MCQ on Phylum Cnidaria
संघ Cnidaria को सीलेन्ट्रैटा (Coelenterata) भी कहते हैं, क्योंकि इनमें देहभित्ति से घिरी, सीलेन्ट्रॉन (coelenteron) नामक एक ही गुहा होती है जिसमें भोजन का पाचन और पचे हुए पदार्थों का वितरण दोनों ही कार्य होते हैं। इसीलिए इस गुहा को जठरवाहिनी गुहा (gastrovascular cavity) भी कहते हैं। नाइडेरिया शब्द का अर्थ है दंशकोशिका धारक (Gr, knide nettle or stinging cells)। इन जन्तुओं की लगभग 10,000 जातियाँ ज्ञात हैं।
1. सहजीविता (सिम्बॉयसिस) लाभदायक होती है-
(क) पोषद एवं परजीवी दोनों के लिए
(ख) दोनों में से किसी के लिए नहीं
(ग) केवल परजीवी के लिए
(घ) केवल पोषद के लिए
उत्तर : पोषद एवं परजीवी दोनों के लिए
2. किन में निडोसाइट्स पाई जाती हैं-
(क) पोरीफरा
(ख) ऐनेलिडा
(ग) प्लैटीहैत्मिन्थीज
(घ) सीलेन्ट्रैटा
उत्तर : सीलेन्ट्रैटा
3. हाइड्रा में उपकला-पेशी कोशिकाएँ होती हैं-
(क) गैस्ट्रोडर्मिस में
(ख) इन दोनों में
(ग) एपिडर्मिस में
(घ) सामान्यतः गैस्ट्रोडर्मिस में, कभी-कभी एपिडर्मिस में
उत्तर: एपिडर्मिस में
4. हाइड्रा की मीसोग्लिया में-
(क) केवल तन्तु होते हैं
(ख) ये दोनों
(ग) केवल कोशिकाएँ होती हैं
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : केवल तन्तु होते हैं
5. हाइड्रा की एपिडर्मिस में होती हैं-
(क) केवल निडोसाइट्स
(ख) निडोसाइट्स एवं अन्तराली कोशिकाएँ
(ग) केवल अन्तराली कोशिकाएँ
(घ) निडोसाइट्स, अन्तराली कोशिकाएँ एवं उपकला-पेशी कोशिकाएँ
उत्तर : निडोसाइट्स, अन्तराली कोशिकाएँ एवं उपकला-पेशी कोशिकाएँ
6. निडोसाइट्स पर उपस्थित सुईनुमा प्रवर्ध का नाम-
(क) दंशिका अर्थात् निमैटोसिस्ट
(ख) दंशप्रवर्ध अर्थात् नीडोसिल
(ग) स्टाइलेट
(घ) कण्टक
उत्तर : दंशप्रवर्ध अर्थात् नीडोसिल
7. हाइड्रा के स्पर्शक होते हैं-
(क) शाखान्वित
(ख) अकुंचनशील
(ग) ठोस
(घ) खोखले
उत्तर : खोखले
8. हाइड्रा का सबसे उत्तम भोजन-
(क) मेंढक के भेकशिशु
(ख) मछलियाँ
(ग) वाटर फ्ली, जैसे कि डैफ्निया
(घ) जीवाणु
उत्तर : वाटर फ्ली, जैसे कि डैफ्निया
9. हाइड्रा का वह टुकड़ा पुनरुद्भवन द्वारा पूरा हाइड्रा बन जाता है जिसमें होती है-
(क) एपिडर्मिस
(ख) एपिडर्मिस एवं गैस्ट्रोडर्मिस
(ग) आधारबिम्ब
(घ) एपिडर्मिस, गैस्ट्रोडर्मिस एवं स्पर्शक
उत्तर : एपिडर्मिस एवं गैस्ट्रोडर्मिस
10. हाइड्रा की सीलेन्ट्रॉन गुहा कौन से दोहरे कार्य करती है-
(क) पाचन और पोषक पदार्थों के संचय का
(ख) गमन और उत्सर्जन का
(ग) पाचन और पोषक पदार्थों के परिवहन का
(घ) पोषक पदार्थों के परिवहन एवं संचय का
उत्तर : पाचन और पोषक पदार्थों के परिवहन का
11. हाइड्रा की सारी दंश कोशिकाएँ निकाल देने पर कौन-सी क्रिया में सबसे अधिक विघ्न होगा-
(क) गमन
(ख) पाचन
(ग) भोजन-ग्रहण
(घ) शिकार को पकड़ना
उत्तर : भोजन-ग्रहण
12. कौन-सा लक्षण हाइड्रा का नहीं है-
(क) पुनरुद्भवन
(ख) निषेचन
(ग) लैंगिक द्विरूपता
(घ) अन्तः कोशिकीय पाचन
उत्तर : लैंगिक द्विरूपता
13. हाइड्रा में श्वसन किसके द्वारा होता है-
(क) स्पर्शकों
(ख) निमैटोसिस्ट्स
(ग) शरीर-सतह
(घ) जठरवाहिनी गुहा
उत्तर : शरीर-सतह
14. इनमें से किसमें कोई कंकाल नहीं होता-
(क) हाइड्रा
(ख) स्पंज
(ग) तितली
(घ) मछली
उत्तर : हाइड्रा
15. हाइड्रा में जनन होता है-
(क) लैंगिक
(ख) अलैंगिक
(ग) दोनों प्रकार का
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : दोनों प्रकार का
16. हाइड्रा की पोषक-पेशी कोशिकाओं में उपस्थित शैवाल होती है-
(क) सहभोजी
(ख) सहजीवी
(ग) परजीवी
(घ) परभक्षी
उत्तर : सहजीवी
17. हाइड्रा में होती हैं-
(क) संवेदी व तन्त्रिका कोशिकाएँ
(ख) संवेदी कोशिकाएँ, परन्तु तन्त्रिका कोशिकाएँ नहीं
(ग) न संवेदी कोशिकाएँ, न तन्त्रिका कोशिकाएँ
(घ) तन्त्रिका कोशिकाएँ, लेकिन संवेदी कोशिकाएँ नहीं
उत्तर : संवेदी व तन्त्रिका कोशिकाएँ
18. जठरवाहिनी गुहा किसमें होती है-
(क) हाइड्रा
(ख) ल्यूकोसोलीनिया
(ग) ऐस्कैरिस
(घ) कॉकरोच
उत्तर : हाइड्रा
19. हाइड्रा में शुक्राणु और अण्डाणु किनसे बनते हैं-
(क) अन्तराली कोशिकाओं
(ख) स्पर्शक
(ग) निडोब्लास्ट्स
(घ) मायोटोम्स
उत्तर : अन्तराली कोशिकाओं
20. हिप्नोटॉक्सिन नामक विषैला पदार्थ किसमें होता है-
(क) दंशिका अर्थात् निमैटोसिस्ट में
(ख) स्पंज में
(ग) ऐस्कैरिस में
(घ) परजीवी प्रोटोजोआ में
उत्तर : दंशिका अर्थात् निमैटोसिस्ट में
21. हाइड्रा की वे विशेष कोशिकाएँ जिनमें टूट-फूट की मरम्मत, पुनरुद्भवन एवं मुकुलन (budding) की क्षमताएँ होती हैं-
(क) गैस्ट्रोडर्मिस
(ख) ब्लीफेरोब्लास्ट्स
(ग) निडोब्लास्ट
(घ) अन्तराली कोशिकाएँ
उत्तर : अन्तराली कोशिकाएँ
22. सीलेन्ट्रेटा में हाइड्रा किस रूप का एक छोटा सदस्य है-
(क) मेड्यूसा
(ख) गोनोज्वॉइड
(ग) पॉलिप
(घ) गैस्ट्रोज्वॉइड
उत्तर: पॉलिप
23. हाइड्रा की वे दंशिकाएँ जिनका गमन में उपयोग होता है-
(क) वोल्वेन्ट्स
(ख) स्टीरियोग्लूटिनेन्ट्स
(ग) पेनीट्रैन्ट्स
(घ) स्ट्रोप्टोग्लूटिनेन्ट्स
उत्तर: स्टीरियोग्लूटिनेन्ट्स
related article-
- जीन प्रकटन तथा नियमन पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs on gene expression and regulation)
- जानवरों के वैज्ञानिक नाम पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Scientific Names of Animals)
- मानव ऊतक तंत्र पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Human Tissue system)
- DNA पर बहुविकल्पीय प्रश्न (multiple choice questions on DNA)
- एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Entamoeba histolytica)
- अमीबा पर बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Question on Amoeba)
- प्रोटोजोआ फाइलम पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Phylum Protozoa)
- MCQ of Phylum Porifera
- MCQ on Aschelmenthes - Class 12
- MCQ on Annelida - Class 12
- Respiratory system पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Respiratory System

No comments:
Post a Comment