पौधों में पोषक अधिग्रहण विधि पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions on Nutrient Uptake Mechanisms in Plants)
पोषण जीवधारियों का एक महत्त्वपूर्ण लक्षण है। पौधों में एक साथ ऐसे अनेक कार्य सम्पन्न होते रहते हैं जिनमें ऊर्जा का ह्रास होता रहता है और यह ऊर्जा भोजन से प्राप्त होती है, अतः सभी पौधे विभिन्न विधियों द्वारा अपना भोजन प्राप्त करते हैं। पौधों द्वारा अपना भोजन प्राप्त करने अथवा अपने लिये भोजन निर्माण करने की विधि को पोषण (nutrition) कहते हैं। पौधों के पोषक अधिग्रहण की इस विधि से सम्बंधित कुछ वस्तुनिष्ठ प्रश्न निकाले गए हैं। आईये इसपर एक नज़र डालते हैं -
1. निम्न में से कौन मूलविहीन (rootless) पौधा है जिसकी पत्तियाँ जलीय कीट ग्रहण करने के लिये थैलीनुमा रचना में बदल जाती हैं-
1. ड्रोसेरा
2. यूट्रीकुलेरिया
3. डायोनिया
4. नेपेन्थीस
उत्तर- 2. यूट्रीकुलेरिया
2. लोरेन्थस तथा औरोबेन्की अन्य पौधे के साथ सम्बन्ध रखते हैं-
1. सहजीवी
2. परजीवी
3. कीटभक्षी
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- 2. परजीवी
3. निम्न में से कौन-सा पौधा पूर्णमूल परजीवी है-
1. लोरेन्थस
2. कस्कुटा
3. औरोबेन्की
4. चन्दन
उत्तर- 3. औरोबेन्की
4. रसायन-संश्लेषी जीवाणु है-
1. बेसीलस
2. नाइट्रोसोकोकस
3. स्ट्रेप्टोकोकस
4. विब्रिओ
उत्तर- 2. नाइट्रोसोकोकस
5. आंशिक परजीवी से तात्पर्य है, पौधा -
1. अपने आतिथेय (host) से कभी-कभी भोजन प्राप्त करता है
2. आतिथेय से केवल जल प्राप्त करता है
3. आतिथेय से जल व खनिज दोनों प्राप्त करता है, किन्तु अपना भोजन स्वयं बनाता है
4. दूसरे पौधे से केवल लगे रहने के लिये स्थान लेता है
उत्तर- 3. आतिथेय से जल व खनिज दोनों प्राप्त करता है, किन्तु अपना भोजन स्वयं बनाता है
6. कीटभक्षी पौधे कहाँ पाये जाते हैं-
1. नाइट्रोजन की कमी वाले स्थानों में
2. छायादार स्थानों में
3. नाइट्रोजन की अधिकता वाले क्षेत्रों में
4. कीटों की अधिकता वाले भागों में
उत्तर- 1. नाइट्रोजन की कमी वाले स्थानों में
7. परजीवी मूल (haustorium) पायी जाती है-
1. अमरबेल (Cuscuta) में
2. गेहूँ में
3. आलू में
4. पाइनस में
उत्तर- 1. अमरबेल (Cuscuta) में
8. निओशिया (Bird's nest orchid) पौधा है-
1. स्वपोषी
2. मृतोपजीवी
3. कीटभक्षी
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- 2. मृतोपजीवी
9. पर्णहरिम का पूर्ण अभाव होता है-
1. कस्कुटा में
2. नेपेन्थीस में
3. (1) तथा (2) दोनों में
4. चन्दन में
उत्तर- 1. कस्कुटा में
10. लाइकेन पौधे में भूमि से जल, खनिज लवण, आदि अवशोषण का कार्य करता है-
1. कवक
2. शैवाल
3. कवक व शैवाल दोनों
4. पौधे को जल व खनिज लवणों के अवशोषण की आवश्यकता नहीं होती
उत्तर- 1. कवक
11. सन-ड्यू (sun-dew) पौधे का कौन-सा भाग कीटों को आकर्षित करता है-
1. पर्णशीर्ष
2. पुष्प
3. पर्णफलक
4. पर्णवृन्त
उत्तर- 3. पर्णफलक
12. नेपेन्थीस में घड़े के आकार की रचना में रूपान्तरित होता है-
1. पर्णशीर्ष
2. पर्णवृन्त
3. पर्णाधार
4. पर्णफलक
उत्तर- 4. पर्णफलक
13. निम्न में कलश पादप (pitcher plant) कौन सा है-
1. नेपेन्थीस
2. सरासीनिया
3. (1) तथा (2) दोनों
4. ड्रोसेरा
उत्तर- 3. (1) तथा (2) दोनों
14. निम्न आवृतबीजी पौधों में, मृतोपजीवी कौन सा है-
1. डायोनिया
2. विस्कम
3. मोनोट्रोपा
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- 3. मोनोट्रोपा
15. निम्न में से कीटभक्षी पौधे हैं-
1. ब्लैडर वर्ट
2. बटर वर्ट
3. (1) तथा (2) दोनों
4. हिपनम
उत्तर- 3. (1) तथा (2) दोनों
16. कीटभक्षी पौधे, ड्रोसेरा में कीटों को फँसाने (trap) का कार्य करते हैं-
1. ग्रन्थिल स्पर्शक
2. सम्पूर्ण पत्ती
3. घट में स्थित ग्रन्थिल रोम
4. थैली में उपस्थित कपाट
उत्तर- 1. ग्रन्थिल स्पर्शक
17. पूर्ण मूल परजीवी पौधे हैं-
1. रेफ्लीसिया (Rafflesia)
2. इंगुदी (Balanophora)
3. गँठवा (Orobanche)
4. उपरोक्त सभी
उत्तर- 4. उपरोक्त सभी
18. डायोनिया (Dionaea) को सामान्यतः कहा जाता है-
1. वीनस फ्लाई ट्रेप
2. घटपर्णी
3. बटर वर्ट
4. सन-ड्यू पौधा
उत्तर- 1. वीनस फ्लाई ट्रेप
19. जड़ों द्वारा खनिज पोषक अवशोषित किये जाते हैं-
1. परासरण द्वारा
2. निष्क्रिय अवशोषण द्वारा
3. सक्रिय अवशोषण द्वारा
4. (2) व (3) दोनों क्रियाओं द्वारा
उत्तर- 4. (2) व (3) दोनों क्रियाओं द्वारा
20. चिकने मृदा कणों (micelles) की सतह होती हैं-
1. ऋणात्मक आवेशित (negatively charged)
2. धनात्मक आवेशित (positively charged)
3. इस पर कोई आवेश नहीं होता (uncharged)
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- 1. ऋणात्मक आवेशित (negatively charged)
21. मृदा कणों से सम्बद्ध रहते हैं-
1. धनायन (cations)
2. ऋणायन (anions)
3. धनायन व ऋणायन दोनों
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- 1. धनायन (cations)
22. निम्न में से उच्च धनायन विनिमय क्षमता (high cation exchange capacity) लक्षण किसका है-
1. चिकने मृदा कणों का
2. बालू कणों का
3. चिकने मृदा कणों व बालू कणों दोनों का
4. बजरी (gravel) का
उत्तर- 1. चिकने मृदा कणों का
23. ATP से प्राप्त ऊर्जा प्रयुक्त होती है-
1. परिरम्भ कोशिकाओं से खनिजों के अन्तराकोशीय स्थानों में आने में
2. मृदा से खनिजों के मूलरोम में जाने में
3. (1) तथा (2) दोनों क्रियाओं में
4. वल्कुट में एक कोशिका से दूसरी कोशिका में जाने में
उत्तर- 3. (1) तथा (2) दोनों क्रियाओं में
24. मृदा से जल के साथ बह जाने की सामान्यतः प्रवृत्ति किसमें होती है-
1. ऋणायनों में
2. धनायनों में
3. (1) तथा (2) दोनों में
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- 1. ऋणायनों में
25. बालुई मृदा (sandy soil) प्रायः पोषक तत्वों से न्यून (nutrient deficient) होती है, क्योंकि-
1. धनायन मृदा कणों से संबद्ध रहते हैं, परन्तु ऋणायन सम्बद्ध नहीं होते
2. धनायन मृदा कणों से पृथक् रहते हैं, परन्तु ऋणायन सम्बद्ध रहते हैं
3. धनायन व ऋणायन दोनों ही मृदा कणों से सम्बद्ध नहीं रहते हैं
4. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर- 3. धनायन व ऋणायन दोनों ही मृदा कणों से सम्बद्ध नहीं रहते हैं
Related article-
.jpg)
No comments:
Post a Comment