शैवाल में प्रजनन (Reproduction in Algae)- Vegetative,Asexual,Sexual|Hindi


शैवाल में प्रजनन (Reproduction in Algae) 

शैवाल समुदाय में प्रजनन मुख्य रूप से निम्नलिखित विधियों द्वारा होता है -

  1. वर्धी जनन (Vegetative Reproduction)
  2. अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction)
  3. लैंगिक जनन (Sexual Reproduction)


 वर्धी जनन (Vegetative Reproduction)
जब किसी शैवाल (Algae) का शरीर खण्डों में टूटता है तो उस टूटे हुए खंड से नए शैवाल (Algae) बन जाते हैं ऐसे जनन को वर्धी जनन या कायिक जनन (Vegetative Reproduction) कहते हैं।

 अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction)
इस विधि में पौधे की कुछ कोशिकाएं या उनका जीवद्रव्य विभाजित होकर अनेक बीजाणु (Spore) बनाते है जो मातृ कमोशिका से अलग होकर नए पौधे को जन्म देते हैं। यह प्रजनन निम्नलिखित विधियों द्वारा होता है -

चल बीजाणु द्वारा (By Zoospore)
शैवाल (Algae) अलैंगिक जनन मुख्य रूप से Zoospore के द्वारा होता है।Zoospore अनुकूल वातावरण में बनता है। संरचना के आधार पर Zoospore दो प्रकार के होते हैं -Macro Zoospore तथा Micro Zoospore ।

  • अलैंगिक जनन में केवल सूत्री विभाजन होता है अर्द्धसूत्री विभाजन कभी नहीं होता है। 
  • Macro Zoospore की संख्या 2 से 4 या 8 तक बनते है किन्तु Micro Zoospore प्रत्येक Cell में 16 से 32 तक बनते हैं। 
  • Zoospore Bi Flagellated या Tetra Flagellated होते हैं। 
  • Zoospore Flagella की उपस्थिति के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान तक चल सकता है ,इसलिए इसे चल बीजाणु (By Zoospore) कहते हैं,जैसे Ulothrix ।


अचल बीजाणु द्वारा (By Aplanospores)
अचल बीजाणु का निर्माण प्रतिकूल वातावरण में होता है। जब जलाशय से जल सूखने लगता है तो शैवाल की कोशिकाओं में उपस्थित जीवद्रव्य भी सूखने लगता है जिसके कारण जीवद्रव्य कोशिका भित्ति को छोड़ देता है और लम्बे समय तक पड़ा रहता है। जब अनुकूल वातावरण आता है तो कोशिका जल को अवशोषित करता है जिसके कारण कोशिका द्रव्य तथा केन्द्रक विभाजित होने लगता है ,ये Aplanospores कहलाता है। Aplanospores कोशिका भित्ति को छोड़ कर बाहर आता है और किसी सतह पर आकर चिपक जाता है और वृद्धि करके नया शैवाल बना लेता है। 

सुप्तबीजाणु द्वारा (By Hypnospores)
Hypnospores  प्रतिकूल वातावरण  में होता है। कोशिका के अंदर का कोशिका द्रव्य सूखने लगता है और Cell Wall को छोड़ने लगता है। सारे Protoplasm केन्द्रक के चारों ओर इकठ्ठा हो जाते हैं यह लम्बे समय तक सुप्तावस्था में रहता है जब अनुकूल वातावरण आता है तो केन्द्रक विभाजित होने लगता है। यह Hypnospores वृद्धि करके नया तंतु बना लेते हैं। 

एण्डोस्पोर द्वारा (By Endospores)
बहुत सी नीली-हरी शैवाल में मातृ-कोशिकाओं के अंदर पतली भित्ति वाले बहुत-से बीजाणु बन जाते हैं जिन्हे Endospores कहते हैं। यह अनुकूल परिस्थिति में नए पौधों को जन्म देते हैं। 

ऑटोस्पोर द्वारा (By Autospores)
कुछ शैवालों में Resting Spores मातृ कोशिका के अंदर ही नए पौधे के प्रकार की रचना बना लेते हैं जिन्हें Autospores कहते हैं। 


 लैंगिक जनन (Sexual Reproduction)
शैवाल में लैंगिक जनन (Sexual Reproduction) मुख्य रूप से युग्मकों (Gametes) के संयोजन (Fusion) द्वारा होता है। संयोजन (Fusion) के आधार पर शैवाल में लैंगिक जनन को तीन भागों में बाँटा गया है -

  • समयुग्मकी (Isogamous Type)
  • विषमयुग्मकी (Anisogamous Type)
  • अण्डयुग्मकी (Oogamous Type)

समयुग्मकी (Isogamous Type)
इस प्रकार के लैंगिक जनन में दो युग्मक (Gamete) में बाहरी संरचना तथा आकार सामान होते हैं। इसमें एक युग्मक (+) युग्मक तथा एक युग्मक (-) युग्मक होता है। (+) युग्मक सक्रीय नर होता है तथा (-) युग्मक निष्क्रिय मादा होती है। दोनों युग्मकों का संयोजन (Fusion) होता है जिससे Tetra Flagellate का निर्माण होता है,जैसे क्लैमाइडोमोनास ,यूलोथ्रिक्स। 

विषमयुग्मकी (Anisogamous Type)
दो युग्मकों में एक बड़ा तथा दूसरा छोटा युग्मक होता है। इनकी संरचना एवं आकार भिन्न होता है। दोनों युग्मक Bi Flagellated होते हैं। बड़ा युग्मक निष्क्रिय होता है जिसे (-) युग्मक या मादा युग्मक कहते हैं तथा दूसरा युग्मक सक्रिय होता है जिसे (+) युग्मक या नर युग्मक कहते हैं। इन दोनों Bi Flagellate युग्मकों का संयोजन (Fusion) होता है जिससे Tetra Flagellate Zygote का  निर्माण होता है। 
शैवाल में प्रजनन (Reproduction in Algae)- Vegetative,Asexual,Sexual|Hindi
शैवालों में लैंगिक जनन की विधियाँ
A.समयुग्मकी,  B.विषमयुग्मकी,  C.अण्डयुग्मकी


अण्डयुग्मकी (Oogamous Type)
इनमें एक बड़ा युग्मक गोल होता है जो निष्क्रिय होता है इसे (-) युग्मक या मादा युग्मक (Ovum) कहते हैं तथा एक सक्रिय Bi Flagellated (+) युग्मक या नर युग्मक (Sperm) कहते हैं। इन दोनों के संयोजन (Fusion) से 2n Zygote का निर्माण होता है,जैसे Volvox । 


hope you guys like this post, please share, comment and follow my page for more updates...

3 comments: