साइकस में जनन (Reproduction in Cycas)|hindi


साइकस में जनन (Reproduction in Cycas)
साइकस में जनन (Reproduction in Cycas)|hindi

साइकस एक सदाबहार (evergreen) पौधा है जो कि देखने में ताड़ (palm) जैसा लगता है, परन्तु यह अधिक ऊँचा नहीं होता है। इसका मुख्य पौधा बीजाणु-उद्भिद् (sporophyte) है।

साइकस में जनन निम्नलिखित दो विधियों द्वारा होता है-
  1. वर्धी जनन (Vegetative reproduction)
  2. लैंगिक जनन (Sexual reproduction)

साइकस में वर्धी जनन (Vegetative reproduction)

साइकस की लगभग सभी जातियों में बड़े-बड़े bulbils द्वारा 'वर्धी जनन' जनन की एक सामान्य विधि है। वास्तव में bulbils अपस्थानिक कलिकाएँ होती हैं जो मुख्य पौधों से अलग होकर भूमि पर गिर जाती हैं और नये पौधे को जन्म देती हैं।



साइकस में लैंगिक जनन (Sexual reproduction)

साइकस एकलिंगाश्रयी पौधे (dioecious plant) हैं जिसमें नर तथा मादा पौधे अलग-अलग होते हैं। पौधे के नर जननांग नर शंकु (male cone) में व्यवस्थित होते हैं, जिनका वर्णन नीचे दिया गया है -

(i)  नर जननांग (नर शंकु Male cone) - Cycas के Male Plant के शीर्ष पर Male Cone स्थित होता है। यह लंबा, Compact तथा Fusiform होता है। इसमें Sporangium स्थित होता है। 

Sporangium अग्र से पर सिरे पर चौड़ा तथा पश्च सिरे पर पतला होता है। इसके अंदर Microspore Mother Cell उपस्थित होते हैं। यह दो या तीन Microsporangium के गुच्छे जैसा होता है जिन्हें Sori कहते हैं।

साइकस में जनन (Reproduction in Cycas)|hindi


🔹  Microsporangia में Microspore या Pollen Grain का निर्माण होता है। 

🔹  Microspore का निर्माण Microspore Mother Cell में meiosis Division के द्वारा होता है। Microspore का Germination एवं Development fertilization के पहले होता है। Microspore Haploid होते हैं तथा यह नर युग्मक है। 

🔹  Microspore दो स्तर से घिरे होता है। बाहर वाली मोटी स्तर को Exine कहते हैं तथा अंदर वाली layer को Intine कहते हैं। 

🔹  Microspore के Nucleus में Mitosis Division होता है जिससे दो Nucleus का निर्माण होता है। जिनमें से एक केन्द्रक किनारे की ओर जाकर एक छोटी प्रोथैलियल कोशिका (prothalliai cell) तथा दूसरा केन्द्रक एक अपेक्षाकृत बड़ी पुंधानी कोशिका (antheridial cell) बनाता है। 

🔹  इसके बाद पुंधानी कोशिका विभाजित होकर प्रोथैलियल कोशा से लगी generative cell का निर्माण करती है तथा साथ-साथ एक बड़े केन्द्रक वाली नलिका कोशा (tube cell) भी बनाती है। इस अवस्था में नर युग्मकोद्भिद् परागकण सूक्ष्मबीजाणुधानी से free हो जाता है।

Mitosis Division के बारे में विस्तार से यहाँ पढ़ें - Mitosis Division 

साइकस में जनन (Reproduction in Cycas)|hindi

साइकस में जनन (Reproduction in Cycas)|hindi



(ii) मादा जननांग (Female Reproductive organs) - मादा पौधे के शीर्ष पर गोल Female cone उपस्थित होता है। इसी के अग्रिम भाग पर बहुत से महाबीजाणुपर्ण (megasporophylls) एक समूह में सर्पिल क्रम में व्यवस्थित रहते हैं। 

🔹  साइकस रिवोलुटा में महाबीजाणुपर्ण कुल मिलाकर 6 से 7 इंच लम्बा तथा एक reduced leaf के समान होता है। 

🔹  इसका ऊपरी तथा अगला भाग पक्षवत् रूप से कटा-फटा रहता है तथा निचले भाग से 2 से 6 तक लाल रंग के प्रायः गोल, कुछ धँसे हुए बीजाण्ड लगे रहते हैं। 

🔹  साइकस के बीजाण्ड पादप-जगत् में सबसे बड़े बीजाण्ड (largest ovule of plant kingdom) होते हैं। बीजाण्ड पंक्तिबद्ध तथा जोड़ों में उत्पन्न होते हैं। megasporophylls की बाह्य रचना तथा बीजाण्डों की संख्या भिन्न-भिन्न जातियों में भिन्न-भिन्न पायी जाती है।


साइकस में जनन (Reproduction in Cycas)|hindi


🔹  Megasporophylls पीले कोमल रोमों से ढका रहता है। ovule का भीतरी भाग बीजाण्डकाय (nucellus) कहलाता है। यह Parenchyma cells का बना तथा diploid = 2n होता है। 

🔹  एक छोटे बीजाण्डद्वार (micropyle) को छोड़कर nucellus का शेष भाग कड़ी तथा मोटी integument से ढका रहता है। Integument तीन परतों का बना होता है जिनमें मध्य परत stony परन्तु बाह्य और आन्तरिक परतें fleshy होती हैं। 

🔹  Nucellus का ऊपरी भाग बीजाण्डद्वार (micropyle) के ठीक नीचे एक बीजाण्डकाय चोंच (nucellar beak) बनाता है। इसके बीच में रह जाने वाले खाली स्थान को परागकोष्ठ (pollen chamber) कहते हैं।


अनावृतबीजी पौधों के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए हुए हमारे लेख पढ़ें -

🔹  Ovule के अन्दर बीजाण्डकाय की एक कोशिका दूसरी कोशिकाओं से अधिक बड़ी हो जाती है। इसे megaspore mother cell कहते हैं। 

🔹  इस कोशिका से अर्धसूत्री विभाजन के फलस्वरूप चार कोशिकाओं की एक पंक्ति बन जाती है। ये कोशिकाएं haploid होती हैं। 

🔹  ये चारों बाद में समान रूप से व्यवहार नहीं करती। इनमें से केवल एक (प्रायः नीचे वाली) आकार में बढ़कर functional megaspore बन जाती है तथा शेष तीन कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं।


साइकस में जनन (Reproduction in Cycas)|hindi


🔹  Functional megaspore आकार में बढ़ता है तथा nucellus के अधिकांश भाग में फैल जाता है। 

🔹  Simple nuclear division के फलस्वरूप इसके अन्दर एक ऊतक बन जाता है जिसे female gametophyte अथवा endosperm कहते हैं। इस प्रकार, endosperm अगुणित (n) होता है और इसका निर्माण निषेचन से पूर्व ही हो जाता है। 

🔹  इसकी अधिकतर कोशिकाएं बाद में विकासशील भ्रूण के पोषण का काम करती हैं। 

🔹  female gametophyte के सिरे के पास दो से छः कोशिकाएं archegonia का रूप धारण कर लेती हैं। 

🔹  प्रत्येक Archegonia दो कोशिकाओं की बनी neck, एक ventral canal nucleus और एक बड़ी egg nucleus से मिलकर बनती है। 

🔹  Ventral canal cell शीघ्र ही नष्ट हो जाती है। Pollen chamber के नीचे एक archegonial chamber बन जाता है जिसका निर्माण Nucellus की कुछ कोशिकाओं के नष्ट होने पर होता है।




साइकस में परागण तथा निषेचन (Pollination and fertilization)

🔹  Cycas में परागण वायु द्वारा होता है। वायु में इसके परागण उड़ते रहते हैं। यह पराग कण तीन Nucleus वाले होते है। 

🔹  Cycas के uvlue के Pollen chamber में Mucilaginous तरल पदार्थ स्रावित होता है जिसके कारण Pollen Grain micropyle से होता हुआ Pollen chamber में पहुँच जाता है और तीन Nucleus वाले परागकण का Germination होता है। 

🔹  परागकण में तीन Nucleus cell -Tube cell, Generative cell and Prothallial cell होते हैं। 

🔹  Tube cell Intine को तोड़कर pollen tube के निर्माण करती है। Generative cell दो भागों में विभाजित होती है तथा Prothallial cell में विभाजन नहीं होता है। 

🔹  दोनों generative cell वृद्धि करके ciliated Blepharoplast युक्त Male Gametes का निर्माण करता है।




निषेचन (Fertilization)

🔹  यह Male Gametes pollen tube से होता हुआ egg chamber में पहुंचता है। 

🔹  Egg chamber में तरल पदार्थ भरा रहता है जिसमें यह तैरता रहता है तथा ovule के Neck canal के खुलते ही egg cell में प्रवेश कर जाता है और दोनों Nucleus आपस में मिल जाते हैं जिसे fertilization कहते हैं। fertilization के बाद Zygote (2n) का निर्माण होता है।

🔹  साइकस की भिन्न भिन्न जातियों में निषेचन होने का समय भिन्न भिन्न होता है कुछ में यह प्रक्रिया 4 महीने बाद हो जाती है जबकि कुछ में इस प्रक्रिया को होने में 6 महीने तक का समय लग जाता है।




साइकस के भ्रूण का विकास (Embryonic Development)

निषेचन के बाद zygote कुछ समय तक विश्राम करता है फिर इसमें विभाजन होता है। इनमें एक बड़ी रिक्तिका होती है। सबसे ऊपर की तरफ वाले भाग को Nuclear भाग कहते हैं तथा नीचे वाले भाग को embryonal भाग तथा बीच वाले भाग को suspensor भाग कहते हैं। 

यह Proembryo अवस्था होती है। अर्थात Proembryo के 3 भाग होते हैं-
  1. Free Nuclear region
  2. Suspensor region
  3. Embryonal region


साइकस में जनन (Reproduction in Cycas)|hindi


Proembryo वृद्धि करके young embryo का निर्माण करता है तथा यह young Embryo वृद्धि करके नया Cycas का पौधा बना लेता है। Cycas में Polyembryony पाई जाती है अर्थात इसके एक बीजांड में कई embryo वृद्धि करते हैं तो उसे Polyembryony कहते हैं।

No comments:

Post a Comment