पौधों के वर्गिकी पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Plant Taxonomy)| in hindi


पौधों के वर्गिकी पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Plant Taxonomy)


पौधों के वर्गिकी पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Plant Taxonomy)| in hindi


पौधे का पादप वर्गिकीय वर्णन करते समय उसके habitat, जड़, तने, पत्ती, पुष्पक्रम तथा पुष्पसूत्र का ध्यान रखा जाता है। यह कई तरह के होते हैं और हर पौधे में अलग अलग होते हैं। इन्हीं के आधार पर कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं -





प्रश्न - डीकम्बेंट (decumbent) वे तने होते हैं जो - 

1. भूमि पर रेंगकर वृद्धि करते हैं
2. भूमि पर रेंगते हैं और पर्वसन्धियों से जड़े निकालते हैं
3. दूसरी वस्तुओं या तनों का सहारा लेकर ऊपर चढ़ते हैं
4. भूमि पर कुछ चलने के पश्चात् उठने का प्रयत्न करते हैं  

उत्तर - भूमि पर कुछ चलने के पश्चात् उठने का प्रयत्न करते हैं 



प्रश्न - समानान्तर शिराविन्यास (parallel venation) पाया जाता है- 

1. पीपल में
2. केले में
3. (अ) तथा (ब) दोनों में
4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर - (अ) तथा (ब) दोनों में



प्रश्न - जब पुष्प के अंग अण्डाशय (ovary) से ऊपर निकलते हैं तो उस अण्डाशय को कहते हैं- 

1. ऊर्ध्ववर्ती (superior)
2. युक्ताण्डपी (syncarpous)
3. वियुक्ताण्डपी (apocarpous)
4. अधोवर्ती (inferior)  

उत्तर - अधोवर्ती (inferior) 



प्रश्न - एक पूर्ण पुष्प (complete flower) उसे कहते हैं जिसमें - 

1. बाह्यदलपुंज, दलपुंज, पुमंग तथा जायांग अनुपस्थित हो
2. बाह्यदलपुंज, दलपुंज, पुमंग तथा जायांग उपस्थित हो  
3. बाह्यदलपुंज तथा जायांग उपस्थित हो
4. बाह्यदलपुंज, दलपुंज तथा जायांग उपस्थित हो

उत्तर - बाह्यदलपुंज, दलपुंज, पुमंग तथा जायांग उपस्थित हो



प्रश्न - पुष्पसूत्र (floral formula) में "G" संकेत है- 

1. ऊर्ध्व अण्डाशय (superior ovary) का  
2. अधोवर्ती अण्डाशय (inferior ovary) का
3. उपरिजाय पुष्प (perigynous flower) का
4. संयुक्त जायांग (compound gynoecium) का

उत्तर - ऊर्ध्व अण्डाशय (superior ovary) का



प्रश्न - बाह्यदल रोम (pappus) रूपान्तरण (modification) है-

1. दलपुंज (corolla) का
2. बाह्यदलपुंज (calyx) का  
3. जायांग (gynoecium) का
4. सहपत्र (bract) का

उत्तर - बाह्यदलपुंज (calyx) का



प्रश्न - एन्थेसिस (anthesis) है- 

1. पुष्प कलियों के खुलने का समय  
2. मातृ-कोशाओं में सूत्री विभाजन
3. पुंकेसर का उद्भव
4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर - पुष्प कलियों के खुलने का समय



प्रश्न - जब पुष्प के अन्य अंग अण्डाशय (ovary) से ऊपर हो तो ऐसे पुष्प होते हैं- 

1. ऊर्ध्ववर्ती (superior)
2. अधोवर्ती (inferior)
3. जायांगोपरिक (epigynous)  
4. जायांगाधर (hypogynous)

उत्तर - जायांगोपरिक (epigynous)



प्रश्न - निम्नलिखित में से कौन-सा पुष्पक्रम समान प्रकार का प्रतीत होता है- 

1. असीमाक्ष (raceme) तथा कटोरिया (cyathium)
2. समशिख (corymb) तथा छत्रक (umbel)  
3. हाइपेन्थोडियम तथा मंजरी
4. कूटचक्र (verticellaster) तथा स्पाइक

उत्तर - समशिख (corymb) तथा छत्रक (umbel)



प्रश्न - आधारलग्न बीजाण्डन्यास (basal placentation) पाया जाता है- 

1. क्रूसीफेरी में
2. कम्पोजिटी में  
3. मालवेसी में
4. सोलेनेसी में

उत्तर - कम्पोजिटी में



प्रश्न - कटोरिया (cyathium) पुष्पक्रम किस कुल का गुण है- 

1. सोलेनेसी का
2. क्रूसीफेरी का
3. कम्पोजिटी का
4. यूफोर्बिऐसी का  

उत्तर - यूफोर्बिऐसी का



प्रश्न - मंजरी (catkin) प्रकार (type) है- 

1. पुष्पक्रम का  
2. शिराविन्यास का
3. बीजाण्डन्यास का
4. बाह्यदलपुंज का

उत्तर - पुष्पक्रम का 



प्रश्न - पत्ती के आधार के समीप निकलने वाली पार्श्व अतिवृद्धि कहलाती है- 

1. पृथुपर्ण
2. सहपत्र
3. अनुपर्ण  
4. सत्यपर्ण

उत्तर - अनुपर्ण 



प्रश्न - केले में पाये जाने वाले पुष्पक्रम (inflorescence) को कहते हैं- 

1. मंजरी (catkin)
2. स्थूलमंजरी (spadix)  
3. स्पाइक
4. मुण्डक (capitulum)

उत्तर - स्थूलमंजरी (spadix)



प्रश्न - जिह्नित (ligulate) दलपुंज (corolla) पाया जाता है- 

1. कम्पोजिटी कुल में  
2. मालवेसी कुल में
3. क्रूसीफेरी कुल में
4. फेबेसी कुल में

उत्तर - कम्पोजिटी कुल में








No comments:

Post a Comment