कृत्रिम अंग (Artificial Limb) का आविष्कार किसने किया|


कृत्रिम अंग (Artificial Limb) का आविष्कार 

कृत्रिम अंग (Artificial Limb) का आविष्कार किसने किया|



सबसे पहले कृत्रिम अंग का आविष्कार लगभग 550 ई.पू. में हुआ था। कुछ सबूतों के आधार पर यह पता चला है कि एक फ़ारसी व्यक्ति ने शरीर का पहला प्रतिस्थापन अंग बनाया।

कृत्रिम अंग का सबसे पहला लिखित संदर्भ महाकाव्य "ऋग्वेद" में मिला है। इसे 3500 और 1800 ईसा पूर्व के बीच लिखा गया था। इसके अनुसार ऐसा कहा जाता है कि युद्ध के दौरान योद्धा रानी विशपिला के पैर के कटने के बाद अश्विन (आकाशीय चिकित्सकों) ने उस जगह लोहे का कृत्रिम अंग लगाया गया जिसके बाद वह युद्ध में लौट आई थी।

लेकिन कुछ authorities इस कहानी पर संदेह करते हैं, और कृत्रिम अंग के सबसे पहले विश्वसनीय संदर्भ के लिए Herodotus के इतिहास को देखते हैं। Herodotus ने बताया है कि कैसे, ईसा पूर्व छठी शताब्दी के मध्य में, Elis के Hegesistratus, जोकि एक फारसी सैनिक, को Spartans द्वारा कैद कर लिया गया था और उन्हें मौत की सजा दी गई थी। बेड़ियों से बचने के लिए उन्होंने अपने पैर का एक हिस्सा काट दिया और वहां से निकलने के लिए लकड़ी का एक कृत्रिम अंग बनाया, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें पकड़ लिया गया और उनका सिर काट दिया गया।


इसके बाद दूसरी बार एक रोमन जनरल के लिए कृत्रिम अंग बनाया गया। इसके बारे में Pliny the Elder ने पहली शताब्दी ईसा पूर्व में अपनी book Natural History बताया। इसमें इन्होंने Marcus Sergius के बारे में लिखा है, जो एक रोमन जनरल था, जिन्होंने दूसरे punic युद्ध में carthage के खिलाफ अपनी सेना का नेतृत्व किया था। जनरल को इस युद्ध में तेईस चोटें लगीं जिससे उनका दाहिना हाथ काटना पड़ा। बाद में ढाल पकड़ने के लिए उन्हें कृत्रिम लोहे का हाथ बनाकर दिया गया, और वह युद्ध में वापस लौट आये। उन्होंने चार और युद्ध में लड़ाई लड़ी।

सबसे पुराना ज्ञात कृत्रिम अंग 1858 में कैपुआ, इटली में एक मकबरे में खोजा गया था। तांबे और लकड़ी से बना यह कृत्रिम अंग 300 ईसा पूर्व का है, samnite युद्ध की अवधि के दौरान का। लेकिन दुर्भाग्य से Capua पैर दूसरे युद्ध में बच नहीं सका, यह 1941 में तब नष्ट हो गया जब Royal College of Surgeons का संग्रहालय हवाई हमले में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। 


No comments:

Post a Comment