सोने की विशुद्धता (Purity of Gold)
शुद्ध सोना मुलायम होता है। शुद्ध सोने को चांदी अथवा तांबे में मिलाकर इसका प्रयोग आभूषण बनाने में किया जाता है। जिससे आभूषण मजबूत बनते हैं। आभूषणों में सोने की विशुद्धता को कैरेट (Carat) में मापा जाता है। विशुद्ध सोना (100% pure) 24 कैरेट का माना जाता है।
अधिकांश सोने का प्रयोग सराफा भंडार के रूप में उपयोग करने के लिए रखा जाता है, लेकिन इसका उपयोग गहने और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों के अंदर भी किया जाता है, जहां यह धातु के यांत्रिक गुणों को बेहतर बनाने के लिए अक्सर चांदी और तांबे जैसे अन्य तत्वों के साथ मिश्र होता हैं।
सोने को सजावटी माध्यम के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है और साथ ही कांच के लिए गर्मी को प्रतिबिंबित करने वाले कोटिंग के रूप में भी सोने का इस्तेमाल किया जाता है।
शुद्धता (Purity) - सोने की सामग्री (Gold content(wt.%) - खरापन (Fineness)
24-carat gold 99+ 990
22-carat gold 91.6 916
18-carat gold 75.0 750
14-carat gold 58.5 585
उदाहरण के लिए -18 कैरेट चिन्हित सोने का अर्थ है दिया गया जो नमूना है उस नमूने के द्रव्यमान के 24 वें भाग में शुद्ध सोने के द्रव्यमान का 18 वां भाग।
अतः 18 कैरेट सोने की विशुद्धता = 18/24×100= 75%
अधिकतर आभूषण 22 कैरेट सोने के बने होते हैं। 22 कैरेट सोने की विशुद्धता को हम इस प्रकार दर्शा सकते हैं:
22 कैरेट सोने की विशुद्धता = 22/24×100 = 91.67%
इसी प्रकार हम सोने की विशुद्धता को चाहे वह कितना भी कैरेट का हो ,को हम सरलता से निकाल सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment