MCQ on Annelida - Class 12| in hindi
Annelida संघ के जीवों का शरीर लम्बा, पतला व कोमल, कृमि जैसा होता है जो 'मुद्राकार' समखण्डों में बँटा (segmented) होता हैं। इनकी त्वचा में प्राय: उपचर्म के बने, सीटी (setae) नामक असंयुक्त उपांग (non jointed appendages) होते हैं। "ऐनेलिडा" का अर्थ होता है खण्डयुक्त कृमि (segmented worms)।
1. केंचुए के क्लाइटेलम में होते हैं-
1. पहले तीन खण्ड
2. अन्तिम खण्ड
3. खण्ड 19, 20, 21
4. खण्ड 14, 15, 16
उत्तर - खण्ड 14, 15, 16
2. केंचुए में आन्त्रवलन अर्थात् टिफ्लोसोल कौन से खण्ड से प्रारम्भ होता है-
1. 15 वें
2. 26 वें
3. 27 वें
4. 33 वें
उत्तर: 3. 27 वें
3. केंचुए में किस प्रकार के न्यूरॉन्स होते हैं-
1. केवल संवेदी
2. केवल चालक
3. केवल समायोजक
4. ये तीनों
उत्तर : ये तीनों
4. केंचुए में किन खण्डों में सीटी नहीं होतीं-
1. 14 से 16
2. 16 से 18
3. प्रथम तीन
4. पहला, अन्तिम और 14 से 16
उत्तर: 4. पहला, अन्तिम और 14 से 16
5. केंचुए का प्रमुख उत्सर्जी पदार्थ क्या है-
1. अमोनिया
2. यूरिया
3. यूरिक अम्ल
4. ऐमीनो अम्ल
उत्तर : 2. यूरिया
6. केंचुए में बीसवें खण्ड की अनुप्रस्थ काट में कौन-सा भाग दिखाई देगा-
1. प्रोस्टेट ग्रन्थि
2. क्लाइटेलम
3. आन्त्रीय सीका
4. वृषण
उत्तर: 1. प्रोस्टेट ग्रन्थि
7. केंचुए में पार्श्वीय "हृदयों" की संख्या -
1. 16
2. 6
3. 8
4. 12
उत्तर: 3. 8
8. केंचुए की पेषणी का कार्य क्या है-
1 भोजन को पीसना
2. श्लेष्म का स्रावण
3. उत्सर्जन
4. पचे पदार्थों का अवशोषण
उत्तर : 1 भोजन को पीसना
9. केंचुए में जोड़ीदार हृदय कौन से खंड में पाया जाता है-
1. 7,9 और 12, 13
2. 6,7 और 9, 10
3. 9,10 और 14, 15
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 1. 7,9 और 12, 13
10. केंचुए किसान की सहायता करते हैं-
1. जमीन को पोली एवं मिट्टी को उपजाऊ बनाकर
2. मिट्टी की क्षारीयता एवं अम्लता को घटाकर
3. मिट्टी में उपस्थित जीवाणु को नष्ट करके
4. भूमि का कटाव करके
उत्तर: 1. जमीन को पोली एवं मिट्टी को उपजाऊ बनाकर
11. केंचुए की आहारनाल का भाग जिसमें भीतर उपचर्म (क्यूटिकल) का स्तर होता है-
1. आमाशय
2. पेषणी
3. ग्रसनी
4. आंत
उत्तर : 2. पेषणी
12. निम्न में से किसके जीवन-वृत्त में लार्वा प्रावस्था और कायान्तरण नहीं होता -
1. फेरेटिमा
2. ऐस्कैरिस
3. मेंढक
4. टीनिया
उत्तर: 1. फेरेटिमा
13. केंचुए में क्लाइटेलम का प्रमुख कार्य क्या होता है-
1. मैथुन
2. उत्सर्जन
3. लैंगिक द्विरूपता
4. ककून-निर्माण
उत्तर: 4. ककून-निर्माण
14. केंचुए में मादा जनन छिद्र किस खण्ड में होता है-
1. 19 वें में
2. 18 वें में
3. 14 वें में
4.13 वें में
उत्तर: 3. 14 वें में
15. फेरेटिमा के केवल 7 वें और 9 वें खण्डों में कौन सी रचनाएँ उपस्थित रहती हैं-
1. गैंग्लिया
2. ग्रसनी उत्सर्गिकाएँ
3. पार्श्व हृदय
4. शुक्रग्राहिका (स्परमैथीकी)
उत्तर: 3. पार्श्व हृदय
16. केंचुए होते हैं मुख्यतः -
1. यूरिओटीलिक
2. ऐमीनोटीलिक
3. ऐमोनोटीलिक
4. यूरिकोटीलिक
उत्तर: 1. यूरिओटीलिक
17. केंचुए का रुधिर परिवहन तन्त्र किस प्रकार का होता है-
1. बन्द
2. पोर्टल
3. खुला
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 1. बन्द
18. इनमें से किसमें एक अधर तन्त्रिका रज्जु पाई जाती है-
1. हाइड्रा
2. मेंढक
3. मछली
4. केंचुआ
उत्तर: 4. केंचुआ
19. केंचुए की आन्त्रमुखीय उत्सर्गिकाएँ होती हैं-
1. त्वक् एवं ग्रसनीय
2. केवल त्वक्
3. पटीय एवं त्वक्
4. पटीय एवं ग्रसनीय
उत्तर: 4. पटीय एवं ग्रसनीय
20. केंचुए में वृषण किन खण्डों में उपस्थित होते हैं-
1. 11 तथा 12
2. 12 तथा 13
3. 14 तथा 15
4.10 तथा 11
उत्तर: 4.10 तथा 11
21. केंचुए में शुक्रग्राहिका (स्परमैथीकी) छिद्र किन-किन अन्तराखण्डीय खाँचों में होते हैं-
1. 5/6, 6/7, 7/8, 8/9
2. 6/7, 7/8, 8/9, 9/10
3. 14/15, 15/16, 16/17, 17/18
4. 1/2, 2/3, 3/4, 4/5
उत्तर: 1. 5/6, 6/7, 7/8, 8/9
22. केंचुए में क्लोरैगोजन कोशिकाओं का क्या कार्य है-
1. श्वसन
2. उत्सर्जन
3. पोषण
4. जनन
उत्तर: 3. पोषण
No comments:
Post a Comment