डोलिओलम (Doliolum): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
डोलिओलम (Doliolum) एक स्वतंत्र रूप से तैरने वाला तथा गर्म समुद्री जल में रहने वाला समुद्री जीव है। यह tropical तथा subtropical जल में पाया जाता है। यह polymorphic होते हैं जिसके दो चरण होती हैं : Solitary phase या gonozooid और asexual form या oozooid. नीचे हम इन दोनों चरणों के रूपों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
वर्गीकरण (Classification) :
Phylum- Chordata
Group- Protochordata
Subphylum- Urochordata
Class- Thaliacea
Order- Cyclomyaria
Genus- Doliolum
डोलिओलम (Doliolum) की Sexual form or Gonozooid:
1. इसका शरीर barrel-shaped होता है, जिसकी माप 1 से 1.5 सेमी होती है तथा मुंह और गुदा इसके विपरीत छोर पर होते हैं।
2. इसका test या tunic परत पतला तथा पारदर्शी होता है तथा इसमें कोई भी कोशिका नहीं होती है। इसमें गोलाकार मांसपेशी पट्टियाँ (Muscle bands) होती हैं और इनकी संख्या आठ होती है।
3. इसका मुख या branchial aperture और atrial aperture क्रमशः 12 और 10 पालियों से घिरे होते हैं।
4. इसके आहार नाल में एक बड़ा मुख शामिल होता है जो विशाल ग्रसनी, ग्रासनली, आमाशय और आंत में जाता है तथा गुदा के माध्यम से atrial cavity में खुलता है।
5. इसके Pharynx वर्तिकाग्र (stigmata) की dorsal और ventral पंक्तियों द्वारा छिद्रित होती है और इसमें ventral endostyle और peripharyngeal ciliated bands भी होती हैं। इसमें Dorsal lamina और tentacles अनुपस्थित होते हैं।
6. Dorsal ganglion, subneural glands और dorsal tubercle इसके anterior end के पास स्थित होती हैं।
7. Doliolum के Gonozooid में Cadophore और otocyst अनुपस्थित होते हैं।
8. यह उभयलिंगी होते हैं। इनमें Gonads अयुग्मित होते हैं। निषेचित ovum एक tailed-larva को जन्म देता है जो एक asexual zooid oozooid में रूपांतरित हो जाता है।
9. इसका जीवन चक्र यौन रूप से परिपक्व वयस्क, gonozooid और अलैंगिक रूप से प्रजनन करने वाले चरण, oozoid के बीच एक परिवर्तन को प्रदर्शित करता है।
डोलिओलम (Doliolum) की Asexual form or Oozooid:
1. इसमें नौ गोलाकार muscular bands होती हैं।
2. इसका मुँह 10 lobes से घिरा होता है और atrial aperture 12 पालियों से घिरा होता है।
3. इसमें ओटोसिस्ट उपस्थित होता है।
4. इसमे इसकी Alimentary canal क्षीण हो जाती है।
5. इसके दोनों रूपों में हृदय और तंत्रिका तंत्र उपस्थित होते हैं।
6. इसका अलैंगिक रूप budding द्वारा प्रजनन करता है और gastrozooid, phorozooids और sexual forms gonozooids को जन्म देता है।
7. Phorozooid cadophore पर विकसित होता है और buds stolon पर विकसित होती हैं।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment