococcus)



डिप्थीरिया (diptheria) रोग किसके द्वारा होता है?

a. क्लॉस्ट्रिडियम टिटेनि (Clostridium tetani)
b. क्लॉस्ट्रिडियम बोटुलिनम (Clostridium botulinum)
c. कोरीनेबैक्टीरियम डिफ्थेरी (Corynebacterium diphtheriae)
d. बैसिलस ऐन्थ्रेसिस (Bacillus anthracis)

Ans. c. कोरीनेबैक्टीरियम डिफ्थेरी (Corynebacterium diphtheriae)



जब दूध को 62.8°C पर 30 मिनट तक गर्म करके ठण्डा करते हैं, तो इस क्रिया को कहते हैं:

a. नाइट्रीकरण (nitrification)
b. पाश्चुरीकरण (pasteurization)
c. निर्जर्मीकरण (sterilization)
d. शीतलन (freezing)

Ans. b. पाश्चुरीकरण (pasteurization)



जीवाणुओं में लैंगिक जनन (sexual reproduction) खोजा था-

a. ल्यूईबेनहॉक ने 
b. लैडरबर्ग तथा टॉटम ने 
c. वाटसन तथा क्रिक ने 
d. इनमें से कोई नहीं ने 

Ans. b. लैडरबर्ग तथा टॉटम ने 



स्ट्रेप्टोमाइसीन (Streptomycin) किससे प्राप्त होती है?
a. स्ट्रेप्टोमाइसिस वेनेज्यूली (S. venezuelae)
b. स्ट्रेप्टोमाइसिस ग्रिसीयस (S. griseus)
c. स्ट्रेप्टोमाइसिस स्कॉलियस (S. scoleus)
d. इन सभी के द्वारा

Ans. b. स्ट्रेप्टोमाइसिस ग्रिसीयस (S. griseus)



जीवाणु में कोशिका भित्ति (cell wall) किसकी बनी होती है:

a. पॉलिसैकेराइड्स से
b. लिपिड से
c. प्रोटीन से
d. इन सभी से

Ans. d. इन सभी से



प्रतिजैविकों (antibiotics) को प्राप्त किया जाता है:

a. विषाणुओं से
b. कवकों से
c. जीवाणुओं से
d. शैवालों से

Ans. c. जीवाणुओं से



गन्धक जीवाणु (sulphur bacteria) समूह में सबसे बड़ा जीवाणु कौन-सा है?

a. क्रोमेटियम (Chromatium)
b. बेजियाटोआ (Beggiatoa)
c. क्लोरोबियम (Chlorobium)
d. इन सभी में

Ans. b. बेजियाटोआ (Beggiatoa)

No comments:

Post a Comment