वनस्पति जनन पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Vegetative Reproduction)
पक्षी किस रंग के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं-
1. लाल रंग के प्रति
2. नीले रंग के प्रति
3. पीले रंग के प्रति
4. सभी रंगों के प्रति
उत्तर - 1. लाल रंग के प्रति
फ्लॉक्स में परागण मुख्यतः होता है-
1. मधुमक्खी द्वारा
2. तितलियों द्वारा
3. चीटियों द्वारा
4. पक्षी द्वारा
उत्तर - 2. तितलियों द्वारा
प्राकृत गुलाब (wild rose) में दल होते हैं
1. चार
2. दो
3. सात
4. पाँच
उत्तर - 4. पाँच
आवृतबीजी पौधों में निम्न में से कौन-सा अधिक विकसित लक्षण है-
1. अधोवर्ती अण्डाशय
2. पुंकेसरों व अण्डपों की संख्या में कमी
3. द्विपार्वीय सममिति
4. ये सभी लक्षण
उत्तर - 4. ये सभी लक्षण
सैल्विया (Salvia) में होता है-
1. कीट परागण
2. वायु परागण
3. जल परागण
4. पक्षी परागण
उत्तर - 1. कीट परागण
पक्षी परागित पुष्प होते हैं-
1. गन्धरहित
2. तीव्रगन्धयुक्त
3. गन्ध व मकरन्दरहित
4. मकरन्दयुक्त तथा गन्धरहित
उत्तर - 4. मकरन्दयुक्त तथा गन्धरहित
विकासीय दृष्टि से कम्पोजिटी (compositae) कुल के पुष्प होते हैं-
1. अधिक विकसित
2. कम विकसित
3. प्रारम्भिक
4. सामान्य
उत्तर - 1. अधिक विकसित
दलाभ पुंकेसर (petaloid stamens) पाये जाते हैं-
1. केना (Canna) में
2. मुसेन्डा में
3. सरसों में
4. मटर में
उत्तर - 1. केना (Canna) में
स्वतन्त्र युग्मकोद्भिद् (free gametophyte) अवस्था किसमें पायी जाती है
1. मौस में
2. फर्न में
3. आवृतबीजी पौधों में
4. साइकस में
उत्तर - 2. फर्न में
युग्मकों के निर्माण के समय अर्धसूत्री विभाजन होता है-
1. अधिकांश पौधों में
2. अधिकांश जन्तुओं में
3. सभी जन्तुओं व पौधों में
4. अधिकांश पौधों व कुछ जन्तुओं में
उत्तर - 2. अधिकांश जन्तुओं में
पृथ्वी पर आवृतबीजी पौधों की प्रभाविता (dominance) व सफलता का कारण है-
1. अधिकांश में पत्तियों का चौड़ा व चपटा होना
2. संवहन बण्डलों का अधिक विकास
3. पुष्प व फलों का विकास
4. उपरोक्त सभी लक्षण
उत्तर - 4. उपरोक्त सभी लक्षण
पुष्प को पत्ती युक्त प्ररोह से निम्न आधार पर पृथक किया जा सकता है
1. परिमित (determinate) वृद्धि
2. अपरिमित (indeterminate) वृद्धि
3. पुष्प की स्थिति
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - 1. परिमित (determinate) वृद्धि
Related article
No comments:
Post a Comment