उत्कृष्ट धातु और उनके उपयोग(Noble Metals & their Uses)|hindi


उत्कृष्ट धातु (Noble Metals)

उत्कृष्ट धातु और उनके उपयोग(Noble Metals & their Uses)|hindi


उत्कृष्ट धातु की परिभाषा (Definition of Noble Metals)

जो धातु तो बहुत कम रासायनिक अभिक्रियाशीलता दर्शाते हैं उत्कृष्ट धातु (Noble Metals) कहलाते हैं। यह धातु अपने प्राकृतिक रूप में ही उपस्थित रहते हैं जैसे सोना ,चांदी तथा प्लैटिनम ऐसे ही कुछ सामान्य उत्कृष्ट धातु हैं।

चांदी यौगिक रूप में भी उपस्थित रहता है। इसका सर्वाधिक सामान्य अयस्क और आर्गनटाइट होता है। चांदी को प्रायः सोने या सीसे के निष्कर्षण के गौण उत्पाद के रूप में प्राप्त किया जाता है। बहुत मुलायम होने के कारण चांदी को धातु के साथ मिश्रित किया जाता है। चांदी के मिश्र धातुओं का प्रयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है उसमें लगभग 80%Ag तथा 20% Cu होता है। चांदी में मिश्र धातु का संयोजन उसकी शुद्धता द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है।

सोना अपने प्राकृतिक रूप में क्वार्ट्ज के साथ मिश्रित अवस्था में प्राचीन चट्टानों में उपस्थित रहता है। यह कई नदियों की जलोढ़ मिट्टी में भी उपस्थित रहता है जो कि सोने के कणों से युक्त चट्टानों से होकर गुजरती हैं। भारत का स्थान स्वर्ण उत्पादक देशों में आठवां स्थान  है।



चांदी के उपयोग (Uses of Silver)

चांदी के वैसे तो कई उपयोग होते हैं जिनमें से कुछ उपयोग इस प्रकार हैं:

1. चांदी का उपयोग सिक्के आभूषण सजावटी सामान आदि बनाने में किया जाता है। इसी तांबे के साथ मिश्र धातु के रूप में प्रयोग किया जाता है जिसके द्वारा सिक्के बनाए जाते हैं।

2. चांदी का प्रयोग वस्तुओं पर चांदी लेपन में किया जाता है जैसे बर्तन छोरी कांटे दर्पण आदि में। दर्पण में भी चांदी का लेपन किया जाता है।

3. चांदी लवण के उपक्रम (Salt ventures)  में, फोटोग्राफी में व औषधि आदि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। चांदी के पारद मिश्रण (Silver Amalgam) का प्रयोग दांतों को भरने के लिए भी किया जाता है।

4. पतली चादरों में पीटी हुई शुद्ध चांदी का प्रयोग आयुर्वेद तथा यूनानी औषधियों में भी किया जाता है।

5. शुद्ध चांदी को पीट-पीटकर उसकी पतली चादर बनाई जाती है जिसका प्रयोग भोजन को सजाने के लिए भी किया जाता है जैसे मिठाइयों पर लगा वर्क।


सोने के उपयोग (Uses of Gold)

सोने के कई उपयोग होते हैं जो इस प्रकार हैं -

• सोने का उपयोग आभूषण तथा सिक्के बनाने के लिए भी किया जाता है।

सोने का उपयोग विद्युत लेपन (Electroplating) अथवा सतही लेपन (Surface coating) के लिए किया जाता है। सतही  लेपन के लिए सोने की बहुत ही पतली चादर का प्रयोग किया जाता है।

सोने का उपयोग अनेक प्रकार के स्वर्ण लवण बनाने में प्रयोग किया जाता है जैसे ऑरिक क्लोराइड जिसका उपयोग विद्युत लेपन तथा फोटोग्राफी में रंगत देने के लिए किया जाता है।

शुद्ध सोने को पीट-पीटकर उसकी पतली चादर बनाई जाती है जिसका प्रयोग भोजन के रूप में भी किया जाता है जैसे सजावट के रूप में मिठाइयों में आदि।


प्लैटिनम का उपयोग (Uses of Platinum)

प्लैटिनम के कई उपयोग होते हैं इसे सफेद सोना (White Gold) भी कहते हैं। इसके उपयोग इस प्रकार हैं-

उत्प्रेरक के रूप में (As catalyst) : प्लैटिनम का उपयोग अधिकतर औद्योगिक प्रक्रिया में उत्प्रेरक की तरह किया जाता है जैसे सल्फ्यूरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल, वनस्पति घी आदि के उत्पादन तथा वाहनों के लिए उत्प्रेरक परिवर्तित्र (Catalytic converter) में।

गहनों के रूप में (As ornaments) : प्लैटिनम का प्रयोग हीरे के आभूषणों को बनाने में किया जाता है।

फोटोग्राफी में (In photography) : प्लैटिनम लवण का प्रयोग फोटोग्राफी में रंगत देने में होता है इसलिए इसका प्रयोग फोटोग्राफी में भी किया जाता है।

वैज्ञानिक उपकरणों में (In scientific instruments) : प्लैटिनम का उपयोग अनेक प्रकार के यंत्र तथा प्रयोगशाला के उपकरणों को बनाने में किया जाता है। इसका प्रयोग इलेक्ट्रोड बनाने में भी किया जाता है।

सोना ,चांदी तथा प्लैटिनम कुछ उत्कृष्ट धातु (Noble Metals) हैं जिनका प्रयोग विभिन्न उद्योगों में विधिन्न वस्तुएं बनाने में किया जाता हैं। 


FAQs

1. क्या उत्कृष्ट धातुएँ शुद्ध धातुएँ होती हैं?

नहीं, उत्कृष्ट धातुएँ हमेशा शुद्ध धातुएँ नहीं होती हैं। उन्हें अक्सर अन्य धातुओं के साथ मिलाकर मिश्र धातुओं के रूप में प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए, सोना अक्सर चांदी या तांबे के साथ मिलाकर प्रयोग किया जाता है। यह मिश्र धातुओं को अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाता है।


2. क्या टाइटेनियम एक उत्कृष्ट धातु है?

नहीं, टाइटेनियम एक उत्कृष्ट धातु नहीं है। यह क्षारीय और अम्लीय घोल में धीरे-धीरे घुल जाता है। लेकिन टाइटेनियम संक्षारण के लिए प्रतिरोधी होता है, इसलिए इसे एक "प्रतिरोधी धातु" के रूप में जाना जाता है।


3. सोना और प्लैटिनम उत्तम धातु क्यों हैं?

सोना और प्लैटिनम उत्कृष्ट धातुएँ हैं क्योंकि वे वायु और पानी में प्रतिक्रिया करने से बचती हैं। इसका मतलब है कि इनमें जंग नहीं लगता है और यह आसानी से ऑक्सीकृत नहीं होती हैं। इसके अलावा वे बहुत मजबूत और टिकाऊ भी होती हैं।


4. कितनी धातुएँ उत्कृष्ट होती हैं?

आमतौर पर, सात धातुओं को उत्कृष्ट धातु माना जाता है जो हैं सोना (Au), चांदी (Ag), प्लैटिनम (Pt), रोडियम (Rh), पैलेडियम (Pd), इरिडियम (Ir), और रूथेनियम (Ru)। इन धातुओं में से, सोना और प्लैटिनम सबसे आम हैं।


5. उत्कृष्ट धातुओं का संक्षारण क्यों नहीं होता है?

उत्कृष्ट धातुओं का संक्षारण इसलिए नहीं होता है क्योंकि उनके बाहरी इलेक्ट्रॉन आसानी से नहीं खोते हैं। इसका मतलब वे ऑक्सीजन या अन्य तत्वों के साथ प्रतिक्रिया करने से बचती हैं।




No comments:

Post a Comment