द्रव्यमान संख्या:परिभाषा,उदाहरण(Mass Number:Definition)|hindi


द्रव्यमान संख्या (Mass Number)

द्रव्यमान संख्या:परिभाषा,उदाहरण(Mass Number:Definition)|hindi

परिभाषा(Definition)- किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों की संख्या के योग को उस परमाणु की द्रव्यमान संख्या (Mass Number) कहते हैं। परमाणु की द्रव्यमान संख्या को 'A' अक्षर द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। अतः हम द्रव्यमान संख्या को निम्न सूत्र द्वारा भी समझ सकते हैं या निकाल सकते हैं-

तत्व के परमाणु की द्रव्यमान संख्या(A)= प्रोटॉन की संख्या(P) + न्यूट्रॉन की संख्या(N)

A=P + N

चूंकि परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन ओं की संख्या उस तत्व की परमाणु संख्या के बराबर होती है अतः हम द्रव्यमान संख्या को एक अन्य सूत्र द्वारा भी निकाल सकते हैं जो इस प्रकार है-

तत्व के परमाणु की द्रव्यमान संख्या(A)= तत्व की परमाणु संख्या(Z) + परमाणु के नाभिक में न्यूट्रॉन की संख्या(N)

A= Z + N

कुछ तत्वों के परमाणु की द्रव्यमान संख्या(Mass Number)-
   तत्व                       Z + N = A
हाइड्रोजन(H)            1 + 0 = 1
हीलियम (He)            2 + 2 = 4
लीथियम (Li)             3 + 4 = 7
बैरीलीयम (Be)          4 + 5 = 9
बोरोन (B)                 5 + 6 = 11
कार्बन (C)                 6 + 6 = 12
नाइट्रोजन (N)            7 + 7 = 14
ऑक्सीजन (O)           8 + 8 = 16
फ्लोरीन (F)               9 + 10 = 19
निओन (Ne)             10 + 10 = 20
सोडियम (Na)          11 + 12 = 23
मैगनीशियम (Mg)    12 + 12 = 24 
ऐलुमिनियम (Al)      13 + 14 = 27
सिलिकॉन (Si)          14 + 14 = 28
फॉस्फोरस (P)          15 + 16 = 31


किसी परमाणु की द्रव्यमान संख्या तथा परमाणु क्रमांक को उस परमाणु के संकेत के साथ संक्षेप में निम्न रूप से लिखा जाता है-

A            द्रव्यमान संख्या 
      X   या                         X
Z            परमाणु संख्या 

जहाँ X तत्व है। 

परमाणु में इलेक्ट्रॉन प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन की संख्या (Number of Electron, Protons and Neutrons in Atom)

किसी भी तत्व की परमाणु संख्या(Z) तथा द्रव्यमान संख्या(A) को ज्ञात कर उस तत्व की परमाणु की इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन संख्याएं भी जानी जा सकती हैं।

हम यह जानते हैं कि, किसी भी तत्व के परमाणु के लिए इलेक्ट्रॉन की संख्या तथा प्रोटोन की संख्या(P) एक बराबर होती है, लेकिन प्रोटोन की संख्या(P), परमाणु संख्या(Z) के बराबर होती है तो हम ऐसा कह सकते हैं कि एक परमाणु के लिए इलेक्ट्रॉन की संख्या उसकी परमाणु(Z) संख्या के बराबर होती है।


इलेक्ट्रॉन की संख्या = प्रोटॉन की संख्या(P)

प्रोटॉन की संख्या(P) = परमाणु संख्या(Z)

अतः एक परमाणु के लिए,
इलेक्ट्रॉन की संख्या = परमाणु संख्या(Z)

हम यह भी जानते हैं कि, द्रव्यमान संख्या(A), प्रोटॉन की संख्या(P) और न्यूट्रॉन की संख्या(N) को जोड़कर प्राप्त होती है तथा यह परमाणु संख्या(Z) तथा न्यूट्रॉन की संख्या(N) को जोड़कर भी प्राप्त होती है अतः न्यूट्रॉन की संख्या(N) को निकालने के लिए द्रव्यमान संख्या(A) में से परमाणु संख्या(Z) को घटा देंगे तो न्यूट्रॉन की संख्या(N) निकल जाएगी।

द्रव्यमान संख्या(A)= प्रोटॉनों की संख्या(P) + न्यूट्रॉनों की संख्या(N)
द्रव्यमान संख्या(A)= परमाणु संख्या(Z) + न्यूट्रॉनों की संख्या(N)
न्यूट्रॉनों की संख्या(N)= द्रव्यमान संख्या(A) - परमाणु संख्या(Z)

A = P + N
A = Z + N
अतः N = A - Z

तत्वों के परमाणु की द्रव्यमान संख्या(Mass Number) निकालने के साथ साथ हम परमाणु के मूल कणों की संख्या भी ज्ञात कर सकते हैं बस हमें कुछ सूत्रों की ध्यान में रखकर उन्हें निकालना होगा। 


इन्हें भी पढ़ें -

No comments:

Post a Comment