सरल तथा संयुक्त पत्ती में अंतर (Difference between Simple and Compound leaf)
सरल पत्ती (Simple leaf)
1. सरल पत्ती में पर्ण फलक (Leaf Blade या Lamina) संपूर्ण होता है।
2. इसकी प्रत्येक पत्ती के कक्ष में एक कक्षस्थ कलिका (axillary bud) होती है।
3. सरल पत्ती में एक या अधिक मध्य शिराएँ होती है।
संयुक्त पत्ती (Compound leaf)
1. जबकि संयुक्त पत्ती में पर्ण फलक छोटे-छोटे भागों में विभाजित होकर पर्णक (Leaflet) बनाता है।
2. जबकि संयुक्त पत्ती में पर्णक, व्रन्त (stalk) के शीर्ष पर या रेकिस पर लगे रहते हैं। अतः प्रत्येक पर्णक के कक्ष में कोई कलिका नहीं होती है। हाँ, वृन्त के कक्ष में कक्षस्थ कलिका (axillary bud) अवश्य होती है।
3. जबकि संयुक्त पत्ती में मध्य शिरा के स्थान पर रेकिस होता है।
संयुक्त पत्ती और सरल पत्तियों वाली शाखा में अन्तर (Difference between Compound leaf and branch of Simple leaf)
संयुक्त पत्ती (Compound Leaf)
1. संयुक्त पत्ती के प्रत्येक पर्णक (Leaflet) के कक्ष में कक्षस्थ कलिका (axillary bud) नहीं होती है।
2. इसमें रेकिस के शिखर पर कोई कलिका नहीं होती है।
3. पूरी संयुक्त पत्ती के कक्ष में एक कक्षस्थ कलिका होती है।
4. रेकिस पर कोई पर्व या पर्वसन्धियाँ (nodes) नहीं होती।
5. जिन पौधों में पत्तियाँ गिर जाती हैं, उनमें पूरी पत्ती ही गिरती है (रेकिस सहित)।
सरल पत्तियों वाली शाखा (Branch of Simple Leaves)
1. प्रत्येक पत्ती के कक्ष में एक कक्षस्थ कलिका होती है।
2. शाखा के शीर्ष पर एक अग्रस्थ कलिका (apical bud) होती है।
3. शाखा स्वयं किसी पत्ती के कक्ष में स्थित होती है।
4. शाखा पर पर्व और पर्वसन्धियाँ होती हैं। पर्वसन्धियों पर ही पत्तियाँ स्थित होती हैं।
5. इसमें पत्तियाँ गिर जाती हैं, किन्तु शाखाएँ नहीं गिरतीं।
Related Article-
- मूल-दाब (Root Pressure) किसे कहते हैं?
- पौधे की वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारक (factors affecting plant growth)
- पौधों में वृद्धि का मापन (Measurement of Growth in plants)
- पौधों में वृद्धि (growth in plants) : वृद्धि की अवस्थाएँ, वृद्धि -क्रम
- पादप वृद्धि नियामक पदार्थ (Plant Growth regulators) : परिचय, वृद्धि हॉर्मोन
- ऑक्सिन (Auxin) : परिचय, खोज, कार्य
- पौधों में जल का परिवहन कैसे होता है? (Transport of Water in Plants)
- जाइलम के द्वारा खनिज लवणों का परिवहन (Transport of Minerals)
- पर्णरन्ध्र की संरचना (Structure of Stomata)
%20.jpg)
No comments:
Post a Comment