अमीबा पर बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Question on Amoeba)
अमीबा में पादाभ बनते हैं-
1. जब यह किसी खाद्य वस्तु के सम्पर्क में आता है
2. शरीर के बाहर जल में गति के कारण
3. जल से नमक के आदान-प्रदान के कारण
4. कोशिकाद्रव्य में "सॉल-जेले" परिवर्तनों के कारण
Ans. 4. कोशिकाद्रव्य में "सॉल-जेले" परिवर्तनों के कारण
यदि अलवणजलीय अमीबा या अन्य प्रोटोजोअन को सैलाइन या किसी गाढ़े घोल में रख दें तो संकुचनशील रिक्तिका-
1. बड़ी हो जाएगी
2. के कार्य की दर बढ़ जाएगी
3. नहीं बनेगी
4. में कोई परिवर्तन नहीं होगा
Ans. 3. नहीं बनेगी
अमीबा किसके द्वारा नाइट्रोजनी अपशिष्ट (NH3) का उत्सर्जन करता है-
1. अपचे पदार्थों के साथ खाद्य रिक्तिकाओं द्वारा
2. संकुचनशील रिक्तिकाओं तथा खाद्य-धानियो, दोनों के द्वारा
3. संकुचनशील रिक्तिका द्वारा
4. प्लाज्मालेमा द्वारा
Ans. 4. प्लाज्मालेमा द्वारा
अलवणजलीय अमीबा किससे श्वसन करता है-
1. संकुचनशील रिक्तिका
2. प्लाज्माजेल
3. प्लाज्मालेमा
4. पादाभ
Ans. 3. प्लाज्मालेमा
अमीबा के द्विविभाजन से बने प्रत्येक सन्तति अमीबा का धरातल क्षेत्र होगा-
1. जनक अमीबा के जितना
2. जनक अमीबा के क्षेत्रफल से आधा
3. जनक अमीबा के क्षेत्रफल के आधे से कुछ कम
4 जनक अमीबा के क्षेत्रफल के आधे से कुछ अधिक
Ans. 4 जनक अमीबा के क्षेत्रफल के आधे से कुछ अधिक
अमीबा में पोषण होता है-
1. होलोफाइटिक
2. होलोजोइक
3. सैप्रोफाइटिक
4. सैप्रोजोइक
Ans. 2. होलोजोइक
प्रतिकूल दशाओं में अमीबा में जनन की विधि-
1. द्विविभाजन
2. मुकुलन
3 बीजाणुकजनन
4. पुनरुद्भवन
Ans. 3 बीजाणुकजनन
अमीबा की खाद्य-रिक्तिका में माध्यम होता है-
1. क्षारीय
2. अम्लीय
3. उदासीन
4. पहले अम्लीय फिर क्षारीय
Ans. 4. पहले अम्लीय फिर क्षारीय
अमीबा में अलैंगिक जनन की सामान्य विधि है -
1. संयुग्मन
2. बीजाणुकजनन
3. द्विविभाजन
4. पुनरुद्भवन
Ans. 3. द्विविभाजन
अमीबा की खाद्य-रिक्तिका खरगोश की किस संरचना के तुल्य है-
1. जिगर
2. आमाशय
3. मुख
4. आहारनाल
Ans. 4. आहारनाल
अमीबा की खाद्य-रिक्तिका किसके समरूप होती है-
1. स्तुनियों की स्वेद ग्रन्थियों के
2 . केंचुए के टिफ्लोसोल के
3. हाइड्रा की जठरवाहिनी गुहा के
4. मेंढक की वृक्क नलिकाओं के
Ans. 3. हाइड्रा की जठरवाहिनी गुहा के
अमीबा के पादाभ किसके लिए महत्त्वपूर्ण होते हैं-
1. केवल भोजन-ग्रहण के लिए
2. केवल गमन के लिए होता है
3. सुरक्षा के लिए
4. भोजन-ग्रहण एवं गमन के लिए
Ans. 4. भोजन-ग्रहण एवं गमन के लिए
अमीबा में नहीं होता-
1. कंकाल
2. जनन
3. गमन
4. पाचन
Ans. 1. कंकाल
अमीबा की खाद्य-रिक्तिकाओं में होने वाली पाचन क्रिया स्तनियों की आहारनाल में होने वाली पाचन क्रिया से किस प्रकार समान है
1. इसमें पहले अम्लीय, फिर क्षारीय प्रावस्थाएँ होती हैं
2. इसमें कई जीवाणु सहायता करते हैं
3. यह पाचन ग्रन्थियों द्वारा स्रावित पाचक रसों द्वारा होती है
4. इनमें से कोई उत्तर नहीं
Ans. 1. इसमें पहले अम्लीय, फिर क्षारीय प्रावस्थाएँ होती हैं
प्रकाश उद्दीपन से अमीबा की प्रतिक्रिया होती है-
1. तीव्र प्रकाश के लिए स्वीकारात्मक
2. तीव्र एवं मन्द प्रकाश के लिए नकारात्मक
3. मन्द प्रकाश के लिए नकारात्मक
4. तीव्र प्रकाश के लिए नकारात्मक एवं मन्द प्रकाश के लिए स्वीकारात्मक
Ans. 4. तीव्र प्रकाश के लिए नकारात्मक एवं मन्द प्रकाश के लिए स्वीकारात्मक
अमीबा और कशेरुकियों के श्वेत रुधिराणुओं का एक समान लक्षण-
1. पादाभ-निर्माण
2. संकुचनशील रिक्तिका
3. स्वाश्रयी जीवन
4. सीनोज्वॉएक पोषण
Ans. 1. पादाभ-निर्माण
अमीबा में कैसे पादाभ बनते हैं-
1. ऐक्टिनोपोडिया
2. रेटिकुलोपोडिया
3. लोबोपोडिया
4. फाइलोपोडिया
Ans. 3. लोबोपोडिया
अमीबा की खोज करने वाले वैज्ञानिक
1. रोसेनहॉफ
2. लुइवेनहॉक
3. लिनियस
4. लान्सिसी
Ans. 1. रोसेनहॉफ
अमीबा में परासरण नियन्त्रण किसके द्वारा होता है-
1. प्लाज्मालेमा
2. प्लाज्माजेल
3. बहि: परासरण
4. संकुचनशील रिक्तिका
Ans. 4. संकुचनशील रिक्तिका
अमीबा में "सॉल जेल" मत का पहले-पहल प्रतिपादन करने वाले वैज्ञानिक-
1. मास्ट
2. ऐलेन
3. हाइमन
4. डिलर
Ans. 3. हाइमन
अमीबा को आसुत जल में रखें तो इसकी संकुचनशील रिक्तिका-
1. तेजी से काम करेगी
2. धीरे-धीरे काम करेगी
3. समाप्त हो जाएगी
4. विभाजित हो जाएगी
Ans. 1. तेजी से काम करेगी
अमीबा में द्विविभाजन तब होता है जब-
1. भोजन खूब उपलब्ध होता है
2. भोजन खूब होता है और ताप भी उपयुक्त होता है
3. केवल ताप उपयुक्त होता है
4. वातावरणीय दशाएँ प्रतिकूल होती हैं
Ans. 2. भोजन खूब होता है और ताप भी उपयुक्त होता है
अमीबा में परिकोष्ठन (पुटी-निर्माण)-
1. नहीं होता
2. लैंगिक संयुग्मन के बाद होता है
3. लैंगिक संयुग्मन के पहले होता है
4. प्रतिकूल वातावरणीय दशाओं में होता है
Ans. 4. प्रतिकूल वातावरणीय दशाओं में होता है
अमीबा किस विधि से भोजन ग्रहण करता है-
1. अन्तर्वलन
2. सरकमफ्लूएन्स
3. सरकमवैलैशन
4. ये सब
Ans. 4. ये सब
प्रतिकूल दशाओं में अमीबा में एक त्रिस्तरीय कोष्ठ में जनन होता है। इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं-
1. बीजाणुकजनन
2. संयुग्मन
3. पुनरुद्भवन
4. परिकोष्ठन
Ans. 4. परिकोष्ठन
अमीबा को किस प्रक्रिया के लगातार होती रहने के कारण "अमर" कहा जाता है-
1. बीजाणुकजनन
2. द्विविभाजन
3. परिकोष्ठन
4. पुनरुद्भवन
Ans. 2. द्विविभाजन
Related article
- जीन प्रकटन तथा नियमन पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs on gene expression and regulation)
- जानवरों के वैज्ञानिक नाम पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Scientific Names of Animals)
- मानव ऊतक तंत्र पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Human Tissue system)
- DNA पर बहुविकल्पीय प्रश्न (multiple choice questions on DNA)
- एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Entamoeba histolytica)
- प्रोटोजोआ फाइलम पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Phylum Protozoa)
- MCQ of Phylum Porifera
- MCQ on Phylum Cnidaria-Class 12
- MCQ on Aschelmenthes - Class 12
- MCQ on Annelida - Class 12
- Respiratory system पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Respiratory System)
.jpg)
No comments:
Post a Comment