Oikopleura: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
Oikopleura कॉर्डेटा संघ का जीव हैं। यह खुले समुद्र में रहने वाला एक छोटा, एकाकी तथा स्वतंत्र रूप से तैरने वाला (मुड़ी हुई पूंछ की मदद से तैरने वाला) जीव का रूप है। यह एक नवजात (neotenous) animal होता है। इसका शरीर एक अजीबोगरीब आकार का होता है जिसमें एक स्थायी पूंछ होती है जिसमें तंत्रिका, नोटोकॉर्ड और muscle bands होते हैं।
वर्गीकरण (Classification):
Phylum- Chordata
Group- Protochordata
Subphylum- Urochordata
Class- Larvacea
Genus- Oikopleura
2. इसकी पूंछ लंबी होती है, जिसमें एक चौड़ा पंख होता है, यह शरीर से एक कोण पर स्थित होती है और एक locomotory appendage की तरह काम करती है। इसमें एक नोटोकॉर्ड, तंत्रिका रज्जु और 7-12 धारीदार मांसपेशी कोशिकाएँ होती हैं।
3. इसकी ग्रसनी में दो gill-slits या stigmata होते हैं जो बाहर की ओर खुलते हैं।
4. ग्रसनी में Endostyle और peripharyngeal bands उपस्थित होते हैं।
5. इसमें Dorsal lamina अनुपस्थित होता है।
6. इसकी आहार नाल U के आकार की होती है, जिसका मुख आगे की ओर तथा गुदा पूँछ के प्रारम्भ के पास होता है।
7. इसमें उपस्थित Dorsal nerve cord पूंछ सहित पूरे शरीर की लंबाई में फैली होती है।
8. इसमें Nerve ganglion और otocyst उपस्थित होते हैं।
9. इसके घर में एक फिल्टर उपकरण होते है जिसके द्वारा भोजन के कणों को पकड़ा जाता है। इसके भोजन में सूक्ष्मजीव शामिल होते हैं।
10. यह उभयलिंगी (Hermaphrodite) होता है। वृषण और अंडाशय लगभग एक दूसरे के निकट में ही स्थित होते हैं। Gonopore शरीर की postero-dorsal सतह पर पाया जाता है।
11. ओइकोप्लेरा खुले समुद्र में व्यापक रूप से पाया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment