पौधों में परागण पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on pollination)|in hindi


पौधों में परागण पर बहुविकल्पीय प्रश्न

पौधों में परागण पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on pollination)


पुष्पों में पुंकेसर (stamen) तथा स्त्रीकेसर (pistil) प्रजनन क्रिया के लिये एक आवश्यक अंग हैं। पुंकेसरों में परागकणों (pollen grains) का निर्माण होता है जो नर युग्मक अथवा शुक्राणु (sperms) उत्पन्न करते हैं। वहीं स्त्रीकेसरों में अण्डाशय का निर्माण होता है जिसमें मादा युग्मक अथवा अण्डाणु (egg) बनता है। प्रजनन क्रिया का पूरा होने के लिए नर तथा मादा युग्मकों का संयुग्मन (fusion) होना आवश्यक है। इसी से सम्बंधित कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न यहाँ दिए गए है -


एक परागकोश (anther) में परागधानियों (pollen sacs) की संख्या होती है-

1. दो
2. चार
3. एक
4. आठ

उत्तर - 2. चार



संयुक्त परागकण (compound pollen grains) पाये जाते हैं—

1. टाइफा में 
2. मटर में
3. सरसों में
4. मक्का में

उत्तर - 1. टाइफा में



आवरणरहित (untegmic) बीजाण्ड पाया जाता है-

1. कैप्सेला में
2. चन्दन में  
3. सूरजमुखी में
4. मटर में

उत्तर - 2. चन्दन में  



परागकण में होते हैं-

1. एक जनन कोशा व एक नलिका कोशा (tube cell)  
2. दो वर्धी कोशाएँ व एक जनन कोशा
3. एक नलिका कोशा व एक नर युग्मक
4. तीन नर युग्मक

उत्तर - 1. एक जनन कोशा व एक नलिका कोशा (tube cell)  



परागकण की बाह्यभित्ति (exine) तथा अन्तःभित्ति (intine) क्रमशः किसकी बनी होती हैं-

1. सेलुलोस व काइटिन की
2. स्पोरोलेनिन व पेक्टोसेलुलोस की  
3. सुबेरिन तथा पेक्टिन की
4. क्यूटिन व काइटिन की

उत्तर - 2. स्पोरोलेनिन व पेक्टोसेलुलोस की  




परागकण के भ्रूणपोष पर प्रभाव को कहते हैं—

1. मेटाजीनिया
2. जीनिया  
3. पोलीनिया
4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर - 2. जीनिया  



कुछ पौधों में सभी लघुबीजाणु या परागकण (microspore or pollen grain) मिलकर एक विशेष रचना पोलीनियम बनाते हैं। यह पायी जाती है-

1. कपास में
2. सरसों में
3. मदार में  
4. मक्का में

उत्तर - 3. मदार में  



एक अध्यावर्णी (unitegmic) बीजाण्ड पाया जाता है-

1. चन्दन में
2. सूरजमुखी में  
3. चना में
4. आम में

उत्तर - 2. सूरजमुखी में  



सूरजमुखी (Helianthus annus) में पाया जाता है-

1. स्व-परागण
2. पर-परागण
3. (अ) तथा (ब) दोनों  
4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर - 3. (अ) तथा (ब) दोनों  



सैल्विया (Salvia) में होता है-

1. जल परागण
2. कीट परागण  
3. वायु परागण
4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर - 2. कीट परागण  



घोंघे द्वारा परागण होता है-

1. सैल्विया में
2. कचनार में
3. रैफ्लीसिया में
4. जमीकन्द में  

उत्तर - 4. जमीकन्द में  



स्व-परागण (self-pollination) पाया जाता है-

1. चीड़ में
2. मक्का में
3. खट्टी-बूटी में  
4. सर्पपादप में

उत्तर - 3. खट्टी-बूटी में  



निम्न में से किसके द्वारा मक्का में परागण होता है-

1. वायु द्वारा  
2. जन्तु द्वारा
3. जल द्वारा
4. उपरोक्त सभी के द्वारा

उत्तर - 1. वायु द्वारा  



निम्नलिखित में से किसमें कीट परागण पाया जाता है-

1. सूरजमुखी में
2. अंजीर में  
3. मक्का में
4. कनकौआ में

उत्तर - 2. अंजीर में  



अण्ड समुच्चय (egg apparatus) बनता है-

1. केवल अण्ड से
2. अण्ड व प्रतिमुख कोशाओं से
3. अण्ड व सहायक कोशाओं से  
4. सहायक कोशाओं व प्रतिमुख कोशाओं से

उत्तर - 3. अण्ड व सहायक कोशाओं से  



पुष्प के सहायक चक्र हैं-

1. बाह्यदलपुंज व पुमंग
2. पुमंग व जायांग
3. पुमंग व दलपुंज
4. बाह्यदलपुंज व दलपुंज  

उत्तर - 4. बाह्यदलपुंज व दलपुंज  



दोहरे निषेचन में कितने केन्द्रक भाग लेते हैं-

1. 2
2. 5  
3. 4
4. 3

उत्तर - 2. 5  



निम्न में द्विबीजपत्री भ्रूणपोषी बीज है-

1. मक्का
2. अरण्डी (castor)  
3. मटर
4. चना

उत्तर - 2. अरण्डी (castor)  



परिभ्रूणपोष (perisperm) निम्न में किसका शेष बचा भाग है-

1. भ्रूणपोष का
2. भ्रूणकोष का
3. बीजाण्डकाय का  
4. बीजाण्डवृन्त का

उत्तर - 3. बीजाण्डकाय का  



मक्का के भुट्टे (cob) में लम्बे रेशमी बाल हैं-

1. बीजावरण की अतिवृद्धियाँ
2. लम्बी वर्तिकायें जो परागकणों को ग्रहण करने में सहायक हैं ans
3. स्थूलमंजरी पुष्पक्रम की अतिवृद्धियाँ
4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर - 2. लम्बी वर्तिकायें जो परागकणों को ग्रहण करने में सहायक हैं 



परागकण की भीतरी परत निम्न में किसकी बनी होती है-

1. सेलुलोस की
2. पेक्टोसेलुलोस की 
3. स्पोरोपोलेनिन की
4. क्यूटिन की

उत्तर - 2. पेक्टोसेलुलोस की 





Related article

No comments:

Post a Comment