यूनियो (Unio) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|hindi


यूनियो (Unio) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन

यूनियो (Unio) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|hindi

यूनियो (Unio)
यूनियो मोलस्का (Mollusca) संघ का जीव है। यह आमतौर पर freshwater में पाया जाता है। यह आमतौर पर भारत, यूरोप, अटलांटिक ढलान और U.S.A में पाया जाता है। इनसे जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में हम नीचे जानेंगे। 

वर्गीकरण (Classification)

संघ (Phylum) - मोलस्का (Mollusca)
वर्ग (Class) - पेलेसीपोडा (Pelecypoda)
गण (Order) - यूलामेलिब्रांचियाटा  (Eulamellibranchiata)
श्रेणी (Genus) -  यूनियो (Unio)

यूनियो (Unio) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|hindi

लक्षण (Characteristics)
Unio से संबंधित कुछ लक्षण इस प्रकार हैं -
    1. Unio को आमतौर पर freshwater में पाए जाने वाले mussel के रूप में जाना जाता है।
    2. इसका शरीर soft, unsegmented, bilaterally symmetrical तथा flattened होता है जिसकी लम्बाई लगभग 5-10 सेमी होती है और यह एक calcareous shell के अंदर बंद होता हैं। 
    3. इसके खोल में दो अलग-अलग तथा समान टुकड़े या वाल्व होते हैं जो शरीर के दाएं और बाएं हिस्से को ढके रहते हैं।
    4. इसके shell के दो वाल्व dorsal side के साथ hinge ligament के द्वारा आपस में जुड़े होते हैं।
    5. Umbo dorsal side के anterior end के पास स्थित होता है। 
    6. इसके Mantle में दो lobe होते हैं जो shell के दो वाल्वों के अनुरूप होते हैं।
    7. इसके Anterior तथा posterior adductor muscles अच्छी तरह से विकसित होती हैं और वाल्वों को बंद करने और खोलने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
    8. इसका पैर बड़ा, मांसल तथा wedge-shaped होता है जिसका उपयोग बिल खोदने के लिए किया जाता है। 
    9. मेंटल के पिछले सिरे पर Inhalent तथा exhalent siphons मौजूद होते हैं।
    10. आंत के समूह के दोनों तरफ दो bipectinate gills मौजूद होते हैं।
    11. Unio के लिंग अलग-अलग होते हैं लेकिन नर और मादा के shells एक जैसे होते हैं।
    12. Unio के विकास में glochidium larva शामिल होता है। 
    13. Unio रेत या कीचड़ में दबे हुए, तालाबों, झीलों, नालों और नदियों के तल में पाए जाते है।
    14. Unio आमतौर पर भारत, यूरोप, अटलांटिक ढलान और U.S.A में पाया जाता है।



    इन्हें भी पढ़ें -

    No comments:

    Post a Comment