Alytes (Mid-wife Toad): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
Alytes एक उभयचर टोड है। यह कोर्डेटा संघ का एक जीव है। यह दिखने में मेढक जैसा होता हैं। इसे mid wife toad कहा जाता हैं क्योंकि यह अण्डों को अपने पास रखता हैं और उनकी देखभाल करता हैं जब तक कि वह टैडपोल न बन जाए।यह मुख्यतः फ्रांस और इटली में पाया जाता है। इसके कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं :
वर्गीकरण (Classification):
Phylum - Chordata
Group - Craniata
Subphylum - Vertebrata
Division - Gnathostomata
Superclass - Tetrapoda
Class - Amphibia
Order - Anura
Suborder - Ophisthocoela
Genus - Alytes
Alytes के लक्षण
1. Alytes को mid-wife toad के नाम से भी जाना जाता है।
2. इसके शरीर की लंबाई 5 से 7.5 सेमी होती है और यह सिर और धड़ में विभाजित होता है।
3. इसके शरीर की dorsally और ventrally दोनों सतहों पर पैपीली मौजूद होते है।
4. इसके सिर पर चौड़ा मुंह, nostrils और आंखें होती हैं जिनपर गतिशील पलकें और बड़ा tympanum होता है।
5. नर में Vocal-sacs अनुपस्थित होते हैं।
6. Alytes के Forelimbs में चार अंगुलियाँ तथा hindlimbs में पाँच अंगुलियाँ होती हैं।
7. कशेरुकाएँ opisthocoelous होती हैं तथा वयस्कों में पसलियाँ होती हैं।
8. इनमें ऊपरी जबड़ा दाँतेदार होता है।
9. Alytes में बाह्य निषेचन होता है।
10. नर Alytes अंडों के प्रति असाधारण पैतृक देखभाल को प्रदर्शित करता है। जब नर अपने हाथ से मादा के क्लोका की मालिश करता है तो मादा बहुत प्रयास के बाद अपने सभी अंडों को एक साथ बाहर निकाल देती है। इसके बाद नर Alytes इन अंडों को निषेचित करता है और उन्हें अपने पैरों से चिपकाकर रखता है। यह उन्हें तब तक चिपकाकर रखता है जब तक कि वे टैडपोल में बदल नहीं जाते। इसके लार्वा में एक median spiracle होता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment