ओफिडियोफोबिया (Ophidiophobia) क्या है?: कारण, लक्षण और उपचार|in Hindi


ओफिडियोफोबिया (Ophidiophobia) क्या है?: कारण, लक्षण और उपचार 

ओफिडियोफोबिया (Ophidiophobia) क्या है?: कारण, लक्षण और उपचार|in Hindi


ओफिडियोफोबिया (Ophidiophobia) शब्द का प्रयोग सांपों के प्रति तीव्र भय होता है। यह एक विशिष्ट प्रकार का फोबिया है। इसमें पीड़ित व्यक्ति को सांपों के बारे में सोचने, उन्हें देखने या उनका सामना करने पर बहुत ज्यादा भय या चिंता का अनुभव होता है। भले ही वे किसी तत्काल खतरे में न हों। उनका यह डर इतना गंभीर हो जाता है कि इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर भी पड़ने लगता है।

ओफिडियोफोबिया का कारण (Causes of Ophidiophobia)


ओफिडियोफोबिया के कई कारण हो सकते है जिनमें से कुछ कारण इस प्रकार हैं:

1. साँपों के डर का विकासवादी होना। इस डर को आगे बढ़ाना कि हमारे पूर्वज साँपों से ज्यादा सावधान रहते थे इसलिए वे लम्बे समय तक जीते थे।

2. पीड़ित का साँपों के साथ कोई पिछला नकारात्मक अनुभव इसका कारण हो सकता हैं। 

3. दूसरों को साँपों से डरते हुए देखकर इस डर का विकसित होना। 

4. साँपों का खतरनाक या दुष्ट के रूप में दर्शाया जाना इस डर को बढ़ा सकता है।

5. ओफिडियोफोबिया होने का एक कारण आनुवंशिक भी हो सकता है।  



ओफिडियोफोबिया के लक्षण (Symptoms of Ophidiophobia):


ओफिडियोफोबिया के लक्षण निम्नलिखित हैं:

  • दिल की धड़कन तेज होना 
  • कांपना या हिलना
  • पसीना आना
  • सांस की तकलीफ़
  • चक्कर आना और हल्का सिरदर्द
  • मतली या पेट में तकलीफ़ होना
  • मुँह का सूखना
  • साँपों के विचार या उसे देखते ही तीव्र भय या घबराहट का अनुभव होना 
  • वह उन जगहों पर जाने से बचते हैं जहाँ साँप पाए जा सकते हैं (जैसे, जंगल, पार्क, चिड़ियाघर)  
  • साँपों के बारे में सोचते समय ही व्यक्ति बहुत ज्यादा चिंता महसूस अनुभव करना  
  • डर के कारण इन्हें सामान्य रूप से काम करने में कठिनाई महसूस करना 


उपचार (Treatment of Ophidiophobia):


ओफिडियोफोबिया के उपचार के लिए कई तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है जिनमें से कुछ का वर्णन इस प्रकार है :

1. संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी (Cognitive Behavioral Therapy (CBT): यह सबसे आम और प्रभावी उपचार है। CBT लोगों को साँपों के बारे में उनके तर्कहीन भय और विश्वासों को पहचानने और चुनौती देने में मदद करता है। इसमें एक्सपोज़र थेरेपी भी शामिल है, जहाँ व्यक्ति को धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से नियंत्रित तरीके से अपने डर के संपर्क में लाया जाता है, जिससे समय के साथ डर कम होता जाता है।

2. एक्सपोज़र थेरेपी (Exposure Therapy): जैसा की नाम से ही पता चल रहा है इसमें व्यक्ति को धीरे-धीरे उस वस्तु के संपर्क में लाया जाता है जिससे वह व्यक्ति डरता है। ऐसा करते समय उस व्यक्ति के आस पास का वातावरण सुरक्षित होना चाहिये। इस थेरेपी का लक्ष्य सकारात्मक अनुभव बनाकर व्यक्ति को उसके डर के प्रति असंवेदनशील बनाना है।

3. दवा (Medication): कुछ गंभीर मामलों में इन लक्षणों को कम करने में मदद करने के लिए anti-anxiety medications या antidepressants निर्धारित किए जा सकते हैं। ये दवाएं फोबिया को ठीक नहीं कर सकती हैं, लेकिन यह इन लक्षणों को कुछ कम करने में मदद कर सकती हैं।

4. विश्राम तकनीक (Relaxation Techniques): ओफिडियोफोबिया से जुड़ी anxiety और panic attacks जैसे शारीरिक लक्षणों को रोकने के लिए Breathing exercises, meditation और progressive muscle relaxation जैसी गतिविधियां की जा सकती हैं।  

5. आभासी वास्तविकता थेरेपी (Virtual Reality Therapy): कुछ चिकित्सक मरीजों को सांपों से जुड़े डर को दूर करने के लिए वर्चुअल रियलिटी का उपयोग करते हैं। 

6. सहायता समूह (Support Groups): ओफिडियोफोबिया से बाहर निकलने के लिए कुछ लोग सहायता समूहों का भी सहारा लेते है। ऐसा करने से उन्हें emotional support मिलता है।  


No comments:

Post a Comment