मिश्र धातु (Alloy in hindi): परिभाषा , कुछ मिश्र धातु के उदाहरण


मिश्र धातु (Alloy)

मिश्र धातु (Alloy in hindi): परिभाषा , कुछ मिश्र धातु के उदाहरण


मिश्र धातु (Alloy) की परिभाषा (Definition of alloy) 

धातु तथा अधातुओं के साथ अन्य धातुओं का समांग मिश्रण मिश्र धातु (Alloy) कहलाता है। मिश्रधातुओं को निश्चित अनुपात में संघटकों को गला कर तथा पिघले हुए द्रव्यमान का ठोसीकरण करके मिश्रधातुओं को तैयार किया जाता है। मिश्र धातु (Alloy) अपने अन्य धातु संघटकों से अपेक्षाकृत कठोर होता है। मिश्र धातु (Alloy) संक्षारण के प्रतिरोधक होते हैं। मिश्र धातु (Alloy) का गलनांक अपने अन्य धातु संघटकों से निम्न या उच्च हो सकता है।

नीचे कुछ मिश्र धातुओं
 (Alloy) के बारे में कुछ जानकारियां तथा उनके कुछ उदाहरण दिए गए हैं -


लोहे के मिश्र धातु (Iron alloy)

 ➤  स्टील (Steel) - स्टील के संघटक धातु लोहा तथा कार्बन होती हैं। स्टील मिश्र धातु (Alloy) की मुख्य विशेषता उसकी कठोरता तथा उसकी सरलता होती है। इसका उपयोग जहाज बनाने रेलवे लाइन पुल तथा मशीनरी यंत्रों के निर्माण में किया जाता है।

 ➤  स्टेनलैस स्टील (इस्पात) (Stainless-steel) - स्टेनलैस स्टील लोहा निकल तथा क्रोमियम धातु की बनी होती है। stainless-steel की मुख्य विशेषता यह होती है कि वह कठोर दृढ़ तथा संक्षारण प्रतिरोधक होता है। इस मिश्र धातु (Alloy) का उपयोग बर्तन बनाने सजावटी सामान बनाने तथा औजार व यंत्र उपकरण बनाने में किया जाता है।

 ➤  निक्रोम (Nichrome) - निक्रोम की संगठक धातु निकल, लोहा क्रोमियम तथा मैग्नीज होते हैं। यह मिश्र धातु (Alloy) इन सभी धातुओं से मिलकर बनी होता है तथा अति उच्च प्रतिरोधक क्षमता इसकी प्रमुख विशेषता होती है। इस मिश्र धातु (Alloy) का उपयोग विद्युतीय तापित तत्व बनाने के लिए किया जाता है



तांबे के मिश्र धातु (Copper alloy)

 ➤  पीतल (Brass)- पीतल के संघटक धातु तांबा तथा जिंक है यह इन दो धातुओं से मिलकर बना होता है। पीतल की प्रमुख विशेषताएं उसकी तन्यता तथा आघातवर्धनीयता होती है। इस मिश्र धातु (Alloy) का उपयोग बर्तन बनाने में विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक उपकरण बनाने में टेलिस्कोप सूक्ष्मदर्शी वायुदाब मापी यंत्र आदि बनाने में किया जाता है।

 ➤  कांस्य (bronze)- कांस्य के संघटक धातु तांबा तथा टिन होते हैं। कांस्य की प्रमुख विशेषता उसकी कठोरता, जंग प्रतिरोधकता तथा टूटने फूटने के प्रति उच्च प्रतिरोधकता होती है। इस मिश्र धातु (Alloy) का उपयोग मूर्तियां सिक्के बर्तन घंटियां आदि बनाने में किया जाता है।



एलुमिनियम के मिश्र धातु (Aluminum alloy)

 ➤  ड्यूरैलियम या ड्यूराल्यूमिन (Duralium or duralumin)- इसके संघटक धातु एलुमिनियम तांबा मैग्नीशियम तथा मैग्नीज होते हैं। मजबूती में यह मिश्र धातु (Alloy) स्टील की तरह ही अच्छा होता है किंतु यह बहुत ही हल्का होता है। यह कठोर संक्षारण प्रतिरोधक तथा अतिरिक्त तन्य धातु होती है। इस मिश्र धातु (Alloy) का उपयोग हवाई जहाज रॉकेट समुद्री जहाज तथा प्रेशर कुकर बनाने में किया जाता है।

 ➤  मैगनालियम (Magnalium)- इस मिश्र धातु (Alloy) के संघटक धातु एलुमिनियम और मैग्नीशियम होते हैं। इस मिश्र धातु (Alloy) की प्रमुख विशेषताएं होती है कि यह बहुत ही कठोर और मजबूत होता है। इस मिश्र धातु (Alloy) का उपयोग मशीनों के हल्के कलपुर्जे बनाने तथा तुला आदि बनाने में किया जाता है।

 ➤  ऑलनिको (Alnico)- इस मिश्र धातु (Alloy) के प्रमुख संघटक धातु लेड तथा टिन होते हैं। इसकी कोई विशेषता नहीं होती है इस मिश्र धातु (Alloy) का प्रयोग मुख्यतः स्थाई चुंबक बनाने में किया जाता है।



लैड के मिश्र धातु (Lead alloy)
 ➤  सोल्डर (Solder)- इसकी प्रमुख संघटक धातु लेड तथा टिन होते हैं। इस मिश्र धातु (Alloy) की प्रमुख विशेषता यह होती है कि या निम्न गलनांक का होता है। यह मुलायम धातु होती है। इस मिश्र धातु (Alloy) का प्रयोग टकाई के कार्यों में किया जाता है।



चांदी के मिश्र धातु (Silver alloy)
 ➤  स्लर्टिंग (Slurting)- सिल्वर इसके मुख्य धातु चांदी तथा तांबा होते हैं। इसकी प्रमुख विशेषताएं होती है कि यह बहुत कठोर होता है। इस मिश्र धातु (Alloy) का प्रयोग मुख्यतः बर्तन बनाने तथा आभूषण बनाने में किया जाता है।


यह कुछ प्रमुख मिश्र धातु (Alloy) में हैं जिनका प्रयोग हम रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। इन मिश्र धातुओं के बिना कई ऐसी चीजें हैं जो नहीं बन सकती थी अतः मिश्र धातुओं का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है।


FAQs

1. मिश्रधातु की कीमत क्या है?
Ans. मिश्रधातु की कीमत उसके निर्माण में उपयोग होने वाले धातुओं की कीमत, मिश्रधातु के गुणों और मात्रा पर निर्भर करती है। आमतौर पर, मिश्रधातु शुद्ध धातुओं की तुलना में अधिक महंगी होती हैं। उदाहरण के लिए, इस्पात, जो लोहे और कार्बन का मिश्रण होता है, शुद्ध लोहे की तुलना में अधिक महंगा होता है।


2. क्या लोहा एक मिश्रधातु है?
Ans. शुद्ध लोहा मिश्रधातु नहीं है। लोहा एक रासायनिक तत्व होता है, जिसका प्रतीक Fe है। हालांकि, लोहा को अक्सर अन्य धातुओं, जैसे कार्बन, निकल, या क्रोमियम के साथ मिलाकर मिश्रधातु बनाया जाता है। इन मिश्रधातुओं को इस्पात कहा जाता है।


3. सबसे उपयोगी मिश्रधातु क्या है?
Ans. सबसे उपयोगी मिश्रधातु वह होती है जो किसी विशेष अनुप्रयोग के लिए सबसे उपयुक्त गुणों को प्रदान करती है। उदाहरण के लिए, इस्पात सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली मिश्रधातु है, क्योंकि यह मजबूत, टिकाऊ, और सस्ती होती है। कुछ अन्य मिश्रधातु इस प्रककर हैं :

  • पीतल: यह एक मजबूत और टिकाऊ मिश्रधातु होता है जो जंगरोधी होती है।
  • काँसा: यह एक नरम मिश्रधातु है जो धातुकर्म में उपयोग की जाती है।
  • टिन: यह एक नरम और टिकाऊ मिश्रधातु हैं जिसका प्रयोग खाद्य और पेय पदार्थों के संरक्षण के लिए किया जाता है।


4. मिश्रधातु कितनी होती हैं?
Ans. मिश्रधातुओं की संख्या अनगिनत है। दो या अधिक धातुओं को मिलाकर किसी भी प्रकार की मिश्रधातु बनाई जा सकती है।


5. मिश्रधातु का उपयोग किस लिये किया जाता है?
Ans. मिश्रधातु का उपयोग विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों में किया जाता है, जिनमें शामिल हैं:

  • निर्माण: इस्पात, पीतल, और काँसा निर्माण में व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले मिश्रधातु हैं।
  • औद्योगिक उपकरण: मिश्रधातुओं का उपयोग औद्योगिक उपकरणों, जैसे मशीनों, इंजनों, और उपकरणों के निर्माण में किया जाता है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स: मिश्रधातुओं का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, जैसे कंप्यूटर, उपकरणों, और उपकरणों में भी किया जाता है।
  • चिकित्सा: मिश्रधातुओं का उपयोग चिकित्सा उपकरणों, जैसे कृत्रिम अंगों, और उपकरणों को बनाने में किया जाता है।


6. मिश्रधातु के मूल प्रकार कौन से हैं?
Ans. मिश्रधातुओं को उनके गठन के आधार पर दो मूल प्रकारों में विभाजित किया जाता है:

स्थिर मिश्रधातुएं: स्थिर मिश्रधातु उन मिश्रधातुओं को कहा जाता है जो ठोस अवस्था में ठोस विलयन बनाती हैं। इन मिश्रधातुओं के गुण उनके घटकों के गुणों से भिन्न होते हैं।

• अस्थिर मिश्रधातुएं: अस्थिर मिश्रधातु उन मिश्रधातुओं को कहा जाता है जो ठोस अवस्था में ठोस विलयन नहीं बनाती हैं। इन मिश्रधातुओं के गुण उनके घटकों के गुणों के समान होते हैं।
स्थिर मिश्रधातु के उदाहरण हैं इस्पात, पीतल, और काँसा। अस्थिर मिश्रधातु के उदाहरण हैं टिन-बिस्मथ मिश्रधातु और टिन-सीसा मिश्रधातु।





इन्हें भी पढ़ें -

No comments:

Post a Comment