कृष्किा अथवा श्याम पिण्ड (Perfectly Black Body) क्या है ? परिभाषा,उदाहरण|hindi


कृष्किा अथवा श्याम पिण्ड (Perfectly Black Body) क्या है ? परिभाषा,उदाहरण 
कृष्किा अथवा श्याम पिण्ड (Perfectly Black Body) क्या है ? परिभाषा,उदाहरण|hindi

कृष्णिका अथवा श्याम पिण्ड वह वस्तु है जो अपने पृष्ठ पर गिरने वाले विकिरण को पूर्णतः अवशोषित कर लेती है। इस प्रकार, कृष्णिका एक पूर्ण अवशोषक होती है, अर्थात् इसके लिये अवशोषण क्षमता का मान 1 (अथवा 100% ) होता है।

वास्तव में कोई भी वस्तु कृष्णिका (अथवा श्याम पिण्ड) नहीं है। काजल को लगभग कृष्णिका माना जा सकता है। जिसकी अवशोषण क्षमता लगभग 96% है।

यह आवश्यक नहीं है कि कृष्णिका का रंग काला ही हो। वास्तव में कृष्णिका वह है जो बाहर से आपतित सभी तरंगदैर्घ्य के विकिरणों को अवशोषित कर लेती है अथवा उच्च ताप पर सभी तरंगदैर्ध्य के विकिरणों को उत्सर्जित करती है। सूर्य सभी तरंगदैयों के विकिरणों को उत्सर्जित करता है। अतः इसे कृष्णिका कहा जा सकता है यद्यपि यह श्वेत दिखाई देता है। ऊष्मारोधित एक बन्द भट्टी भी लगभग कृष्णिका ही है यद्यपि इसके भीतर आग जलती रहती है।




No comments:

Post a Comment