किलोवाट घंटा(kilowatt-hour) क्या है:परिभाषा, सूत्र, सामर्थ्य तथा वेग में सम्बन्ध


किलोवाट घंटा क्या है:परिभाषा, सूत्र, सामर्थ्य तथा वेग में सम्बन्ध 

किलोवाट घण्टा क्या है?(kilowatt-hour)

परिभाषा- ऊर्जा का मात्रक 'जूल' है। सामर्थ्य का मात्रक 'वाट' अथवा 'किलोवाट' है। 1 किलोवाट, 1000 जूल/ सेकण्ड के बराबर होता है। इस आधार पर ऊर्जा का एक मात्रक बनाया गया है जो कि इन्जीनियरिंग में काम आता है। इसे 'किलोवाट घण्टा' कहते हैं।

1 किलोवाट घण्टा = 1 किलोवाट × 1 घण्टा

                             = 1000 वाट × 3600 सेकण्ड

                            = 1000 जूल/सेकण्ड × 3600 सेकण्ड = 3.6 x 10⁶ जूल

1 वाट-घण्टा = 1 वाट × 1 घण्टा

                    = 1 वाट × 3600 सेकण्ड

                    = 1 जूल/सेकण्ड × 3600 सेकण्ड = 3600 जूल



सामर्थ्य एवं वेग में सम्बन्ध : यदि किसी पिण्ड पर एक नियत बल F, समय t के लिये लगाया जाता है जिससे पिण्ड का बल की दिशा में विस्थापन s होता है, तो किया गया कार्य

W = F × s
आवश्यक सामर्थ्य (अथवा शक्ति)

P = W/t = F × s/t = F × s/t
यहाँ s /t =v (पिण्ड द्वारा प्राप्त वेग)

  P = F × v


No comments:

Post a Comment