कोशिकाओं के प्रकार (Types Of Cells)
जीवधारियों मैं कोशिकाएं दो प्रकार की होती है जो इस प्रकार है -
1-प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं (Prokaryotic Cells)
2-यूकैरियोटिक कोशिकाएं (Eukaryotic Cells)
2-यूकैरियोटिक कोशिकाएं (Eukaryotic Cells)
प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं (Prokaryotic Cells)
- रचना के आधार पर यह कोशिकाएं primitive होती है। इन कोशिकाओं मैं nuclear membrane नहीं पाई जाती है जिस कारण केन्द्रक मैं पाए जाने वाले पदार्थ जैसे-प्रोटीन ,न्यूक्लिक अम्ल DNA और RNA cytoplasm से सीधे संपर्क मैं रहते है ऐसे कलाविहीन केन्द्रक को नुक्लियॉइड (Nucleoid))कहते है।
- इन कोशिकाओं मैं पूर्णरूप से विकसित कोशिकांग जैसे -हरित लवक ,माइटोकॉन्ड्रिया तथा अंतर्द्रव्यी जालिका आदि नहीं आए जाते है यद्यपि इसमें 70s प्रकार के राइबोसोम पाए जाते है।
- DNA हिस्टोन नमक प्रोटीन के साथ सम्बद्ध नहीं होता है।
- नीले हरे शैवाल मैं तथा बैक्टीरिया मैं इसी तरह की कोशिकाएं पाई जाती है।
![]() |
A-नीली हरी शैवाल कोशिका B-बैक्टीरिया कोशिका |
यूकैरियोटिक कोशिकाएं (Eukaryotic Cells)
इस प्रकार की कोशिकाओं मैं पूर्ण विकसित nucleus (nuclear membrane सहित) और इकाई भित्तियों से घिरे (Unit Membrane Bound) विभिन्न कोशिकांग (Cell Organelles) जैसे- हरितलवक (Chloroplast),माइटोकॉन्ड्रिया (Mitochondria),गॉल्जी काय (Golgi Bodies)आदि होते है।
DNA मैं हिस्टोन नमक प्रोटीन पाया जाता है इस प्रकार की कोशिकाएँ शैवालों ,दूसरे पौधों तथा जन्तुओ मैं आई जाती है।
कोशिकाओं की आकृति व आकार (Shape And Size Of Cells)
वृद्धि और विभेदन के साथ कोशिकाओं की आकृति विभिन्न प्रकार की हो जाती है। यद्यपि कोशिकाएं मुख्यत: दो प्रकार की होती है-:
1-बहुफलक (polyhedral)(जिसमें व्यास एक समान होता है )
2-लम्बी (elongated)
परन्तु इन दो रूपों के बीच भी कई रूप हो सकते है। बहुफलक रूप (polyhedral forms)कोशिकाओं के आपस के दबाव से बन जाते है।
अधिकतर कोशिकाओं की नाम 1 -2 μ से 100 μ के व्यास में होती है।
- अब तक की सबसे छोटी कोशिका-PPLO (Pleuro Pneumonia Like Organism) or Mycoplasma gallisepticum
- अब तक की सबसे बड़ी कोशिका -ostrich egg (170mm long)
- अब तक की सबसे लम्बी कोशिका -तंत्रिका तंत्र (nerve cell) (90cm)
एसटेबुलेरिया (Acetabularia) जो एककोशिकीय शैवाल है की लम्बाई 10 cm तक होती है तथा दुसरे एककोशिकीय शैवाल caulerpa की कुछ जातियों की लम्बाई एक मीटर तक होती है।
सभी कोशिकाओं में सामान है -
- सभी कोशिकाओं मैं आनुवंशिक पदार्थ DNA होता है। कोशिका विभाजन के समय यह daughter cell में स्थानांतरित हो जाते है।
- Plasma Membrane की मूल संरचना तथा कार्य भी सामान होते है।
- सभी कोशिकाओं मैं ऑक्सी श्वसन की क्रिया समान होती है।
- सभी कोशिकाओं मैं न्यूक्लिक अम्ल तथा प्रोटीन -संश्लेषण समान होता है।
कोशिकाओं में उपरोक्त मूलभूत समानताएं ,"सभी जीवों में एकता" को प्रदर्शित करती है।
No comments:
Post a Comment