Ulothrix (यूलोथ्रिक्स):-an overview | Systematic Position, Habitat and Structure|hindi


यूलोथ्रिक्स (Ulothrix)

वर्गीकृत स्थान (Systematic Position)-
 
          जगत (Kingdom)              -      पादप (Plantae)
          उपजगत (Subkingdom)   -      थैलोफाइट (Thallophyta)
          संघ (Phylum)                   -      क्लोरोफाइटा (Chlorophyta)
          वर्ग (Class)                       -      क्लोरोफाइसी (Chlorophyceae)
          गण (Order)                      -      यूलोट्राइकेल्स (Ulotrichales)
          उपगण (Suborder)           -      यूलोट्राइकिनी (Ulotrichineae)
          कुल (Family)                   -      यूलोट्राईकेसी (Ulotrichaceae)
          वंश (Genus)                     -      यूलोथ्रिक्स (Ulothrix)


यूलोथ्रिक्स का प्राकृतिक वास (Habitat) 
यूलोथ्रिक्स (Ulothrix) प्रायः ठण्डे व स्वच्छ तथा अलवणीय जल के तालाबों ,झीलों ,झरनों आदि में पाया जाता है। यह तरुण अवस्था (Young Age) में आधार से चिपका हुआ पाया जाता है किन्तु बाद में यह स्वतंत्र रूप से पानी के ऊपर तैरता रहता है। यह तन्तुमय होता है तथा इनमें क्लोरोप्लास्ट उपस्थित होता है। यूलोथ्रिक्स (Ulothrix) की लगभग 30 प्रजातियाँ ज्ञात है जिनमें से यूलोथ्रिक्स जोनेटा (Ulothrix zonata), यूलोथ्रिक्स पेक्टीनेलिस (Ulothrix pectinalis), यूलोथ्रिक्स वेरियेबिलिस (Ulothrix variabilis) भारत में पाई जाने वाली प्रजातियों (Species) में मुख्य है। 
Ulothrix (यूलोथ्रिक्स):-an overview | Systematic Position, Habitat and Structure


यूलोथ्रिक्स की संरचना (Morphology)

  1. यूलोथ्रिक्स (Ulothrix) एक हरे धागे के सामान तन्तु के रूप में होता है जो अशाखित (Unbranched) होता है। इनमें कई Cells होती है जो एक Line में स्थित रहती हैं। सबसे नीचे वाली कोशिका लम्बी तथा रंगहीन होती है जो सतह से चिपकी  होती है जिसे Hold Fast कहते हैं। 
  2. इनकी लम्बाई व्यास से काम होती है और यह बेलनाकार (Cylindrical) होते  है। 
  3. सबसे ऊपर की कोशिका को अग्रिम कोशिका (Apical Cell) कहते हैं। इसका ऊपरी भाग गोल होता हैं। 
  4. कोशिका भित्ति (Cell Wall) द्विस्तरीय (Double Layered) होती है। अन्दर की  भित्ति Cellulose की बनी होती है तथा बाहर की भित्ति मुख्य रूप से Protopectin की बनी होती है।
  5. कोशिका भित्ति (Cell Wall) के अन्दर Protoplasm स्थित होता है और इस द्रव्य में बड़ा केन्द्रक व एक रसधानी (Vacuole) भी होते हैं। 
  6. यूलोथ्रिक्स (Ulothrix) में Chloroplast 'C' Shape में या Gridle Shaped में होता है। इस Chloroplast पर छोटे-छोटे Pyrenoids लगे रहते हैं। इसमें Chloroplast उपस्थित होने के कारण यह अपना भोजन स्वयं बना सकते हैं। 


hope you guys like this post, please share, comment and follow my page for more updates...

No comments:

Post a Comment