परमाणु तथा अणु में अन्तर|hindi


परमाणु तथा अणु में अन्तर (Difference between Atom and Molecule)
परमाणु तथा अणु में अन्तर|hindi

परमाणु (Atom) क्या है?
परमाणु पदार्थ के सबसे छोटे छोटी इकाई है जो विभिन्न विभिन्न अभिक्रियाओं में भाग लेती है। विभिन्न तत्वों के परमाणु एक दूसरे से अपने गुण धर्मों के आधार पर भिन्न होते हैं। इन कणों को डाल्टन ने योगिक परमाणु कहा गया तथा अन्य वैज्ञानिकों ने इसे अणु कहा गया।अतः ऐसा कहा जा सकता है कि  परमाणु की खोज जॉन डाल्टन  ने सन् 1808 में की थी। यह एक गणितज्ञ तथा रासायनिक वैज्ञानिक थे जिन्होंने सबसे पहले यह बताया कि पदार्थ छोटे छोटे कणों से मिलकर बने होते हैं जिसे अणु कहते हैं। अणु प्रकृति में स्वतंत्र रूप से विचरण करते हैं और पदार्थों की विभिन्न विशेषताओं को भी दर्शाते हैं। अतः यह प्रस्तावित किया गया कि परमाणु जो है वह पदार्थ के बुनियादी खंड हैं। सभी तत्वों के परमाणु तथा तटस्थ होते हैं आता तो उन पर किसी भी प्रकार का वैद्युत आवेश नहीं होता है।

अणु (Molecule) क्या है?
अधिकांश तत्वों के परमाणु अस्थायी होते हैं तथा परस्पर अथवा अन्य तत्वों के परमाणुओं से संयुक्त होकर अणु बनाते हैं। अत: किसी तत्व अथवा यौगिक का वह सूक्ष्मतम कण जो स्वतन्त्र अवस्था में रह सकता है, अणु कहलाता है। अणुओं में परमाणुओं की संख्याएँ नियत होती हैं। उदाहरणार्थ- हाइड्रोजन के एक अणु (H2) में हाइड्रोजन के दो परमाणु (H) होते हैं, जल (H2O) के एक अणु में हाइड्रोजन (H) तथा ऑक्सीजन (O) के परमाणुओं की संख्यायें सदैव क्रमश: 2 व 1 होती हैं।

परमाणुओं के संयोग से जब अणु बनते हैं तो परमाणुओं के मध्य इलेक्ट्रॉनों का पुनर्वितरण (redistribution) होता है। इस कारण उनके मध्य कुछ आकर्षण बल कार्य करने लगते हैं जो उन्हें एक दूसरे के साथ बाँधे रखते हैं। इन बलों को रासायनिक बन्ध (chemical bonds) कहते हैं। किसी पदार्थ की आणविक संरचना उसके अणु में परमाणुओं की व्यवस्था (arrangement) को प्रदर्शित करती है। दूसरे शब्दों में- आणविक संरचना अणु में उपस्थित परमाणुओं तथा उनके मध्य बने बन्धों को प्रदर्शित करती है।




परमाणु (Atom) तथा अणु (Molecule)
  1. परमाणु किसी तत्व का वह सूक्ष्मतम कण है जो उसकी रासायनिक अभिक्रियाओं में भाग लेता है। जबकि अणु किसी तत्व अथवा यौगिक का वह सूक्ष्मतम कण है जो स्वतन्त्र अवस्था में रह सकता है।
  2. परमाणु इलेक्ट्रॉनों, प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों से मिलकर बने होते हैं। जबकि अणु परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं।
  3. परमाणु प्रायः स्वतन्त्र अवस्था में नहीं रह सकते हैं। जबकि अणु स्वतन्त्र अवस्था में रह सकते हैं।
  4. रासायनिक अभिक्रियाओं में परमाणु लगभग अविभाज्य रूप में भाग लेते हैं तथा उनका स्वरूप नष्ट नहीं होता है। जबकि अणु रासायनिक अभिक्रियाओं में प्रायः परमाणुओं में विभाजित हो जाते हैं जो रासायनिक संयोग द्वारा अन्य प्रकार के अणु बनाते हैं।




इन्हें भी पढ़ें -

No comments:

Post a Comment