यूप्लैक्टेला (Euplectella)जंतु का वर्गीकरण, लक्षण |hindi


यूप्लैक्टेला (EUPLECTELLA)



यूप्लैक्टेला पोरिफेरा संघ का तथा हेलो स्पंजी वर्ग का जीव है। नीचे हम इसके वर्गीकरण तथा लक्षणों का विस्तार पूर्वक अध्ययन करेंगे।

वर्गीकरण (Classification)


जगत (Kingdom)   -   जन्तु(Animalia)
शाखा (Branch)      -   पैराजोआ (Parazoa)
संघ (Phylum)        -   पोरीफरा (Porifera)
वर्ग (Class)            -    हेक्जैक्टिनेलिडा (Hexactinellida)
गण (Order)           -    हेक्जास्टीरोफोरा (Hexas terophora)

आपने अपने विद्यालय के जीव-संग्रहालय में इसका सुन्दर-सी, चमकीली, लम्बी डलिया जैसा कंकाल होगा। इसे सुन्दरता की देवी "वीनस की फूलों की डलिया" (Venus' Flower Basket) कहते हैं। 

यूप्लैक्टेला (Euplectella)जंतु का वर्गीकरण, लक्षण |hindi

लक्षण (characteristics)

इसके कई लक्षण होते हैं जो इस प्रकार हैं -

1. यह जापान, फिलीपीन, आदि देशों के निकट पाया जाता है। जो गहरे समुद्रतल पर, लम्बी व चमकीली धागेनुमा कण्टिकाओं के आधार गुच्छे (root tuft) द्वारा कीचड़ में सधी एकाकी स्पंज होता है।

2. इसका शरीर लगभग 30 सेमी लम्बा नालवत् तथा कुछ झुका हुआ होता है। इससे शरीर का ऑस्कुलम एक छिद्रयुक्त प्लेट (sieve plate) द्वारा ढका रहता है। 

3. इसकी देहभित्ति पतली होती है, लेकिन ल्यूकॉन नाल प्रणाली के अनुसार यह रचना में जटिल होती है।

4. इसका कंकाल-कण्टिकाएँ सिलिकायुक्त होता है। जो परस्पर इस प्रकार गुथा हुआ होता है कि इसका सूखा हुआ कंकाल सुन्दर डलिया जैसा होता है। इसे लोग सजावट के काम में लाते हैं।

उपर्युक्त तथ्यों से यह पता चलता है कि यूप्लैक्टेला एक ऐसा जीव है जिसका प्रयोग सजावट के लिए किया जाता है।





No comments:

Post a Comment