जीन प्रकटन तथा नियमन पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs on gene expression and regulation)
आर्कीबोल्ड गैरॉड (Archibold Garrod, 1902-1909) ने अपने अध्ययन के द्वारा एकाकी उपापचयी अभिक्रियाओं की गड़बड़ी के कारण होने वाले कुछ आनुवंशिक रोगों के बारे में खोज की जिनकी वंशागति मेण्डेल के नियमों के अनुसार ही होती है। सर्वप्रथम उन्होंने ऐल्कैप्टोन्यूरिया (alkaptonuria) बाद में रंजकहीनता (albinism) आदि रोगों का पता करके अपनी पुस्तक 'उपापचय की जन्मजात त्रुटियाँ' (Inborn Errors in Metabolism) में वर्णन किया। नीचे जीन प्रकटन तथा नियमन से सम्बंधित कुछ वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए गए हैं -
1. मानवों में केवल एक उपापचयी अभिक्रिया की गड़बड़ी से होने वाले किस रोग का पता सबसे पहले लगा-
1. फीनाइलकीटोनूरिया
2. ऐल्कैप्टोनूरिया
3. हँसियाकार रुधिराणु ऐनीमिया
4. रंजकहीनता
उत्तर - 2. ऐल्कैप्टोनूरिया
2. मानवों में उपापचय की जन्मजात त्रुटियों से उत्पन्न रोगों के बारे में प्रथम योगदान किस वैज्ञानिक का था-
1. जॉन मेन्डल
2. आर्किबोल्ड गैरोड
3. सटन
4. जॉन्सन
उत्तर - 2. आर्किबोल्ड गैरोड
3. वंशागति का गुणसूत्र मत किस वैज्ञानिक ने प्रस्तुत किया-
1. गैरोड
2. मॉर्गन
3. सटन
4. जॉन्सन
उत्तर - 3. सटन
4. वंशागति के जीन मत का आधार क्या था-
1. जीन्स की संख्या गुणसूत्रों की संख्या जितनी होती है
2. जीन्स की संख्या गुणसूत्रों की संख्या से बहुत अधिक होती है
3. जीन्स की संख्या गुणसूत्रों की संख्या से कम होती है
4. इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर - 2. जीन्स की संख्या गुणसूत्रों की संख्या से बहुत अधिक होती है
5. RNA अणु में क्या होता है जो DNA अणु में नहीं होता-
1. यूरैसिल
2. थाइमीन
3. राइबोस शर्करा
4. इनमें से दो
उत्तर - 4. इनमें से दो
6. DNA अणुओं में प्रोटीन्स की संकेत सूचनाएँ होती हैं-
1. रेप्लिकोन्स में
2. एक्सॉन्स में
3. इन्ट्रोन्स में
4. इनमें से किसी में नहीं
उत्तर - 2. एक्सॉन्स में
7. पूर्वकेन्द्रकीय कोशिकाओं के 16S राइबोसोमी RNA अणु में कितने न्यूक्लिओटाइड एकलक (मोनोमर) होते हैं-
1. 2904
2. 1542
3. 120
4. 160
उत्तर - 2. 1542
8. सबसे छोटे RNA अणु होते हैं-
1. mRNA
2. tRNA
3. rRNA
4. राइबोजाइम्स
उत्तर - 2. tRNA
9. पोलीसिस्ट्रोनिक mRNA अणु किन कोशिकाओं के साइटोसॉल में पाए जाते हैं-
1. पादप कोशिकाओं
2. जन्तु कोशिकाओं
3 पूर्वकन्द्रकीय कोशिकाओं
4. इन सब में
उत्तर - 3 पूर्वकन्द्रकीय कोशिकाओं
10. कौन से ऐमीनो अम्ल के लिए केवल एक त्रिगुणी कोडोन होता है-
1. मिथिओनीन
2. ट्रिप्टोफान
3. ऐलेनीन
4. इनमें से दो
उत्तर - 4. इनमें से दो
11. कोशिकाओं में प्रोटीन्स का संश्लेषण किन कोशिकांगों पर होता है-
1. एण्डोप्लाज्मिक जाल
2. गॉल्जीकायों
3. माइटोकॉण्ड्रिया
4. राइबोसोम्स
उत्तर - 4. राइबोसोम्स
12. प्रोटीन-संश्लेषण में सूत्रपात तथा समापन कोडोन्स क्रमशः होते हैं-
1. AUG, UGA
2. AUG, UAA
3. AUG, UAG
4. ये सब
उत्तर - 4. ये सब
13. उत्परिवर्तन किसमें होते हैं-
1. RNA
2. इन्ट्रोन्स
3. प्रोटीन्स
4. सिस्ट्रोन्स
उत्तर - 4. सिस्ट्रोन्स
14. लुप्तबोध उत्परिवर्तन का एक उदाहरण है-
1. हँसियाकार रुधिराणु ऐनीमिया
2. रंजकहीनता
3. हीमोफिलिया
4. वर्णान्धता
उत्तर - 1. हँसियाकार रुधिराणु ऐनीमिया
15. प्राणघातक उत्परिवर्तन में किस एन्जाइम का संश्लेषण नहीं होता-
1. RNA पोलीमरेज
2. DNA पोलीमरेज
3. टाइरोसिनेज
4. इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर - 1. RNA पोलीमरेज
16. लैक ओपैरोन में mRNA अणु का लिप्यन्तरण कितने संरचनात्मक जीन्स पर होता है-
1. एक
2. तीन
3. पाँच
4. सात
उत्तर - 2. तीन
17. लैक ओपैरोन द्वारा जीन प्रकटन का नियमन किनमें होता है-
1. पादप कोशिकाओं में
2. एककोशिकीय जीवों में
3. जन्तु कोशिकाओं में
4. जीवाणुओं में
उत्तर - 4. जीवाणुओं में
18. लैक ओपैरोन किसकी उपस्थिति में क्रियाशील होता है-
1. ग्लूकोस
2. लैक्टोस
3. सुक्रोस
4. गैलैक्टोस
उत्तर - 2. लैक्टोस
19. उत्परिवर्तनों का कारण-
1. जीवाणुओं द्वारा संक्रमण
2. एक जनक का प्रबल स्वभाव
3. पोषण दशाएँ
4. जीन में आकस्मिक परिवर्तन
उत्तर - 4. जीन में आकस्मिक परिवर्तन
20. उत्परिवर्तनों की दर किससे बढ़ जाती है-
1. जड़ों को वायु में उघाड़ने से
2. उत्तम प्रकाश संश्लेषण से
3. X-किरणों से
4. लम्बे समय तक अलैंगिक जनन से
उत्तर - 3. X-किरणों से
21. X-किरणों द्वारा अस्थिभंग का पता लगाया जाता है, परन्तु शरीर पर इन किरणों को अधिक नहीं डालना चाहिए, क्योंकि-
1. X-किरणों की प्लेटें खराब हो जाती हैं
2. X-किरणों का स्रोत समाप्त हो जाता है
3. इससे हानिकारक कम्पन होने लगता है
4. X-किरणों का जनदों पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे सन्तानें प्रभावित हो सकती हैं
उत्तर - 4. X-किरणों का जनदों पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे सन्तानें प्रभावित हो सकती हैं
22. उत्परिवर्तन क्यों होते हैं-
1. जीन्स के अनियत बँटवारे से
2. बदली हुई वातावरणीय दशाओं से
3. विकास की निश्चित दिशाओं से
4. जीन्स में रासायनिक परिवर्तनों से
उत्तर - 4. जीन्स में रासायनिक परिवर्तनों से
23. उत्परिवर्तन क्या होता है-
1 आनुवंशिक परिवर्तन
2. पौधों में वृद्धि के लिए जिम्मेवार कारक
3. ऐसा परिवर्तन जो जनकों को प्रभावित करता है लेकिन सन्तानों को नहीं
4. एक ऐसा परिवर्तन जो केवल F2 पीढ़ी की सन्तानों को प्रभावित करता है
उत्तर - 1 आनुवंशिक परिवर्तन
24. जैव विकास के लिए महत्त्वपूर्ण सिद्ध होने के लिए उत्परिवर्तन इनमें से किसमें होता है-
1. RNA में
2. प्लाज्मा की प्रोटीन्स में
3. देहद्रव्य में
4. जननद्रव्य में
उत्तर - 4. जननद्रव्य में
25. उत्परिवर्तन कैसे परिवर्तन होते हैं-
1. परिवर्तन जो आनुवंशिक नहीं होते
2. परिवर्तन जो आनुवंशिक होते हैं
3. परिवर्तन जो आनुवंशिक हो सकते हैं या नहीं
4. परिवर्तन जिन्हें जीव अपने जीवनकाल में उपार्जित करता है
उत्तर - 3. परिवर्तन जो आनुवंशिक हो सकते हैं या नहीं
26. उत्परिवर्तन का कारण क्या होता है -
1. गुणसूत्र में परिवर्तन
2. जीन में परिवर्तन
3. DNA में परिवर्तन
4. ये सब
उत्तर - 4. ये सब
27. जीन-समूह में ऐसे परिवर्तनों को, जिनका बदले हुए लक्षणों के रूप में प्रदर्शन होता है, कहते हैं-
1. विभिन्नताएँ
2. उत्परिवर्तन
3. पृथक्करण
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - 2. उत्परिवर्तन
28. कौन से उत्परिवर्तन वंशागत नहीं होते-
1. कायिक
2. युग्मनजी
3. युग्मकी
4. जेनेटिक
उत्तर - 1. कायिक
29. बिन्दु उत्परिवर्तन के कारण उत्पन्न रोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण -
1. थैलेसीमिया
2. डाउन सिन्ड्रोम
3. हँसियाकार रुधिराणु ऐनीमिया
4. रतौंधी
उत्तर - 3. हँसियाकार रुधिराणु ऐनीमिया
30. जीन स्तर पर होने वाले अल्प परिवर्तनों को कहते हैं
1. अग्रगामी (प्रगामी) उत्परिवर्तन
2. उत्क्रमित (reverse) उत्परिवर्तन
3. क्रोमोसोमी उत्परिवर्तन
4. बिन्दु उत्परिवर्तन
उत्तर - 4. बिन्दु उत्परिवर्तन
Related article-
- जानवरों के वैज्ञानिक नाम पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Scientific Names of Animals)
- मानव ऊतक तंत्र पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Human Tissue system)
- DNA पर बहुविकल्पीय प्रश्न (multiple choice questions on DNA)
- एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Entamoeba histolytica)
- अमीबा पर बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Question on Amoeba)
- प्रोटोजोआ फाइलम पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Phylum Protozoa)
- MCQ of Phylum Porifera
- MCQ on Phylum Cnidaria-Class 12
- MCQ on Aschelmenthes - Class 12
- MCQ on Annelida - Class 12
- Respiratory system पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on Respiratory System)
.jpg)
No comments:
Post a Comment