माप की विशेषता के अंतर्गत कुछ कॉर्डेटा आते हैं जिनका वर्णन नीचे दिया गया है-
(1) सबसे बड़ा जन्तु (largest living animal) - नीली व्हेल अर्थात् वैलीनोप्टेरा मस्कुलस (Balaenoptera musculus)। यह समुद्री स्तनी (mammalian) होती है। इसकी लम्बाई 32 मीटर तक होती है तथा भार 150 टन तक होता है।⬇
(2) सबसे बड़े स्थलीय जन्तु (largest terrestrial animal ) - हाथी। वर्ग स्तनी, गण प्रोबोसिडिया। इस।का भार 7 टन तक होता है।⬇
(3) सबसे बड़ी वास्तविक मछली (biggest real fish) - र्हाइनियोडॉन टाइपस (Rhineodon typus)- जिसे व्हेल शार्क मछली (Whale shark fish) कहते हैं। इसकी लम्बाई 13-14 मीटर तक होती है।⬇
(4) सबसे छोटी वास्तविक मछली (smallest real fish) - फिलीपीन (Philippine) की गोबी मछली (goby fish) अर्थात् पैन्डैका (Pandaka)। इसकी लम्बाई केवल 10 मिमी तक होती है।⬇
(5) सबसे बड़ा पक्षी (the biggest bird) - अफ्रीका एवं अरेबिया का शुतुरमुर्ग पक्षी (Ostrich-Struthio) जिसकी ऊँचाई 2 मीटर तक होती है तथा भार 300 पौण्ड तक होता है।⬇
(6) सबसे छोटा पक्षी (smallest bird) -क्यूबा (Cuba) का हलेना का मर्मर पक्षी (Helena hummingbird)। इसकी लंबाई लगभग 5.7 सेमी और भार 1-2 औंस होता है।⬇
(7) सबसे छोटा स्तनी (the smallest breast) - कुछ छछूंदरें (shrews)। यह 5 सेमी से कम लम्बी होती है तथा भार 1 औंस से भी कम होता है।⬇
No comments:
Post a Comment