MCQ of Phylum Porifera
Porifera संघ निम्न कोटि के बहुकोशिकीय जन्तु या मेटाजोआ (metazoa) होते हैं जिनमें शरीर-संघठन केवल कोशिकीय स्तर का, अर्थात् ऊतकरहित होता है। इस संघ के सदस्यों को स्पंजें (sponges) कहते हैं। पानी सोखने के लिए स्पंजें अतीतकाल से प्रसिद्ध हैं।
1. ल्यूकोसोलीनिया में जलधारा का पथ
(क) पिनैकोसाइट → ऑस्टियम → स्पंजोसील → ऑस्कुलम
(ख) ऑस्कुलम → स्पंजोसील → ऑस्टियम
(ग) ऑस्टियम → ऑस्कुलम → स्पंजोसील
(घ) ऑस्टियम → स्पंजोसील → ऑस्कुलम
(ख) ऑस्कुलम → स्पंजोसील → ऑस्टियम
(ग) ऑस्टियम → ऑस्कुलम → स्पंजोसील
(घ) ऑस्टियम → स्पंजोसील → ऑस्कुलम
उत्तर: (घ) ऑस्टियम → स्पंजोसील → ऑस्कुलम
2. ल्यूकोसोलीनिया एवं अन्य स्पंजों में जलधारा का निकासद्वार होता है-
(क) ऑस्टियम
(ख) ऑस्कुलम
(ग) क्लोएका
(घ) प्रतिमुखीय छिद्र
उत्तर: ऑस्कुलम
3. ल्यूकोसोलीनिया में अलैंगिक जनन की विधि-
(क) मुकुलन
(ख) संयुग्मन
(ग) बीजाणुकजनन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: मुकुलन
4. स्पंजों में पेशियों
(क) रेखित
(ख) अरेखित
(ग) दोनों प्रकार की
(घ) अनुपस्थित
उत्तर: अनुपस्थित
5. कौन-सी कोशिकाएँ अन्तर्वाही नलिकाओं का स्तर बनाती हैं-
(क) पिनैकोसाइट्स
(ख) क्वॉनोसाइट्स
(ग) पोरोसाइट्स
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: पिनैकोसाइट्स
6. तन्त्रिका कोशिकाएँ नहीं होतीं-
(क) मच्छर में
(ख) हाइड्रा में
(ग) स्पंजों में
(घ) निमैटोडों में
उत्तर: स्पंजों में
7. पोरोसाइट नामक कोशिकाएँ पाई जाती हैं केवल-
(क) नाइडेरिया में
(ख) मोलस्का में
(ग) एकाइनोडर्मेटा में
(घ) स्पंजों में
उत्तर: स्पंजों में
8. स्पंजों में कंकाल बना होता है-
(क) कैल्सियमयुक्त तन्तुओं का
(ख) सिलिकायुक्त तन्तुओं का
(ग) कैल्सियमयुक्त कण्टिकाओं का
(घ) कैल्सियम या सिलिकायुक्त कण्टिकाओं का, या सिलिकायुक्त कण्टिकाओं और स्पंजिन धागों का, या स्पंजिन धागों का
उत्तर: कैल्सियम या सिलिकायुक्त कण्टिकाओं का, या सिलिकायुक्त कण्टिकाओं और स्पंजिन धागों का, या स्पंजिन धागों का
9. स्पंजों का महत्त्वपूर्ण लक्षण-
(क) कीप कोशिकाएँ
(ख) नाल तन्त्र
(ग) एक निकास, अनेक मुखिकाएँ
(घ) ये सब
उत्तर: ये सब
10. यदि स्पंज के ऑस्कुलम के पास कारमीन या अन्य रंगा पदार्थ के कण छोड़ दें तो ये-
(क) स्पंजगुहा में खींच लिए जाएँगे
(ख) ऑस्कुलम से दूर चले जाएँगे
(ग) वहीं रहेंगे
(घ) ऑस्कुलम के चारों ओर चक्कर काटेंगे, भीतर लेकर ऑस्टिया द्वारा बाहर निकाल दिए जाएँगे
उत्तर: ऑस्कुलम से दूर चले जाएँगे
11. बाथ स्पंजें पाई जाती है-
(क) नदियों में
(ख) प्रशान्त महासागर में
(ग) लाल सागर में
(घ) ऐटलान्टिक महासागर में
उत्तर: लाल सागर में
12. विशेष प्रकार की कोशिकाएँ जो स्पंजों में पाई जाती हैं-
(क) निडोब्लास्ट्स
(ख) क्वॉनोसाइट्स
(ग) पोडोसाइट्स
(घ) ऑस्टिओसाइट्स
उत्तर: क्वॉनोसाइट्स
13. किस स्पंज के कंकाल को जापान में भेंट के रूप में दिया जाता है-
(क) स्पंजिला
(ख) यूस्पंजिया
(ग) यूप्लैक्टेला
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: यूप्लैक्टेला
14. पिनैकोसाइट कोशिकाएँ किसके शरीर में होती हैं-
(क) घोंघा
(ख) स्पंज
(ग) हाइड्रा
(घ) खरगोश
उत्तर: स्पंज
15. ल्यूकोसोलीनिया एवं अन्य स्पंजों में जल-प्रवाह उत्पन्न करने और भोजन ग्रहण करने वाली कोशिकाएँ-
(क) पोरोसाइट्स
(ख) स्क्लीरोब्लास्ट्स
(ग) क्वॉनोसाइट्स
(घ) पिनैकोसाइट्स
उत्तर: क्वॉनोसाइट्स
16. स्पंजों में नाल-प्रणाली विकसित होती है, क्योंकि ये होती हैं-
(क) छिद्रिल
(ख) जलीय
(ग) स्थानबद्ध
(घ) द्विस्तरीय
उत्तर: स्थानबद्ध
17. ऐस्कॉन नाल-प्रणाली में क्वॉनोसाइट्स किसके चारों ओर का स्तर बनाती हैं-
(क) स्पंजोसील
(ख) प्रोसोपाइल
(ग) ऐपोपाइल
(घ) अन्तर्वाही नलिका
उत्तर: स्पंजोसील
18. बाथ स्पंज में कंकाल किन रचनाओं का बना होता है-
(क) कैल्सियमयुक्त तन्तु
(ख) कण्टिकाएँ
(ग) स्पंजिन तन्तु
(घ) अस्थियाँ
उत्तर: स्पंजिन तन्तु
19. ल्यूकोसोलीनिया में खाद्य का भण्डारण करने वाली कोशिकाएँ-
(क) थीसोसाइट्स
(ख) अमीबोसाइट्स
(ग) क्वॉनोसाइट्स
(घ) पोरोसाइट्स
उत्तर: थीसोसाइट्स
20. स्पंजों में किन कोशिकाओं से अन्य प्रकार की कोशिकाएँ बनती हैं
(क) पिनैकोसाइट्स
(ख) आर्किओसाइट्स
(ग) थीसोसाइट्स
(घ) कोलेनसाइट्स
उत्तर: आर्किओसाइट्स
Related article-
- जीन प्रकटन तथा नियमन पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs on gene expression and regulation)
- जानवरों के वैज्ञानिक नाम पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Scientific Names of Animals)
- मानव ऊतक तंत्र पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Human Tissue system)
- DNA पर बहुविकल्पीय प्रश्न (multiple choice questions on DNA)
- एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Entamoeba histolytica)
- अमीबा पर बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Question on Amoeba)
- प्रोटोजोआ फाइलम पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Phylum Protozoa)
- MCQ of Phylum Porifera
- MCQ on Phylum Cnidaria-Class 12
- MCQ on Aschelmenthes - Class 12
- MCQ on Annelida - Class 12
- Respiratory system पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Respiratory System)

No comments:
Post a Comment