Ammocoete Larva: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
वर्गीकरण (Classification):
Phylum - Chordata
Group - Vertebrata
Subphylum - Agnatha
Class - Cyclostomata
Order - Petromyzontia
Type - Ammocoete larva of Petromyzon
Ammocoete Larva के लक्षण (Characteristics of Ammocoete Larva):
1. Ammocoete larva Petromyzon के अंडे से निकलते है।
2. यह एक छोटे पारदर्शी Amphioxus जैसा दिखता है, जिसकी लम्बाई लगभग 10 मिमी होती है, और यह रेत में दबा होता है।
3. इसका शरीर ईल जैसा होता है जो सिर, धड़ और पूंछ में विभाजित होता है।
4. इसके सिर में एक median nostril, एक आंख, एक auditory vesicle और brain होता है।
5. इसका median fin शरीर के बड़े हिस्से के साथ निरंतर होता है, जो पूंछ के चारों ओर एक निरंतर dorsal और एक caudal fin बनाता है।
6. इसकी मुख गुहा ऊपरी और निचले होंठों से घिरा होता है और कई buccal tentacles या oral cirri से युक्त होता है, लेकिन इसमें दांत और जीभ नहीं होते है।
7. Ammocoete larva के मुख गुहा के posterior end पर velum होता है जिसके बाद pharynx होती है।
8. ग्रसनी में सात जोड़े गिल-स्लिट मौजूद होते हैं और endostyle ग्रसनी की अधर सतह (ventral surface) के साथ स्थित होता है।
9. इसके शरीर में रीढ़ की हड्डी और नोटोकॉर्ड शरीर की लगभग पूरी लंबाई के साथ फैले होते हैं।
10. इसकी आहार नली में ग्रसनी, ग्रासनली और आंत उपस्थित होते हैं।
11. इसमें तीन कक्ष वाला हृदय, यकृत और पित्ताशय होता है जो pharynx के पीछे स्थित होता है।
12. Myotomes खंडीय रूप से व्यवस्थित होते हैं।
13. यह लार्वा कीचड़ में रहता है और branchial तंत्र की पेशी क्रिया द्वारा उत्पन्न पानी की धाराओं द्वारा लाए गए छोटे जीवों को खाता है।
14. इसकी यह लार्वा अवस्था लगभग 3 या 4 साल की लंबी अवधि तक चलती है। इस अवधि के दौरान यह बढ़ता है और वयस्क बन जाता है।
15. Ammocoete larva Cephalochordata और Cyclostomata के बीच मध्यवर्ती लक्षणों को दिखाता है।
16. Ammocoete Larva लगभग पूरी दुनिया में पाया जाता है। यह उत्तरी अमेरिका, यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका, जापान, चिली, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और तस्मानिया के खारे और ताजे पानी दोनों में मौजूद होता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment