परमाणु क्रमांक:परिभाषा ,उदाहरण( Atomic Number) | hindi


परमाणु क्रमांक (Atomic Number)

परिभाषा(Definition)- 1913 में माॅस्ले ने एक परमाणविक प्राचल (Atomic parameter) प्रस्तावित किया इसे परमाणु संख्या(Atomic Number) नाम दिया गया। किसी भी तत्व की परमाणु संख्या 'Z' चिन्ह द्वारा दर्शाई जाती है और केवल पूर्ण संख्या में होती है।

किसी तत्व का परमाणु क्रमांक (Atomic Number) उस तत्व के परमाणु के नाभिक पर स्थित धन आवेश इकाइयों की संख्या के बराबर होता है। चूँकि परमाणु के नाभिक पर उपस्थित धन आवेश इकाइयों की संख्या उसमें उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होती है अतः अगर दूसरे शब्दों में कहा जाए तो किसी तत्व का परमाणु क्रमांक उसके परमाणु में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होता है। चूँकि परमाणु विद्युतीय उदासीन होते हैं और उनमें उपस्थित प्रोटॉन व इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है।

अतः परमाणु क्रमांक(Atomic Number) को निम्न सूत्र द्वारा समझ सकते हैं-


परमाणु क्रमांक(Z)= परमाणु में उपस्थित प्रोटोनों की संख्या(P) = परमाणु में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या(e)

Z = P = e 

या 

तत्व का परमाणु क्रमांक(Z) = तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या(P)
Z = P 

रासायनिक अभिक्रिया में परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों की संख्या में वृद्धि या कमी हो जाती है लेकिन प्रोटोनों की संख्या(P) में कोई अंतर नहीं आता है। अतः परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या उसकी परमाणु क्रमांक(Z) से भिन्न हो सकती है लेकिन प्रोटोनों की संख्या सदैव परमाणु क्रमांक(Atomic Number) के बराबर ही होगी।
उदाहरणार्थ-
परमाणु क्रमांक:परिभाषा ,उदाहरण( Atomic Number) | hindi


कुछ अन्य तत्वों के परमाणु क्रमांक(Atomic Number) है -

बोरोन(B) - 5 
फ्लोरीन(F) - 9 
निओन(Ne) - 10 
मैगनीशियम(Mg) - 12 
ऐलुमिनियम(Al) - 13 
सिलिकॉन(Si) - 14 
फॉस्फोरस(P) - 15 

परमाणु क्रमांक:परिभाषा ,उदाहरण( Atomic Number) | hindi

प्रत्येक तत्व का परमाणु क्रमांक निश्चित एवं स्थिर होता है। एक ही तत्व के विभिन्न परमाणुओं के परमाणु क्रमांक समान तथा भिन्न तत्वों के परमाणुओं के परमाणु क्रमांक भिन्न होते हैं। तत्वों के रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांक पर ही निर्भर करते हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि परमाणु क्रमांक तत्व का मूल लक्षण (Fundamental characteristics) होता है। सभी तत्वों के परमाणु क्रमांकों को मोसले तथा चैडविक के प्रयोगों की सहायता से तथा तत्वों के परमाणु भार एवं रासायनिक गुणों के तुलनात्मक अध्ययन से ज्ञात किए जा चुके हैं।

इस प्रकार हम नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या(P) को ज्ञात करके किसी भी तत्व के परमाणु का परमाणु क्रमांक (Atomic Number) निकाल सकते हैं। 


इन्हें भी पढ़ें -

No comments:

Post a Comment