प्रतिबिम्ब (Image) किसे कहते हैं?:परिभाषा तथा प्रकार(Definition and Types)|hindi


प्रतिबिम्ब (Image) किसे कहते हैं?

प्रतिबिम्ब (Image) किसे कहते हैं?:परिभाषा तथा प्रकार(Definition and Types)|hindi


प्रतिबिंब को आसान भाषा में हम इस प्रकार समझ सकते हैं कि जब हम दर्पण या शीशे के सामने किसी भी वस्तु को रखते हैं तो दर्पण में उस वस्तु की हूबहू आकृति बन जाती है। इस बनी हुई आकृति को ही वस्तु का 'प्रतिबिम्ब' (Image) कहते हैं। जिस वस्तु का प्रतिबिम्ब दर्पण में बनता है उस वस्तु को 'बिम्ब' भी कह सकते हैं।

प्रतिबिम्ब को हम निम्न प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं-

"यदि प्रकाश की किरणें वस्तु के किसी बिन्दु से चलती हैं और परावर्तन के पश्चात् किसी दूसरे बिन्दु पर जाकर मिलती हैं,या फिर किसी दूसरे बिन्दु से आती हुई सी प्रतीत होती हैं, तो इस दूसरे बिन्दु को पहले बिन्दु का प्रतिबिम्ब कहते हैं।"

इसी प्रकार, वस्तु के प्रत्येक बिन्दु का प्रतिबिम्ब बनता है। कुल वस्तु का प्रतिबिम्ब इन्हीं बिन्दु-प्रतिबिम्बों से मिलकर बना होता है।


प्रतिबिम्ब कितने प्रकार के होते हैं?


प्रतिबिम्ब दो प्रकार के होते हैं :

  1. वास्तविक प्रतिबिम्ब 
  2. आभासी प्रतिबिम्ब 

  • वास्तविक प्रतिबिम्ब (Real Image) : यदि किसी बिन्दु-वस्तु से चलने वाली किरणें परावर्तन के पश्चात् किसी बिन्दु पर वास्तव में मिलती हैं तो इस बिन्दु को बिन्दु-वस्तु का 'वास्तविक प्रतिबिम्ब' कहते हैं। इस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है।
  • आभासी प्रतिबिम्ब (Virtual Image) : यदि किसी बिन्दु-वस्तु से चलने वाली किरणें परावर्तन के पश्चात् किसी दूसरे बिन्दु से आती हुई प्रतीत होती हैं तो इस बिन्दु को बिन्दु-वस्तु का 'आभासी प्रतिबिम्ब' कहते हैं। इस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है लेकिन इसका फोटो लिया जा सकता है।



FAQs


1. प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. जब कोई प्रकाश की किरण किसी वस्तु से टकराती है और परावर्तित होकर वापस आती है, तो उस वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है। यह प्रतिबिम्ब वास्तविक या आभासी हो सकता है।

प्रतिबिम्ब दो प्रकार का होता है : वास्तविक प्रतिबिम्ब तथा आभासी प्रतिबिम्ब 
  • वास्तविक प्रतिबिम्ब: जब प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है और उसे स्पर्श किया जा सकता है, तो उसे वास्तविक प्रतिबिम्ब कहते हैं।
  • आभासी प्रतिबिम्ब: जब प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता और उसे स्पर्श नहीं किया जा सकता, तो उसे आभासी प्रतिबिम्ब कहते हैं।


2. प्रतिबिम्ब से क्या तात्पर्य है?

Ans. प्रतिबिम्ब किसी वस्तु का वह रूप होता है जो किसी परावर्तक सतह, जैसे दर्पण या जल पृष्ठ से परावर्तित प्रकाश किरणों द्वारा बनता है।



3. प्रतिबिम्ब का क्या अर्थ हैं?

Ans. प्रतिबिम्ब का अर्थ है किसी वस्तु का प्रतिरूप या छाया। यह किसी वस्तु का वह रूप होता है जो प्रकाश के परावर्तन के कारण दिखाई देता है।



4. प्रतिबिम्ब का सूत्र क्या हैं ?

Ans. प्रतिबिम्ब का सूत्र:

दर्पण का सूत्र 1/f = 1/u + 1/v होता है, जहाँ:

f = दर्पण की फोकस दूरी
u = वस्तु की दूरी (दर्पण से वस्तु की दूरी)
v = प्रतिबिम्ब की दूरी (दर्पण से प्रतिबिम्ब की दूरी)

यह सूत्र उत्तल दर्पणों और अवतल दर्पणों दोनों पर लागू होता है।




No comments:

Post a Comment