Echeneis (Sucker-fish): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
Echeneis कोर्डेटा संघ का एक जीव है। एक समुद्री मछली है जो छोटी मछलियों को खाती है। यह अपने चिपकने वाले अंग के माध्यम से नावों, शार्क, कछुओं, सिटेसियन और अन्य बड़े तेज़ तैरने वाले जानवरों से चिपक जाती है।
Echeneis का वर्गीकरण (Classification):
Phylum - Chordata
Group - Craniata
Subphylum - Vertebrata
Division - Gnathostomata
Superclass - Pisces
Class - Osteichthyes
Subclass - Actinopterygii
Superorder - Teleostei
Order - Echeneiformes (= Discocephali)
Genus - Echeneis
Echeneis के लक्षण (Characteristics of Echeneis)
1. Echeneis को आमतौर पर Sucker-fish कहा जाता है।
2. इसका शरीर लम्बा होता है, जिसकी लंबाई लगभग 1 मीटर होती है, fusiform और छोटे cycloid scales से ढका होता है।
3. इसका सिर दबा हुआ होता है और इसके ऊपर एक चिपकने वाले अंग (adhesive organ) होता है जो कि first dorsal fin में हो संशोधित जाता है।
4. इसके सिर पर lateral eyes होते हैं और इसका मुंह चौड़ा एवं गहरा होता है।
5. इसकी चिपकने वाली डिस्क (Adhesive disc) सपाट, अंडाकार और अनुप्रस्थ रूप से उभरी हुई होती है। यह जुड़ने के लिए एक प्रभावी अंग होती है। इसमें 21-28 transverse lamellae होती हैं।
6. इसके दूसरे dorsal और anal fins लम्बे और बिना रीढ़ वाले होते हैं। यह एक दूसरे के विपरीत होते हैं।
7. इसकी पूंछ homocercal होती हैं तथा caudal fin bilobed होता है।
8. इसमें Air-bladder अनुपस्थित होता है।
9. इसका उपयोग कछुओं को पकड़ने के लिए अफ्रीका के पूर्वी तट पर किया जाता है।
10. Echeneis उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय समुद्रों (अटलांटिक और प्रशांत महासागर) में पाया जाता है, इसमें भारत और चीन के समुद्र भी शामिल हैं।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment