पौधों में कोशिकीय श्वसन पर बहुविकल्पीय प्रश्न(Cellular Respiration)|in hindi


पौधों में कोशिकीय श्वसन पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Cellular Respiration in Plants)


पौधों में कोशिकीय श्वसन पर बहुविकल्पीय प्रश्न(Cellular Respiration)|in hindi


कोशिकीय श्वसन में ग्लाइकोलाइसिस (glycolysis) तथा क्रैस चक्र (Krebs' cycle) में विभिन्न कार्बनिक पदार्थों से हाइड्रोजन मुक्त होती है। यह इलेक्ट्रॉन व प्रोटॉन में टूट जाती है। माइटोकॉण्ड्रिया के क्रिस्टी (cristae) पर इलेक्ट्रॉन-संवाहकों (electron carriers) की एक शृंखला होती है। मुक्त इलेक्ट्रॉन इसी श्रृंखला से होकर गुजरते हैं और इससे मुक्त ऊर्जा ATP में संचित होती है। नीचे कोशिकीय श्वसन से सम्बंधित कुछ प्रश्न उत्तर दिए गए हैं -



1. कोशिका में ग्लाइकोलाइसिस (glycolysis) की क्रिया कहाँ होती है- 
  1. कोशिकाद्रव्य में
  2. हरितलवक में
  3. माइटोकॉण्ड्रिया में
  4. जीवद्रव्य में 

उत्तर - कोशिकाद्रव्य में 




2. निम्न में से कौन-सा विकर (enzyme) ग्लूकोस को ग्लूकोस-6-फॉस्फेट में बदलता है- 
  1. हेक्सोकाइनेस
  2. एल्डोलेस
  3. फॉस्फोफ्रक्टोकाइनेस
  4. इनोलेस 

उत्तर - हेक्सोकाइनेस 




3. एडीनोसीन ट्राइफॉस्फेट (ATP) के अन्तिम बन्ध (bond) के टूटने पर कितनी ऊर्जा निकलती है- 
  1. 75 kcal
  2. 1.3 kcal
  3. 63 kcal
  4. 7.3 kcal 

उत्तर - 7.3 kcal 




4. कैब्स चक्र (Krebs' cycle) होता है- 
  1. राइबोसोम में
  2. माइटोकॉण्ड्रिया में
  3. कोशिकाद्रव्य में
  4. हरितलवक में 

उत्तर - माइटोकॉण्ड्रिया में




5. श्वसन-गुणांक (R.Q.) को किस प्रकार लिखते है- 
  1. V2/V2-V1
  2. O2/CO2 
  3. CO2/O2
  4. V2-V1/V2 

उत्तर - CO2/O2 




6. श्वसन (respiration) की प्रथम महत्त्वपूर्ण क्रिया है- 
  1. कैब्स चक्र
  2. किण्वन
  3. ग्लाइकोलाइसिस
  4. जल-अपघटन 

उत्तर - ग्लाइकोलाइसिस 




7. मांसल पौधों में रात्रि के समय श्वसन-गुणांक (R.Q.) का मान होता है- 
  1. एक-से-अधिक
  2. एक
  3. शून्य (zero)
  4. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर - शून्य (zero) 




8. ग्लाइकोलाइसिस (glycolysis) को अन्य किस नाम से जानते हैं- 
  1. ईएमपी (EMP) मार्ग
  2. टीसीए (TCA) मार्ग
  3. एचएमपी (HMP) मार्ग
  4. एएमपी (AMP) मार्ग 

उत्तर - ईएमपी (EMP) मार्ग 




9. प्रोटीनयुक्त दाल में श्वसन-गुणांक (R.Q.) का मान होगा- 
  1. शून्य
  2. एक
  3. एक से कम
  4. एक से ज्यादा 

उत्तर - एक से कम




10. ग्लाइकोलाइसिस की क्रिया में कुल कितने ATP अणुओं का निर्माण होता है- 
  1. 8
  2. 16
  3. 36
  4. 24 

उत्तर - 8 




11. श्वसन-गुणांक (R.Q.) का मान एक (one) किसमें होता है- 
  1. कार्बोहाइड्रेट में
  2. प्रोटीन में
  3. वसा में
  4. कार्बनिक अम्ल में 

उत्तर - कार्बोहाइड्रेट में 




12. माइटोकॉण्ड्रिया में एटीपी (ATP) के संश्लेषण के लिये किसकी आवश्यकता होती है- 
  1. Mn की
  2. NADH की
  3. O2 की
  4. उपरोक्त सभी की 

उत्तर - O2 की 




13. बीजांकुरण (seed germination) के समय उत्पन्न होता है- 
  1. मण्ड
  2. ऊष्मा
  3. प्रकाश
  4. जल 

उत्तर - ऊष्मा 




14. अनॉक्सी-श्वसन में शर्करा के अपूर्ण ऑक्सीकरण से बनते हैं-
  1. ऐल्कोहॉल तथा CO2
  2. जल तथा CO2
  3. ग्लूकोस तथा CO2
  4. फ्रक्टोस तथा CO2 

उत्तर - ऐल्कोहॉल तथा CO2 




15. ऑक्सी तथा अनॉक्सी श्वसन के मध्य सामान्य पथ होता है- 
  1. क्रेब्स चक्र
  2. ग्लाइकोलाइसिस
  3. ग्लाइकोजिनेसिस
  4. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर - ग्लाइकोलाइसिस 




16. पाइरुविक अम्ल से ऐसीटिल कोएन्जाइम-A का निर्माण किस परिणाम के फलस्वरूप होता है- 
  1. अपचयन
  2. ऑक्सीकृत डिकार्बोक्सिलेशन
  3. किण्वन
  4. फॉस्फोरिलीकरण 

उत्तर - ऑक्सीकृत डिकार्बोक्सिलेशन 




17. एक से कम श्वसन-गुणांक (R.Q.) किसका होता है- 
  1. सुक्रोस का
  2. वसा का
  3. ग्लूकोस का
  4. कार्बनिक अम्ल का 

उत्तर - वसा का




18. माइटोकॉण्ड्रिया में (ATP) का निर्माण कहाँ होता है- 
  1. बाह्य झिल्ली में
  2. F₁ कणों में
  3. अन्त झिल्ली में
  4. मैट्रिक्स में 

उत्तर - F₁ कणों में 




19. पाइरुविक अम्ल में कार्बन परमाणुओं की संख्या होती है- 
  1. 3
  2. 5
  3. 6

उत्तर - 3 




20. साइटोक्रोम (cytochrome) का कार्य है- 
  1. ऊर्जा का विमोचन
  2. इलेक्ट्रॉन स्थानान्तरण
  3. ग्लूकोस का ऑक्सीकरण
  4. CO₂ मुक्त करना 

उत्तर - इलेक्ट्रॉन स्थानान्तरण 




21. ऑक्सी-श्वसन में CO₂ निकलती है- 
  1. एक पद में
  2. तीन पदों में
  3. छः पदों में
  4. बारह पदों में 

उत्तर - तीन पदों में 




22. श्वसन श्रृंखला में अन्तिम साइटोक्रोम है 
  1. साइटोक्रोम-b
  2. साइटोक्रोम-c
  3. साइटोक्रोम-a
  4. साइटोक्रोम-a3 

उत्तर - साइटोक्रोम-a3 




23. ग्लाइकोलाइसिस तथा कैब्स चक्र के बीच कौन-सी योजी कड़ी (connecting link) है 
  1. साइटोक्रोम
  2. ऑक्सेलोऐसीटिक अम्ल
  3. पाइरुविक अम्ल
  4. ऐसीटिल कोएन्जाइम-ए 

उत्तर - ऐसीटिल कोएन्जाइम-ए 




24. मैलिक अम्ल का हाइड्रोजन ग्रहण किया जाता है- 
  1. NAD द्वारा
  2. FAD द्वारा
  3. NADP द्वारा
  4. साइटोक्रोम द्वारा 

उत्तर - NAD द्वारा 




25. ग्लाइकोलाइसिस में NADH2 बनते हैं- 
  1. 1
  2. 3
  3. 4

उत्तर - 2 




26. निम्न में से किस क्रिया में EMP परिपथ का उपयोग नहीं होता- 
  1. ग्लूकोस का एथिल ऐल्कोहॉल में परिवर्तन
  2. ग्लूकोस का PGAL में परिवर्तन
  3. पाइरुविक अम्ल का CO₂ एवं H₂O में अपघटन
  4. ग्लूकोस का पाइरुविक अम्ल में अपचयन 

उत्तर - पाइरुविक अम्ल का CO₂ एवं H₂O में अपघटन




27. निम्न में से किसमें क्रेब्स चक्र क्रिया माइटोकॉण्ड्रिया में नहीं होती- 
  1. जीवाणु
  2. मौस
  3. कवक
  4. सरसों 

उत्तर - जीवाणु 




28. लम्बी अवधि तक अनॉक्सी श्वसन हो सकता है- 
  1. पत्ती में
  2. बीज में
  3. जड़ में
  4. स्तम्भ में 

उत्तर - बीज में




29. निम्न में से कौन-सा अम्ल 5 कार्बन यौगिक है- 
  1. ‌∝-कीटोग्लूटेरिक अम्ल
  2. ऑक्सेलोऐसीटिक अम्ल
  3. सिट्रिक अम्ल
  4. पाइरुविक अम्ल 

उत्तर - ‌∝-कीटोग्लूटेरिक अम्ल




30. क्रेब्स चक्र का दूसरा नाम है- 
  1. ग्लाइऑक्सीलेट चक्र (Glyoxalate cycle)
  2. सिट्रिक अम्ल चक्र (Citric acid cycle)
  3. टी सी ए चक (Tri carboxylic acid cycle)
  4. 2 व 3 दोनों 

उत्तर - 2 व 3 दोनों






No comments:

Post a Comment