पौधों में खाद्य पदार्थों के संचयन पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on the storage of food substances in plants)
पौधा अपनी जैविक क्रियाओं जैसे- श्वसन, स्वांगीकरण, वृद्धि, पुष्पन आदि के लिए भोजन का निर्माण करते हैं। पौधे प्रायः अपनी आवश्यकताओं से अधिक भोजन निर्मित करते है और अवशेष भोजन को विशेष अंगों या ऊतकों में एकत्रित कर लेते है। इन, संचित भोज्य पदार्थों का उपयोग आवश्यकता के समय किया जाता है। प्रमुखतः प्रतिकूल अवस्थाओं के बाद जब पौधा दोबारा वृद्धि प्रारम्भ करता है और उस समय पत्तियाँ, पुष्प आदि बन रहे होते हैं, ताकि भोजन निर्माण आदि कार्य फिर से प्रारम्भ हो सकें। नीचे पौधों में खाद्य पदार्थों के संचयन पर कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए हैं -
1. मुंच परिकल्पना (Münch hypothesis) समझाती है-
- वाष्पोत्सर्जन (transpiration)
- खाद्य-पदार्थों का स्थानान्तरण
- (1) तथा (2) दोनों
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर - खाद्य-पदार्थों का स्थानान्तरण
2. निम्न में से कौन-से पौधे पत्तियों द्वारा खाद्य पदार्थों का संचय करते हैं-
- प्याज
- शकरकन्द
- चना
- गन्ना
उत्तर - प्याज
3. यदि कार्बनिक पदार्थों के स्थानान्तरण की गति मन्द हो जाये तो प्रकाश-संश्लेषण (photosynthesis) की दर-
- बढ़ जायेगी
- अप्रभावित रहेगी
- घट जायेगी
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर - घट जायेगी
4. पौधे के अलग-अलग भागों में भोज्य पदार्थों का स्थानान्तरण निम्न में से किसके द्वारा होता है-
- रन्ध्रों द्वारा
- फ्लोएम द्वारा
- जाइलम द्वारा
- उपरोक्त सभी के द्वारा
उत्तर - फ्लोएम द्वारा
5. निम्न में से कौन-सा पौधा खाद्य पदार्थों का संचय पुष्पक्रम में करता है-
- लहसुन
- फूलगोभी
- गाजर
- उपरोक्त सभी
उत्तर - फूलगोभी
6. पौधों में पानी ऊपर चढ़ता है-
- जाइलम वाहिकाओं की गुहाओं से होकर
- जाइलम ऊतक की कोशा भित्ति से विसरण क्रिया द्वारा
- फ्लोएम ऊतक द्वारा
- केवल मृदूतक कोशाओं द्वारा
उत्तर - जाइलम वाहिकाओं की गुहाओं से होकर
7. निम्न में से कौन-सा ऊतक रसारोहण से सम्बन्धित है-
- जाइलम
- फ्लोएम
- एधा
- दृढ़ोतक
उत्तर - जाइलम
8. वलयित (girdled) पौधे में कौन-सा भाग पहले मृत हो जायेगा-
- तना
- जड़
- तना तथा जड़ दोनों
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर - जड़
9. पौधों में खाद्य-पदार्थों का स्थानान्तरण होता है-
- नीचे की ओर
- ऊपर की ओर
- पार्श्व की ओर
- सभी दिशाओं में
उत्तर - सभी दिशाओं में
10. निम्न में से किसमें, शर्करा की मात्रा अधिक होती है-
- जाइलम में
- दृढ़ोतक में
- सभी ऊतकों में समान
- फ्लोएम में
उत्तर - फ्लोएम में
11. बड़े फल प्राप्त करने के लिये तने पर वलय बनाया जाना चाहिए-
- पुष्प के ऊपर
- फलों के नीचे
- पुष्प के नीचे
- फलों के ऊपर
उत्तर - फलों के नीचे
12. आलू का पौधा हरा होता है परन्तु स्टार्च का संचय भूमिगत् कन्द (tuber) में होता है, इसका कारण है-
- हरे भागों से मण्ड का विलयन फ्लोएम द्वारा कन्द में पहुँचाया जाता है
- मण्ड कण जाइलम द्वारा कन्द में जाते हैं
- हरे भागों में बनी शर्करा, विलयन के रूप में कन्द में जाती है और यहाँ स्टार्च में बदलकर संचित हो जाती है
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - हरे भागों में बनी शर्करा, विलयन के रूप में कन्द में जाती है और यहाँ स्टार्च में बदलकर संचित हो जाती है
13. मूँगफली में तेल का संग्रह होता है-
- भ्रूणपोष में
- भ्रूण में
- बीजपत्रों में
- तने में
उत्तर - बीजपत्रों में
14. खाद्य संचयी ऊतक बनी होती है-
- स्थूलकोण ऊतक से
- मृदूतक से
- केवल फ्लोएम ऊतक से
- दृढ़ोतक से
उत्तर - मृदूतक से
15. भ्रूणपोष, भोजन संचयी भाग है-
- अरण्डी, नारियल तथा सुपारी में
- सुपारी, नारियल तथा लीची में
- आम, मक्का तथा अनार में
- गेहूँ, सेब तथा केले में
उत्तर - अरण्डी, नारियल तथा सुपारी में
16. गन्ने या मक्का के तने द्वारा वलय प्रयोग का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता, क्योंकि इनमें
- संवहन बण्डल बिखरे रहते हैं
- स्तम्भ की सतह कुछ कठोर होती है
- संवहन बण्डलों में कैम्बियम अनुपस्थित होती है
- तना पतला होता है
उत्तर - संवहन बण्डल बिखरे रहते हैं
17. आवृतबीजी पौधों में कार्बोहाइड्रेट या शर्करा का स्थानान्तरण किस रूप में होता है-
- सुक्रोस
- ग्लूकोस
- मण्ड
- ग्लाइकोजन
उत्तर - सुक्रोस
18. वलय प्रयोग का प्रभाव कुकुरबिटेसी कुल के पौधों पर बहुत कम होता है, क्योंकि
- फ्लोएम का पुनः विकास हो जाता है
- संवहन बण्डलों में आन्तरिक फ्लोएम होता है
- तना कमजोर होता है
- श्वसन न्यून होता है
उत्तर - संवहन बण्डलों में आन्तरिक फ्लोएम होता है
19. गन्ने में भोज्य पदार्थ संचित होते हैं——
- जड़ में
- तने में
- पुष्पक्रम में
- पत्तियों में
उत्तर - तने में
20. निम्न किस तत्व की कमी से खाद्य पदार्थों के स्थानान्तरण की क्रिया मन्द हो जाती है-
- बोरॉन
- पोटैशियम
- सोडियम
- बोरॉन तथा पोटैशियम दोनों से
उत्तर - बोरॉन तथा पोटैशियम दोनों से
21. भ्रूणपोष में भोजन संचित रहता है-
- गेहूँ में
- नारियल में
- सुपारी में
- इन सभी में
उत्तर - इन सभी में
22. निम्न में से किस पौधे की पत्तियों में भोजन संगृहीत होता है
- अजूबा (Bryophyllum)
- लहसुन (Allium sativum)
- बिगनोनिया (Bignonia)
- इन सभी में
उत्तर - इन सभी में
23. पौधों में गुरुत्वाकर्षण के विपरीत जल के ऊपर चढ़ने की क्रिया निम्न में किस प्रक्रिया पर निर्भर करती है-
- परासरण
- वाष्पोत्सर्जन
- प्रकाश-संश्लेषण
- श्वसन
उत्तर - वाष्पोत्सर्जन
24. जड़ों में जीवित कोशाओं में हो रही उपापचयी क्रियाओं के फलस्वरुप उत्पन्न दाब को कहते हैं
- स्फीति-दाब
- परासरण-दाब
- मूल-दाब
- विसरण-दाब
उत्तर - मूल-दाब
Related article-
.jpg)
No comments:
Post a Comment