कशाभिका एवं सिलियम(Flagellum and Cilium) :-General introduction,Structure,Difference between Flagellum and Cilium | Hindi


कशाभिका एवं सिलियम (Flagellum and Cilium)

सामान्य जानकारी(General introduction)

कुछ  प्राणी या तो स्वयं गतिशील होते हैं या उनकी कुछ रचनाएं जैसे चल बीजाणु( zoospores) तथा नर युग्मक (antherozoids) होते हैं। यह गतिशीलता एक या अधिक कोमल एवं तंतुमय छोटी कशाभिका के कारण होता है। यह रचनाएं सदैव कोशिका द्रव्य में जीव द्रव्य कला के नीचे धंसे एक कण आधारकाय (basal body=basal granules) निकलती है।
संरचना(Structure)-
कशाभिका अथवा सिलियम की अनुप्रस्थ काट में मैं कई रचनाएं स्पष्ट होती है। इनमें 11 Fibrils होते हैं जिनमें से 9 डबल, परिधि( periphery) पर स्थित होते हैं और दो सिंगल केंद्र में स्थित होते हैं और तथा उनके चारों और दोहरी जीव द्रव्य कला( plasma membrane) होती है।

कशाभिका एवं सिलियम संरचना में एक समान होते हैं परंतु इनके आकार, संख्या तथा गति में कई अंतर होते हैं जो इस प्रकार हैं-

1. कशाभिका कोशिका के  एक सिरे पर पाई जाती है  जबकि सिलियम कोशिका के सभी ओर पाई जाती है।
2. कशाभिका 150μ तक लंबे होते हैं जबकि सिलियम 5-10μ तक लंबे होते हैं
3. कशाभिका एक कोशिका में  एक या दो होते हैं जबकि सिलियम एक कोशिका में 300-1400 तक होते हैं।
4. कशाभिका की गति  लहरदार(Undulating) होती है  जबकि सिलियम की गति घड़ी के पेंडुलम के समान होती है।
5. एक कशाभिका की गति  दूसरे  कशाभिका से स्वतंत्र होती है जबकि बहुत से सिलियम एक साथ एक सी गति को ही दर्शाते हैं।

कशाभिका (flagella) दो प्रकार के होते हैं-
  1. Whiplash-  इस प्रकार की कशाभिका की सतह सपाट  (smooth)होती है।
  2. Tinsel-  इसमें lateral रोम सदृश्य रचनाएं होती हैं।
कशाभिका एवं सिलियम(Flagellum and Cilium) :-General introduction,Structure,Difference between Flagellum and Cilium | Hindi
Flagellum and Cilium




hope you guys like this post, please subscribe, share, comment and follow my page for more updates...

No comments:

Post a Comment