पौधों में लैंगिक जनन पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Sexual Reproduction in Plants)|in hindi


पौधों में लैंगिक जनन पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Sexual Reproduction in Plants) 

पौधों में लैंगिक जनन पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Sexual Reproduction in Plants)




निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने पादपों में असंगजनन (apomixis) की खोज की-
ओसवाल्ड टिप्पो
विंकलर  
श्वान
रॉबर्ट हुक

उत्तर - विंकलर 



भारतीय भ्रूण-विज्ञान का पिता (Father of Indian Embryology) कहते हैं- 

(अ) प्रो० बीरबल साहनी
(ब) डॉ० आर० पी० राय
(स) सर जगदीश चन्द्र बोस
(द) प्रो० पी० माहेश्वरी  

उत्तर - (द) प्रो० पी० माहेश्वरी



कैप्सेला (द्विबीजपत्री) पौधे के भ्रूणकोष में पराग नलिका का प्रवेश होता है-

बीजाण्डद्वार भाग से  
निभागी भाग से
भ्रूणकोष के मध्य भाग से
उपरोक्त सभी से

उत्तर - बीजाण्डद्वार भाग से  




कैप्सेला के भ्रूण की आकृति होती है-

तर्कुकार
शंकुकार
गोलाकार
हृदयाकार  

उत्तर - हृदयाकार  



कैप्सेला में भ्रूणकोष स्थित होता है

बीज में
बीजाण्ड में  
पुंकेसर में
उपरोक्त सभी में

उत्तर - बीजाण्ड में 




नर मुम्मकोदभिर (male gametophyte) की प्रथम कोशिका है-

परागकण  
जनन कोशिका
नर युग्मक
पराग मातृ-कोशा (pollen mother cell)

उत्तर - परागकण 




पराग नलिका की खोज की-

नवाशिन ने
हाफमीस्टर ने
स्ट्रासबर्गर ने
एमिसी ने  

उत्तर - एमिसी ने 




वनस्पति विज्ञान की वह शाखा जिसमें परागकणों की संरचना का अध्ययन किया जाता है, कहते हैं

फलसंवर्धन (Pomology)
एन्थोलोजी (Anthology)
परागाणु-विज्ञान (Palynology)  
जीवाश्म वनस्पति-विज्ञान (Paleobotany)

उत्तर - परागाणु-विज्ञान (Palynology)  




बीजाण्ड में अर्धसूत्री विभाजन होता है-

बीजाण्डकाय में
गुरुबीजाणु (megaspore) में
बीजाण्ड वृन्त में 
गुरुबीजाणु मातृ-कोशा (megaspore mother cell) में

उत्तर - गुरुबीजाणु (megaspore) में





भूणपोष होता है-

द्विगुणित (2n)
अगुणित
त्रिगुणित (3n)  
इनमें से कोई नहीं

उत्तर - त्रिगुणित (3n)  




ध्रुवीय केन्द्रक (polar nuclei) पाये जाते हैं-

पराग नलिका में
भ्रूणपोष में
भ्रूणकोष में  
निभाग (chalaza) में 

उत्तर - भ्रूणकोष में  




द्वितीयक केन्द्रक का निर्माण होता है-

दो ध्रुवीय केन्द्रकों के संयोजन से  
दो नर युग्मकों के संयोजन से
नर युग्मक व ध्रुवीय केन्द्रक के संयोजन से
नर युग्मक व मादा युग्मक के संयोजन से

उत्तर - दो ध्रुवीय केन्द्रकों के संयोजन से  




खुली वर्तिका (open style) पायी जाती है-

केक्टेसी कुल के पौधों में
मालवेसी कुल के पौधों में
पेपेवरेसी कुल के पौधों में  
इनमें से किसी में नहीं

उत्तर - पेपेवरेसी कुल के पौधों में   




नर युग्मक तथा द्वितीयक केन्द्रक के संयोजन से बनता है-

युग्मनज (zygote)
भ्रूणकोष केन्द्रक (embryo sac nucleus)
भ्रूणपोष केन्द्रक (endosperm nucleus)  
प्रतिमुख कोशा (antipodal)


उत्तर - भ्रूणपोष केन्द्रक (endosperm nucleus)  




निषेचन के पश्चात् बीजाण्डकाय (nucellus) प्रायः समाप्त हो जाता है, परन्तु कभी-कभी पतली परत के रूप में जाता है, जिसे कहते हैं

परिभ्रूणपोष (perisperm)  
बीजपत्र (cotyledons)
भ्रूणपोष (endosperm)
बीजचोल या एरिल (aril)

उत्तर - परिभ्रूणपोष (perisperm)  




कैप्सेला में पाया जाता है-

केन्द्रकीय भ्रूणपोष (nuclear endosperm)  
हिलोबियल भ्रूणपोष (helobial endosperm)
कोशीय भ्रूणपोष (cellular endosperm)
इनमें से कोई नहीं

उत्तर - केन्द्रकीय भ्रूणपोष (nuclear endosperm)  




निषेचन के बाद बीजाण्डद्वार (micropyle)- 

बन्द हो जाता है
बीजाण्डद्वार (micropyle) के रूप में रहता है  
अधिक बड़ा हो जाता है
इसमें वृन्त निकलता है

उत्तर - बीजाण्डद्वार (micropyle) के रूप में रहता है  




एक परागकोश में दो परागधानियाँ होती हैं-

मालवेसी कुल के पौधों में  
क्रूसीफेरी कुल के पौधों में
कम्पोजिटी कुल के पौधों में
उपरोक्त सभी में

उत्तर - मालवेसी कुल के पौधों में  




द्विगुणित (2n) गुरुबीजाणु मातृ-कोशा से सीधे ही द्विगुणित भ्रूणकोष के निर्माण को कहते हैं-

द्विगुणित बीजाणुता (diplospory)  
अपस्थानिक भ्रूणता (adventive embryony)
उभयमिश्रण (amphimixis)
इनमें से कोई नहीं

उत्तर - द्विगुणित बीजाणुता (diplospory)  





No comments:

Post a Comment