Testudo (Giant Turtle): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन| in hindi


Testudo (Giant Turtle): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन

Testudo (Giant Turtle): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन| in hindi

Testudo कोर्डेटा संघ का जीव है। यह मीठे पानी, खारे पानी या स्थलीय में पाया जाता है और बिना पानी के भी लंबे समय तक जीवित रह सकता है। Testudo शाकाहारी होता है और कीड़े-मकौड़ों को भी खाता है।



वर्गीकरण (Classification): 

Phylum - Chordata
Group - Craniata
Subphylum - Vertebrata
Division - Gnathostomata
Superclass - Tetrapoda
Class - Reptilia
Subclass - Anapsida
Order - Chelonia
Genus - Testudo


Testudo (Giant Turtle): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन| in hindi


Testudo (Giant Turtle) के लक्षण:

 
1. Testudo को land-tortoise या giant turtle के नाम से भी जाना जाता है।

2. इसके शरीर की लम्बाई लगभग 30 सेमी होती है। इसमें नर मादा से छोटा होता हैं।

3. इसका शरीर सिर, गर्दन, धड़ और पूंछ में विभाजित होता है।

4. इसका बोनी खोल अंडाकार होता है, जिसमें बाहरी चमड़े जैसी त्वचा या सींगनुमा स्कूट होते हैं। जब यह अपना सिर खोल में वापस खींचता है, तो गर्दन S अक्षर की तरह मुड़ी होती है।

5. इसका कवच बहुत उत्तल होता है, इसमें कोई nuchal plate नहीं होती है। Plastron अवतल होता है, तथा इसके shell के central और marginal scutes दोनों पर large yellow stars होते हैं। 

6. इसके सिर पर मुंह, पलकें सहित आंखें, नासिका छिद्र और आंखों के पीछे external ear होते हैं।

7. Testudo में पैर जमीन पर चलने के लिए होते हैं। प्रत्येक अंगुली में अंगुलियों की संख्या दो रह जाती है; अंगुलियों के अंत में सींगदार पंजे होते हैं तथा यह जालदार नहीं होती हैं।

8. इसके जबड़े में दांत नहीं होते लेकिन मजबूत सींगदार आवरण होता है।

9. Testudo 100 साल या उससे अधिक समय तक जीवित रहने के लिए जाना जाता है।

10. Testudo मुख्यतः एशिया, अफ्रीका और यूरोप के उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण क्षेत्रों में पाया जाता है। Testudo एलिगेंस भारत और श्रीलंका में शुष्क घास वाले स्थानों में पाया जाता है, यह गर्म मौसम में पानी में चला जाता है और ठंड के मौसम में शीतनिद्रा में चला जाता है।





No comments:

Post a Comment