कोशिका (Cell) किसे कहते हैं? संरचना तथा कार्य :|hindi


कोशिका (Cell) 

परिभाषा (Definition)
कोशिका जीवधारियों की संरचना ( structure)और  जैविक क्रियाओं(Vital activities)की एक इकाई है जो अवकलीय पारगम्य कला (differentially permiable membrane)से घिरी रहती होती है जिसमें प्राय: स्वत: जनन की सामर्थ्य होती है। कोशिका विभिन्न पदार्थों का वह छोटा संगठित रूप है जिनमें वे क्रियाएं होती है जिन्हें हम जीवन कहते है|

"विज्ञानं की वह शाखा जिसके अंतर्गत  हम कोशिका का विस्तार अध्ययन करते हैं  cytology कहलाता है। "
  • कोशिका शरीर  की संरचनात्मक,कार्यात्मक और आधारातमक  इकाई है। 
  •  कोशिका की खोज Robert hooke ने की थी। 
  • नाम कोशिका  Robert hooke ने दिया था। 

संरचना तथा कार्य (Structure And Function)
Robert Hooke ने 1665  मैं बोतल की कॉर्क की एक पतली परत के अध्ययन के आधार पर मधुमक्खी के छत्ते जैसे कोष्ट देखे और इन्हे कोशिका (Cell)नाम दिया। 

Robert hooke ने कोशिका भित्तियों  के आधार पर कोशिका(Cell) शब्द का प्रयोग किया|

1674 में leeuwenhoek ने जीवित कोशिका का सर्वप्रथम अध्यन किया| यद्यपि Dutrochet नामक वैज्ञानिक ने 1824 मे कोशिकावाद का विचार प्रस्तुत किया, परन्तु इसका श्रेय botanist Schneiden or zoologist Schwann को दिया जाता है जिन्होंने ठीक प्रकार से कोशिकावाद (cell theory)को प्रस्तुत किया और बताया कि कोशिकाएं पौधों और जन्तुओं की रचनात्मक इकाई है।

 परकिंजे ने कोशिका के जीवित पदार्थ को जीवद्रव्य (cytoplasm) नाम दिया।

 पौधों व जन्तुओं के ऊतकों के अध्यन के आधार पर 1858 में वीरकोव (virchow) ने कोशिका के अनोखे नियमित कार्य को जीवित पदार्थ(living matter) के एक पात्र के रूप में माना। उसने बताया कि-:
"कोशिका मैं विभाजन होता है पर सभी नई कोशिकाएँ पूर्ववर्ती कोशिकाओं से बनती है(Omnis Cellulae Cellula)।"इसे कोशिका की वंश परंपरा का नियम(Law of Cell Lineage) कहते है।

कोशिका सिद्धांत के अनुसार (According to Cell Theory)
  • सभी जीवो का शरीर एक अथवा अनेक कोशिकाओं से मिलककर बना होता है(All living things are made up of one or more cells)।
  • कोशिका जीवों में कार्य की मूलभूत इकाई है और जीवन सम्बन्धी सभी क्रियाएँ कोशिकाओं में सम्पन्न होती है(Cells are basic living units within organism and the chemical reactions of life take place within cells )।
  • सभी कोशिकाएं पूर्ववर्ती जीवित कोशिकाओ से बनती है (All cells arise from pre-exciting cells)
कोशिका (Cell) : Definition,Structure and Function|hindi
A Plant Cell 


प्रत्येक जीव अपना जीवन  एक कोशिका से आरम्भ करता है । यदि वह अपना जीवन इसी प्रकार से चलाता  रहता है  तो उसे एककोशिकीय जीव कहते है। उदहारण के लिए- यीस्ट जीवाणु आदि परन्तु अधिकतर में यह कोशिका विभाजन करती है और अंत मैं बहुकोशिकीय जीव बन जाती है। 

  1. कोशिकाएं एक जीवित पदार्थ से बनी होती है जिसे जीवद्रव्य (Protoplasm) कहते है। 
  2. पौधों मैं जीवद्रव्य एक निर्जीव कोशिका भित्ति से घिरा होता  है परन्तु जन्तुओ मैं यह  भित्ति नहीं होती है। 
  3. कोशिका भित्ति मैं अतिसूक्ष्म छिद्र होते है जिनके द्वारा धागे के रूप में जीवद्रव्य एक कोशिका को दूसरी कोशिका से जोड़ता है।  इन धागो को जीवद्रवीय तंतु (Plasmodesmeta)  कहते है। 
  4. आधुनिक खोजो के आधार पर कोशिका, जीवद्रव्य की एक छोटी सी बूँद नहीं, बल्कि एक पूर्ण सुव्यवस्थित फैक्ट्री है। (by  -j.brachet 1961)

RP Cell का पूरा नामRP Cell का पूरा नाम Retinitis pigmentosa  है। यह दुर्लभ तथा आनुवंशिक विकारों का एक समूह होता है जिसमें रेटिना में कोशिकाओं का टूटना तथा उनका नुकसान शामिल होता है। यह एक प्रकार का प्रकाश संवेदनशील ऊतक होता है जो कि आँखों के पर पीछे की रेखा को दर्शाता है। 
लक्षणों में रात में देखने में कठिनाई और पक्ष (परिधीय) दृष्टि का नुकसान शामिल है। 


2 comments:

  1. I really admire you writing style and the article you had written Which is very interesting keep posting. Explore thousand of online certification courses such as Accounting for Begginers Tutorial, Digital Marketing Tutorial, Cell Structure and Function, Cloud Computing Tutorial or many more.

    ReplyDelete