Ambystoma (Tiger Salamander) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
Ambystoma कोर्डेटा संघ का एक जीव हैं जो Amphibia वर्ग में पाया जाता हैं। यह एक स्थलीय जीव है। इसके लक्षणों का वर्णन इस प्रकार है :
वर्गीकरण (Classificiation):
Phylum - Chordata
Group - Craniata
Subphylum - Vertebrata
Division - Gnathostomata
Superclass - Tetrapoda
Class - Amphibia
Order - Urodela (Caudata)
Suborder - Ambystomoidea
Genus - Ambystoma
Species - tigrinum
Ambystoma tigrinum के लक्षण
1. Ambystoma tigrinum को tiger-salamander के नाम से भी जाना जाता है।
2. इसका शरीर लम्बा, छिपकली जैसा होता हैं। इसमें अनुप्रस्थ खांचे (transverse grooves) उपस्थित होते हैं। इसके शरीर की लम्बाई लगभग 12 सेमी होती है और इसका शरीर सिर, धड़ और पूंछ में विभाजित होता है।
3. Ambystoma के शरीर का रंग काला होता है, जिस पर पीले धब्बे होते हैं। इसकी त्वचा जहरीली होती है।
4. इसका सिर दबा हुआ होता हैं जिस पर बड़ा मुंह, पलकें सहित आंखें, nostrils और एक जोड़ी paratoid glands होती हैं। यह ग्रंथियां विषैली होती हैं।
5. Ambystoma के अंग अच्छी तरह से विकसित होते हैं। इसके Forelimbs में 4 अंगुलियाँ और hindlimbs में 5 पंजे होते हैं।
6. वयस्क Ambystoma में Tail fin और external gills अनुपस्थित होते हैं।
7. यह कशेरुक उभयचर होते हैं। Prevomers में posterior processes और किनारों के पास दाँत नहीं होते हैं। Palatines में दाँत नहीं होते हैं।
8. इसके लिंग अलग-अलग होते हैं तथा इनमें निषेचन आंतरिक होता है।
9. इसके लार्वा को Axolotl के नाम से जाना जाता है।
10. Ambystoma उत्तरी अमेरिका में दक्षिणी अलास्का से मैक्सिको तक पाया जाता है। .
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment