यूग्लीना क्या है?(Euglena): वर्गीकरण, लक्षण तथा रचना का अध्ययन|Hindi


यूग्लीना क्या है?(Euglena)

यूग्लीना क्या है?(Euglena): वर्गीकरण, लक्षण तथा रचना का अध्ययन|Hindi


यूग्लीना का वर्गीकरण (Classification of Euglena)

जगत(Kingdom)        -     प्रोटिस्टा (Protista)
संघ(Phylum)             -     प्रोटोजोआ (Protozoa)
उपसंघ(Subphylum)  -     सार्कोमैस्टिगोफोरा (Sarcomastigophora)
वर्ग(Class)                 -     मैस्टिगोफोरा (Mastigophora)
उपवर्ग(Subclass)      -     फाइटो मैस्टिगोफोरा (Phyto Mastigophora)
गण(Order)               -     यूग्लिनाइडा (Euglenida)



यूग्लीना एक पर्णहरिम (chlorophyll)  युक्त हरा प्रोटोजोअन होता है। ऐसे प्रोटोजोआ को जन्तुओं और पादपों के बीच की संयोजक कड़ी (connecting links) मानते हैं। कुछ पोखरों व तालाबों का जल, गोबर एवं सड़ी-गली पत्तियों के कारण, हरा-सा होता है। यदि आप स्लाइड पर इसकी एक बूँद रखकर कवरस्लिप से ढककर और सूक्ष्मदर्शी की सहायता से देखते हैं तो तेजी से तैरती हुई लम्बी, तर्क-रूपी हरी यूग्लीनी दिखाई देंगी। कवरस्लिप ढकने से पहले बूँद पर थोड़ी-सी छितरी रुई रख दें तो यूग्लीनी तेजी से तैर नहीं पाएँगी। तब आप इनकी रचना का अध्ययन सरलता से कर सकते हैं।

इनकी रचना का किया गया अध्ययन इस प्रकार है—

1.  यूग्लीना का शरीर हरे रंग का, तर्क-रूपी, औसतन 0.13 मिमी लम्बा होता है। जिसका पिछला छोर नुकीला तथा अगला सिरा कुन्द-सा होता है।


यूग्लीना क्या है?(EUGLENA): वर्गीकरण, लक्षण तथा रचना का अध्ययन|Hindi


2.  इसके एककोशिकीय शरीर पर महीन, दृढ़ व लचीली पेलिकल (pellicle) का आवरण होता है।

3.  इसके अग्र छोर पर कीपनुमा कोशिकामुख (cytostome) जो छोटी-सी कोशिकाग्रसनी (cytopharynx) में खुलता है, होती है। ग्रसनी एक बड़े-से थैलीनुमा आशय (reservoir) में खुलती है।

4.  कोशिका के मुख से एक लम्बा, महीन, धागेनुमा संरचना निकलती है जिसे कशाभ (flagella) कहते हैं। यह यूग्लीना को गति करने में मदद करता है अतः यह गमनांगक (locomotory organelle) होता है। एक दूसरा छोटा कशाभ आशय (reservoir) में ही बन्द रहता है। प्रत्येक कशाभ (flagella) आशय (reservoir) की दीवार के ठीक नीचे स्थित एक सूक्ष्म आधार काय, अर्थात् काइनेटोसोम (basal body or kinetosome) से निकलता है। आशय में बड़े कशाभ पर एक पराकशाभिका काय (paraflagellar body) होता है जो आशय की दीवार पर एक ओर स्थित एक लाल से दृक् बिन्दु (eye spot or stigma) से जुड़ा रहता है। ये दोनों मिलकर प्रकाश-संवेदांगक (photoreceptor organelle) का काम करते हैं।

5.  कोशिकाद्रव्य एक्टोप्लाज्म एवं एण्डोप्लाज्म में विभाजित रहता है। एण्डोप्लाज्म में, आशय के पास एक कुन्चनशील रिक्तिका(Contractile vacuole ), मध्य भाग में बड़ा केन्द्रक, कई बड़े-बड़े या छोटे-छोटे पर्णहरिमयुक्त हरे वर्णक-काय (chromatophores or chloroplasts) तथा अनेक छोटे-छोटे पैरामाइलोन काय (paramylon bodies) नामक मण्ड-संग्रह कण होते हैं।

6.  कशाभ द्वारा यूग्लीना जल में तैरता है। ठोस सतह पर यह शरीर की तरंगगति (peristalsis), ऐंठनों एवं झुकावों द्वारा धीरे-धीरे रेंगता है। इसे यूग्लीनी गमन (euglenoid movement or metaboly) कहते हैं।

7.  हरे पादपों की की तरह यूग्लीना स्वपोषी (holophytic) होता है। अर्थात यह सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल द्वारा अपना भोजन स्वयं बना सकते हैं। यदि सूर्य प्रकाश न हो तो यह तरल खाद्य पदार्थ को शरीर-सतह से विसरण (diffusion) द्वारा भी ग्रहण कर सकता है। अतः यह मिश्रपोषी (mixotrophic) होता है।

8.  इनमें गैसीय विनिमय तथा उत्सर्जन, अमीबा की भाँति, पेलिकल के आर-पार साधारण प्रसरण द्वारा परासरण नियन्त्रण (osmoregulation) कुंचनशील रिक्तिका (contractile vacuole) द्वारा होता है।

9.  यूग्लीना कई उद्दीपनों से प्रभावित होकर प्रतिक्रियाएँ करता है। प्रकाश-उद्दीपनों के प्रति इसकी प्रतिक्रियाओं का सम्बन्ध स्वपोषी पोषण से होता है।

10.  यूग्लीना में जनन अनुलम्ब द्विविभाजन (longitudinal binary fission) द्वारा होता है। इनमें जनन या सुरक्षा के लिए परिकोष्ठन (encystment) की क्षमता का विकास हुआ होता है।

अतः आप ने जाना कि यूग्लीना की संरचना कैसी होती है तथा इसे एक संयोजक लिंक क्यों कहा जाता है। यह प्रोटोजोआ संघ का एक सामान्य जीव है।


FAQs


1. यूग्लीना को जानवर और पौधा दोनों कौन सा लक्षण बनाता है?

यूग्लीना को जानवर और पौधा दोनों बनाने वाला लक्षण है प्रकाश संश्लेषण। यूग्लीना में क्लोरोप्लास्ट उपस्थित होते हैं, जो प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के लिए आवश्यक होता हैं। प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से, यूग्लीना कार्बन डाइऑक्साइड और पानी को कार्बोहाइड्रेट और ऑक्सीजन में परिवर्तित करता है। 


2. यूग्लीना में जानवर जैसा कौन सा लक्षण पाया जाता है?

यूग्लीना में जानवर जैसा लक्षण है परपोषी पोषण। यूग्लीना प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से अपना भोजन प्राप्त कर सकता है, लेकिन यह परपोषी पोषण के माध्यम से भी भोजन प्राप्त कर सकता है। परपोषी पोषण में, यूग्लीना अन्य जीवों को खाता है। 


3. यूग्लीना के बारे में एक दिलचस्प तथ्य क्या है?

यूग्लीना के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि यह ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकता है। जब यूग्लीना प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया करता है तो यह कार्बन डाइऑक्साइड और पानी को कार्बोहाइड्रेट और ऑक्सीजन में परिवर्तित कर देता है। 


4. क्या आप यूग्लीना खा सकते हैं?

हां, आप यूग्लीना खा सकते हैं। यूग्लीना को सुपरफूड के रूप में माना जाता है क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे कई पोषक तत्व शामिल हैं। यूग्लीना को पाउडर, कैप्सूल या तरल तीनों रूपों में खाया जा सकता है।


5. यूग्लीना कहाँ पाए जाते हैं?

यूग्लीना ताजा और खारे पानी दोनों जगह पाए जाते हैं। वे आमतौर पर तालाबों, झीलों, नदियों और समुद्रों में पाए जाते हैं। यूग्लीना नम मिट्टी में भी पाए जा सकते हैं।



Read more 

No comments:

Post a Comment